रिपोर्ट भोला ठाकुर
गौतमबुद्धनगर ग्रेटर नोएडा के ग्राम रोजा जलालपुर स्थित एनपीएस इंटरनेशनल स्कूल में समाजवादी व्यापार सभा, गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष विपिन सैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं संगठनात्मक समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन-2027, संगठन विस्तार, व्यापारियों के हितों और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि पार्टी प्रदेशभर में व्यापारियों, छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को जोड़ने का अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर व्यापारी आयोग का गठन किया जाएगा तथा छोटे व्यापारियों के लिए ब्याज मुक्त ऋण जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी।
इस अवसर पर समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष विपिन सैन ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही मिशन-2027 की सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अक्षय जैन अरिहंत, विकास जतन प्रधान, ललित कुमार, हुकुम सिंह भारती, जगदीश सैन, मोहित यादव, दीपक नागर, शशि यादव, नेहा पँवार, लाल सिंह गौतम, राकेश गौतम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किशन नागर ने की तथा संचालन मनोज शर्मा ने किया।
