भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान

बृज बिहारी दुबे
By -
            एक पेड़ माँ के नाम 🌳❤️

माँ केवल जन्म नहीं देती, वह जीवन को संवारती है। जिस तरह माँ अपने स्नेह, त्याग और ममता से हमें पोषित करती है, उसी तरह एक पेड़ भी हमें बिना किसी स्वार्थ के छाया, ऑक्सीजन, फल और जीवन देता है।

आज मैंने अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाया है। यह पेड़ केवल एक पौधा नहीं, बल्कि माँ के प्रेम, संस्कार और उनके अनमोल योगदान का प्रतीक है। जैसे-जैसे यह पेड़ बढ़ेगा, वैसे-वैसे माँ के प्रति मेरा सम्मान और प्रकृति के प्रति मेरी जिम्मेदारी भी मजबूत होती जाएगी।

आइए, "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़ें और अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ियों को हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का उपहार दें।
माँ के प्यार और प्रकृति के उपकार को सलाम। 🌱💚
#एकपेड़माँकेनाम 

संदीप पाण्डेय "जोगी"
(संस्थापक आजाद सनातन सेना/सदस्य जिला कार्यसमिति भाजपा जौनपुर)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!