दैनिक राशिफल ०६ जून २०२६ शनिवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 06-06-2026 शनिवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- षष्ठी 26:40:29*,   
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 23 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- श्रवण 06:02:24, पश्चात्-धनिष्ठा,
योग- ऐन्द्र 10:03:28, पश्चात्-वैधृति,
करण- गर 14:04:11, पश्चात-वणिज,  
चंद्र- मकर 19:02:46, पश्चात्-कुंभ राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:15, 
सूर्यास्त- 19:15:31,
दिन काल- 13:51:16, 
रात्री काल- 10:08:38,
चंद्रास्त- 10:16:40,
चंद्रोदय- 23:46:02,
राहू काल- 08:52-10:36, अशुभ,
यम घँटा- 14:04-15:48,
अभिजित-11:52-12:48, शुभ,
प्रदोष- 19:16-21:18 तक,
पंचक१- 19:03 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको खुशी के साथ घर में रौनक रहेगी। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है, सावधान रहें। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है कि आपका पार्टनर अपना पैसा कैसे खर्च कर रहा है। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाजी ना दिखाएं। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी या पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,भरोसा बनाए रखें। बिना सोचे समझे कोई भी वस्तु न खरीदें। प्रेरणा और उत्पादकता आपके कार्य दिवस का वर्णन करने के लिए एकदम सही शब्द हैं। यदि आप नियमित रूप से भोजन में अधिक मिर्च-मसाले का सेवन कर रहे हैं, तो इससे बचना होगा, पेट में जलन जैसी समस्या रह सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - स्लेटी है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। घर में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। दिल छोटा करने से बचें, खास तौर से प्यार में। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपातकालीन स्थितियों के लिए कुछ पैसे बचाने की कोशिश करें। फुटकर व्यापारी व्यापार को बढ़ाने में सफल हो पाएंगे। फील्ड वर्क की जॉब करने वालों को खासकर सजग रहना है। नौकरी में नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। शरीर में बढ़ रहा असंतुलन किसी कारण की वजह से है, यह जानने पर ध्यान देना होगा। सहकर्मियों या दोस्तों के साथ यात्रा करने के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं। यह यात्रा आपको अधिक ऊर्जावान और फुर्तीला बना देगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - महरून है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप लक्ष्मी जी की पूजा करें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं। जिन लोगों के कोर्ट केश चल रहा है वह बाहर मुकदमें का निपटारा कर सकते हैं। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कुछ पैसे आपके पास आएंगे। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते हैं उन्हें धन लाभ होगा। अच्छे मनोबल के साथ आप कारोबार को आगे बढ़ाएंगे। केवल एक चीज जो आपको पदोन्नति पाने से रोक रही है, वह यह है कि आप लगातार बने रहने में बहुत अच्छे नहीं हैं। किसी प्राइवेट कंपनी से जॉब के लिए आपको फोन आ सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, ज्यादा मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचें। कहीं घूमने जाने का प्लान आपको किसी की व्यस्तता के कारण टालना पड़ जाएगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप आकर्षक, उज्ज्वल हैं और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। मेहमानों के आगमन से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। कुछ लोगों की किसी नई जगह जाकर बसने की इच्छा जल्द पूरी होने वाली है। आपका साथी थोड़ा चुप रह सकता है। बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का हल निकालें। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आर्थिक रूप से आप बेहतर कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी प्रोजेक्ट को लांच करेंगे, तो वह भरपूर लाभ उठा सकते हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को काम पूरी ईमानदारी से करना होगा। बढ़ती उम्र की वजह से होने वाली परेशानी आपको थोड़ी राहत दे सकती है। घरेलू उपचार से कोई पुराना रोग ठीक हो सकता है। बाहर से आए किसी रिश्तेदार को शहर घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - चांदी है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां तैयार कर रही है। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। अगर आपको सच्चे प्यार की तलाश है तो कुछ समय इंतजार करें। यदि आपको कोई आर्थिक समस्या हो रही थी, तो आप उसका भी समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने पेपर वर्क को बहुत सावधानी से पूरा करने की आवश्यकता है। उमस भरे मौसम से अपना बचाव रखें। अगर कोई रोग है तो अपनी जांच अवश्य कराएं तथा इलाज ले। दोस्तों के साथ रोड ट्रिप प्लान किए जाने की संभावना है, दिन थकाने वाला रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। बुजुर्गों को लेकर आपके द्वारा की जा रही निःस्वार्थ सेवा सराहनीय रहेगी। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। धन आने के नये रास्ते बनेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। आपमें से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढ़ाने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा इनकम होने के योग बन रहे हैं। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें। महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकती हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप अपने कमाए हुए धन से आत्म संतोष महसूस करेंगे। कोई वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। अपने साथी को आश्वस्त करें कि आप वास्तव में उनके लिए हैं, कुछ भी कर सकते हैं। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। आपकी डेली इनकम पहले से कुछ बेहतर होगी। नई साझेदारियों की तलाश करें यह आने वाले दिनों के लिए आपके पक्ष में होगी, अगर सावधानी से संपर्क किया जाए तो वे वित्तीय आराम लाएंगे। युवा वर्ग को मैनेजमेंट मजबूत रखना चाहिए। इस समय कर्मचारी या कोई बाहरी व्यक्ति आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं, सावधान रहें। अत्यधिक गर्मी का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्म बल में कमी महसूस हो सकती है। यदि आप जल्द ही किसी भी समय यात्रा कर रहे हैं, तो आवास के लिए सस्ते विकल्प देखें। हो सके तो दोस्तों के साथ यात्रा करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हल्का नीला है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। महत्वपूर्ण मामले में कंधे पर बढ़ रहे बोझ को कम करने के लिए मदद ले सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर अपने निर्णय को बदल सकते हैं। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं, वह घर पर माता पिता को अपने रिश्ते की बात बता सकते है। नये अवसरों का लाभ उठाने के लिए स्वयं को तैयार रखें। घरेलू परेशानियों को व्यापार पर हावी ना होने दें। व्यापारी वर्ग किसी को उधार देने से बचें। नौकरीपेशा लोग जीवन में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे। आपका कमजोर स्थान आपके हाथ होंगे। आप जो करते हैं उसमें सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा। हमेशा सुरक्षित रहना याद रखें। छोटी यात्राएं आपके काम में खलल डाल सकती हैं। यात्राओं से आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। मुफ्त में कुछ भी मिलने की अपेक्षा करना बेकार है। आपका मित्र मंडली बोरियत को दूर करने में आपकी मदद करेगी। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग को भी विज्ञापन एवं प्रचार प्रसार में सक्रिय रहना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो समय उपयुक्त है। जिन लोगों को एक अच्छी नौकरी की तलाश थी दिन उनके लिए लकी रहेगा। विटामिन सी के साथ अधिक भोजन करें। यदि आप भीड़-भाड़ वाले और पसीने से तर जिम में लोगों के समूह के साथ काम करना पसंद नहीं करते हैं, तो कुछ विकल्प हैं जिन्हें आप आज आजमाना चाहेंगे। किसी समारोह में जाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, अगर अपना वाहन ले के जा रहे हैं तो दिशा शूल का परिहार कर के जायें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आर्थिक रूप से समय की गति आपके पक्ष में रहेगा। बिजनेस में जितना मुनाफा आपने सोच रखा है उससे ज्यादा प्राप्त होने की आशंका है। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्र लोन लेने की सोच सकते हैं। करियर के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए किसी भी तरह के विवाद में फंसने से बचना चाहिए। सेहत को देखते हुए खाने पीने को लेकर अपनी आदत सुधारने के लिए दृढ नजर आएंगे फायदा दिखेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - खाकी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण मामले में कंधे पर बढ़ रहे बोझ को कम करने के लिए मदद ले सकते हैं। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं, वह घर पर माता पिता को अपने रिश्ते की बात बता सकते हैं। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपकी योजना को अमल में लाने के लिए योग्य महापुरुषों और लोगों का साथ प्राप्त होगा। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। छाती में कुछ दर्द अथवा कफ जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। लंबे समय से पेंडिंग पड़े ट्रिप को पूरा करने का प्लान करेंगे, करीबी लोगों के साथ जा सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। नए संबंध से आपका भाग्य चमकेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। धन में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित जुड़े व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आपकी मेहनत का योग्य फल और श्रेय आपको जल्द ही प्राप्त होगा। विदेश में मिल रहे काम का अवसर आपको लाभदाई महसूस हो सकता है। नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली अच्छी फिटनेस और सेहत सुनिश्चित करेगा। परिवार के साथ पास के किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना मानसिक शांति देगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!