विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कारागार में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान*

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट भोला ठाकुर 

*गौतमबुद्धनगर 05 मई, 2026  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर शिवानी रावत द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में वृक्षारोपण किया गया।
      इस अवसर पर जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में अधीक्षक बृजेश, जेलर राजेश कुमार मौर्य, उप जेलर सुरजीत सिंह सहित लीगल एड डिफेंस काउंसिल में कार्यरत अधिवक्ता जितेंद्र कुमार एवं विपुल कुमार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के स्टाफ राहुल गौतम एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 
      विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कारागार परिसर में कटहल, रुद्राक्ष, आम, जामुन एवं नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के बड़ी संख्या में पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!