सेक्टर बीटा-1 में आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान, तीन खतरनाक कुत्ते पकड़े गए

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट - भोला ठाकुर
गौतम बुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेक्टर बीटा-1 में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत टीम ने क्षेत्र में लोगों को घायल करने वाले तीन खतरनाक आवारा कुत्तों को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।
ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह के दौरान सेक्टर बीटा-1 में आवारा कुत्तों के हमलों की कई घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें पांच से अधिक लोग घायल हुए थे। क्षेत्रवासियों एवं आरडब्ल्यूए की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह अभियान चलाया।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर आवारा कुत्तों को पकड़ने का कार्य किया। आरडब्ल्यूए के महासचिव हरेंद्र भाटी ने प्राधिकरण की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लोगों को घायल करने वाले तीन खतरनाक कुत्तों को पकड़ लिया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में व्याप्त भय का माहौल कम होगा।
प्राधिकरण ने आश्वासन दिया है कि आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण बनाए रखा जा सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!