एएस एक्सप्रेशन डांस स्टूडियो द्वारा 27 मई से 3 जून तक एटीएस समर कैंप क्रू 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप का संचालन आयोजक अर्पिता श्रीवास्तव, निदेशक, AS एक्सप्रेशन डांस स्टूडियो तथा सह-आयोजक कृपिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। कैंप में ईशानी सिंह, शनाया मल्होत्रा, इशिका गर्ग, परीज़ा कौशिक, धार्वी गर्ग, मोनित गर्ग, आनंदिता गिरी, कविश तिवारी, अगस्त्य सिंह, भाव्या गर्ग, विदित गर्ग, अंशिका त्यागी, रुहानी कपूर, सान्वी कश्यप, दिव्यांशु बेहरा और कियारा गर्ग ने भाग लिया।
कैंप में स्वास्थ्य, रचनात्मकता, व्यक्तित्व विकास और मनोरंजन से जुड़ी अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों ने योग, श्वास अभ्यास, ध्यान, सूर्य नमस्कार, जुम्बा तथा स्मरण शक्ति और एकाग्रता बढ़ाने वाले खेलों में भाग लिया। रचनात्मक गतिविधियों में कॉन्स्टेलेशन बनाना, बुकमार्क तैयार करना, अखबार कला और रंग भरना शामिल था।
कैंप का विशेष आकर्षण रॉकेट लॉन्चिंग और खगोल विज्ञान सत्र रहे। टेलीस्कोप प्रदर्शन और निःशुल्क टेलीस्कोप नाइट ने बच्चों में अंतरिक्ष के प्रति उत्सुकता बढ़ाई।
नृत्य, खेल, रैंप वॉक, जलपान और उत्सव ने कैंप को और भी रोचक बनाया। बच्चों ने नए कौशल सीखे, आत्मविश्वास बढ़ाया, नए मित्र बनाए और पूरे कैंप का भरपूर आनंद लिया।
