जौनपुर के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पृथ्वीपुर (सुरेरी) गांव की बेटी सुष्मिता सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में ऑल इंडिया 32वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होकर जिले और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
परिणाम घोषित होने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। सुष्मिता के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहराने वाली सुष्मिता सिंह आज क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। 🌹🇮🇳
"पृथ्वीपुर की बेटी, देश का गौरव — सुष्मिता सिंह को सलाम!"
