मछलीशहर में भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई तीन जेसीबी किया सीज

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट कमलेश मिश्रा 
मछलीशहर,जौनपुर । जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर मछली शहर तहसील प्रशासन ने  भूमाफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर  कोतवाली कार्यालय के ठीक सामने शुक्रवार की रात भीटा खाते की भूमि समतल कर रही छः जे सी बी मशीन को पुलिस ने सीज कर दिया है। मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। यह भी हिदायत दिया कि दोषी मिलने पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
दरअसल  भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को उक्त स्थान पर आधा दर्जन जे सी बी लगाकर भीटा खाते की भूमि को समतल कर नवैयत बदलने का काम भूमाफियाओं द्वारा आरम्भ कर दिया गया।
जबकि उक्त आराजी की भूमि  के बाबत 16 मई 2016 में पारित आदेश में तत्कालीन उपजिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह ने भीटा खाते में समाहित करने का आदेश पारित किया था। आज भी भूमि मौके पर भीटा की शक्ल में मौजूद थी। उक्त भाजपा नेता का आरोप है कि तहसील के एक राजस्व अधिकारी और कर्मचारियों को साजिश में लेकर भूमि की नवैयत अचानक बदल दी गई है। छः जे सी बी शुक्रवार की रात को समतल करने का कार्य कर रही थी। इस पूरे मामले की जानकारी जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल एन पाल समेत सी आर ओ को दिया गया। उनके निर्देश पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए काम कर रही सभी जे सी बी को सीज कर दिया है।




बाक्स

दोषी  के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, सीओ
मछलीशहर । क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि सभी जे सी बी एम वी एक्ट में सीज की गई है। क्योंकि नियम विरुद्ध किसी को भी कार्य करने का अधिकार नहीं है । इस पूरे मामले में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर जे सी बी सीज कर कोतवाली में खड़ी कराई गई है। मौके पर काम भी बंद करवा दिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!