आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट शिवेंद्र सिंह 


*जौनपुर*,! कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में लंबित शिकायतों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का स्वयं अवलोकन कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को जनशिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने जांच अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों की जांच के लिए स्वयं मौके पर जाएं और तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करें। निस्तारण आख्या में जांचकर्ता एवं संस्तुतिकर्ता अधिकारी के हस्ताक्षर, पदनाम की मोहर तथा दिनांक अंकित होना आवश्यक बताया गया।
इसके साथ ही राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि रिपोर्ट में किसी प्रकार की विसंगति न रहे।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!