हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य सम्मान समारोह आयोजितहिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मछलीशहर स्थित होटल रिया रॉयल में जौनपुर पत्रकार संघ इकाई

बृज बिहारी दुबे
By -

 रिपोर्ट कमलेश मिश्रा 
 मछलीशहर द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इकाई अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों एवं संगठन से जुड़े सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष शशि मोहन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि अजय कुमार सिंह, स्वास्थ्य अधीक्षक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली 200 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह में मछलीशहर क्षेत्र के अनेक पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!