संजीवनी समाज कल्याण फाउंडेशन को मिला समाजसेवियों का सहयोग

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट कमलेश मिश्रा 
गुरुग्राम।  सेक्टर 9 कटारिया मार्केट    स्थित उक्त संस्था की अध्यक्ष  चांदनी दुबे ने बताया कि मोतीराम मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष कुसुम गर्ग पत्नी  विजय कुमार गर्ग सेवा प्रकल्प की भावना से प्रेरित होकर  मेरी संस्था को 4 सिलाई मशीन व उपकरण दिया तथा भविष्य में भी मदद की दिलासा दिया है। वहीं आगे आते हुए भारत विकास परिषद व अन्नपुर्णा रसोई के मुखिया अनिल बंसल द्वारा 4 लैपटॉप प्रदान किया गया। संजीवनी समाज कल्याण फाउंडेशन इसके लिए आप लोगों का धन्यवाद करती है और ऐसे ही गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए संस्था आगे भी कार्य करती रहेगी। संस्था की अध्यक्ष चांदनी दुबे ने बताया कि हमारी संस्था शिक्षा,स्वास्थ्य, स्किल डेवलपमेंट आदि क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। संस्था के माध्यम  से लोक कल्याण के लिए मोती लाल मेमोरियल और अन्नपूर्णा रसोई के पदाधिकारियों द्वारा संस्था को उपकरण देकर संस्था को मजबूत करने का प्रयास किया है। आगे भी सहयोग देने का आश्वासन दिया है।  इस मौके पर कुसुम गर्ग, मुकेश सिंघल अनिल बंसल, राजू अरोरा आदि लोग उपस्थित रहे।संस्था को दिए गए उपकरणों को दिलवाने में मदद  की लिए  राजू अरोरा प्रशंसा और धन्यवाद के पात्र बने।अंत में संजीवनी समाज कल्याण फाउंडेशन की अध्यक्ष ने अतिथियो एवं दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!