दैनिक राशिफल १७ अप्रैल २०२६ शुक्रवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 17-04-2026 शुक्रवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत चैत्र माह,
तिथि- अमावस्या 17:20:55, पश्चात-प्रथम,  
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 04 वैशाख गते,
नक्षत्र- रेवती 12:01:32, पश्चात-अश्विनी,
योग- वैधृति 07:20:59, पश्चात-विष्कुंभ,
करण- चतुष्पद 06:49:10, पश्चात-नाग,  
चंद्र- मीन 12:01:22, पश्चात-मेष राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:55:03, 
सूर्यास्त- 18:46:41,
दिन काल- 12:51:38, 
रात्री काल- 11:07:19,
चंद्रोदय- 06:16:09,
चंद्रास्त- 18:50:46,
राहू काल- 10:44-12:21, अशुभ,
यम घँटा- 15:34-17:10,
अभिजित-11:55-12:47, शुभ,
प्रदोष- 18:47-21:01 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
पंचक५- 05:55-12:02, अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन दर्श अमावस्या का प्रभाव आपके मन पर असर डालेगा। घर की छोटी छोटी बातों को अपने ऊपर न लें, बल्कि अपने काम को करते रहें। अपनेपन और कोशिशों के चलते आप लोगों पर अपना असर डाल पाएंगे। घर में भी आपके कामों में विस्तार होगा ऐसे में दूसरों के कामों का जिम्मा आपको परेशान भी कर सकता है। काम-काज के लिए दिन की स्थिति प्रतिस्पर्धा वाली रहने से थकान भी बढ़ सकती है। हर काम पर ध्यान न लग पाने से भी कुछ सौदे आपके हाथों से निकल भी सकते हैं। आपका धन बाहरी चीजों में खर्च होने का समय है, सेहत या फिर बच्चों की फरमाइशें धन व्यय को बढ़ा सकती हैं। रेवती नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर आपको संबंधों में कुछ अनुकूलता देने वाला रह सकता है। बाहरी लोगों के साथ आकर्षण बना रहने वाला है। सेहत के मामले में भी ध्यान देने की जरूरत है। माइग्रेन से जुड़ी समस्या के चलते दिक्कत बढ़ सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गहरा भूरा है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन घर के कामों में आपको आगे रखेगा। अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का अच्छा असर रहेगा जिससे आप घरेलू काम पूरे करने की कोशिश में लगे रहने वाले हैं। सामाजिक रूप से किसी समारोह इत्यादि में शामिल हो सकते हैं। विष्कुम्भ योग के असर से बाहर के काम समय पर पूरे करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इससे थोड़ी परेशानी या भागदौड़ बढ़ सकती है। अमृत सिद्धि योग काम के मामले में नए मौके की हलचल दिख सकती है। अगर कोई बड़ा काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो बात करके आगे बढ़ना अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर काम करने से रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। धन खर्च सामाजिक क्षेत्रों में और कुछ दान से जुड़े सेवार्थ कामों में आमदनी लगने वाली है। शादीशुदा जीवन में समझदारी दिखानी होगी। साथी को आपकी थोड़ी ज्यादा देखभाल की जरूरत महसूस हो सकती है। सेहत के मामले में कंधे ओर बाहों में दर्द की स्थिति रह सकती है, हर्बल चीजों का सहारा लेना अनुकूल रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - काला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन समझदारी से काम लेने वाला रहेगा, क्योंकि चंद्रमा की स्थिति अमावस्या के चलते आपको व्यस्त रख सकती है। रेवती नक्षत्र में चंद्रमा के कारण आप अपने कामों को अच्छे तरीके से संभाल पाएंगे। किसी यात्रा पर भी निकल सकते हैं। गण्ड मूल के साथ विष्कुम्भ योग के असर से शक इत्यादि जैसी बातों से बचें, इस कारण मन थोड़ा उलझ सकता है। काम के मामले में दिन ठीक रहेगा अगर आप सही दिशा में मेहनत करेंगे तो अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ असर से ऑफिस में आपके काम करने के तरीके को सराहा जा सकता है और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अमृत सिद्धि का शुभ योग आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। छोटी बचत करने का लाभ आने वाले दिनों में मिलेगा। रिश्तों में अपनापन रहेगा। आपकी समझदारी और सॉफ्ट तरीका साथी को आपके करीब लाएगा। छोटी-छोटी बातों से रिश्ता और अच्छा बनेगा। सेहत का ध्यान रखें। पेट से जुड़ी हल्की परेशानी या कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए खान-पान सही रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके राशि स्वामी के लिए खास है, क्योंकि दर्श अमावस्या के असर पर आप पर ही सबसे अधिक रहेगा। अपने कामों पर ध्यान अच्छे से रखें। कोई नया काम करने से बचें जो है उसे संभाल कर रखें। विष्कुम्भ योग के असर और चंद्रमा के शनि के साथ होने से मन थोड़ा उदास रह सकता है। दूसरों की बातों का असर ज्यादा न लें नहीं तो बेवजह तनाव बढ़ सकता है। काम के मामले में पुराने जान-पहचान वाले लोग काम आएंगे। कारोबार के लिए यात्रा ज्यादा बेहतर न रह पाए। अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए काम ही नतीजे देंगे। पुराने लोगों से बात बन सकती है और नए मौके भी सामने आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर है, लेकिन खर्च भी बने रहेंगे। घर या सामान इत्यदि चीजों पर आपको धन लगाना होगा। दांपत्य जीवन की स्थिति साधारण ही रहेगी। घर में ससुराल पक्ष से काम की अधिकता तनाव दे सकती है। बस बात करने का तरीका नरम रखें। दूषित पानी के कारण रोग परेशानी दे सकते हैं, खाने पीने में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन चंद्रमा का गोचर और दर्श अमावस्या की स्थिति आप पर असर डाल सकती है। घर पर लोगों के साथ काम की अधिकता बढ़ सकती है। घर में पूजा या कोई अच्छा काम करने का मन बनेगा। अमृत सिद्धि योग से कुछ काम आपके पक्ष में जा सकते हैं। दर्श की स्थिति के साथ विष्कुम्भ योग के कारण बच्चों की तरफ से थोड़ी भागदौड़ या चिंता हो सकती है। पिता से जुड़ी किसी बात को लेकर भी मन थोड़ा परेशान रह सकता है। काम में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी, इसके लिए जो लोग आपके साथ काम कर रहे हैं उन पर थोड़ा अधिक ध्यान दें। ऑफिस में कोई नया व्यक्ति आपके काम की चेकिंग कर सकता है। अपने आपको क्रोध से दूर रखें और स्थिति अनुसार व्यवहार करें। अमृत सिद्धि के चलते अचानक कोई फायदा मिल सकता है, लेकिन घर-परिवार पर खर्च भी बना रहेगा जो जरूरी कामों में ही होगा। आपका आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींच सकता है। शादीशुदा लोग बात को समझदारी से संभालें तो रिश्ता और अच्छा रहेगा। जीवन साथी की हेल्थ को लेकर चिंता रह सकती है या फिर काम के चलते सिरदर्द महसूस हो सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गहरा नीला है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन चंद्रमा रेवती नक्षत्र में होने से बाहरी कामों में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। दोस्तों की ओर से आपको अपने काम पूरे करने में मदद भी मिल सकती है। बड़ों की ओर से आप अपने काम को सही तरीके से संभाल सकते हैं। आपके राशि स्वामी का चंद्र के साथ योग घर के लोगों से थोड़ा दूर-दूर सा महसूस करवा सकता है। कुछ कामों में देरी भी हो सकती है जिससे कुछ चिंता रह सकती है। काम के मामले में आप कोशिश तो पूरी करने वाले हैं पर कुछ गुप्त शत्रु आपके लिए मुश्किलें खड़ी करना चाहेंगे। कुछ चीजें समय पर पूरी न होने से दिक्कत आ सकती है। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसे न करना बेहतर होगा। पैसों के मामले में संतुलन रखना जरूरी रहेगा, आपका साझेदार मांग कर सकता है। व्यय बढ़ने का दिन बना हुआ है। विवाह संबंध आपसे समय की मांग करने वाले हैं जो आपके लिए आसान नहीं है। मन बेकार की बातों में लगा रहेगा जिससे अपना प्रेम कहीं ओर जा सकता है। काम के बीच थोड़ा आराम जरूर करें। कोई चोट लगने या नसों में दर्द की शिकायत हो सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - धूसर है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। चंद्रमा गोचर बदलाव वाला होगा, ऐसे में सुबह योग का असर आपको लोगों से मेल-जोल का अवसर दे सकता है। घर में बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा और बड़ों को आपका साथ पसंद आएगा। दोस्त भी आपको मस्ती के लिए बुला सकते हैं। चंद्रमा का राशि बदलाव अमावस की स्थिति के चलते दिन के बाद वाले समय में समस्या बढ़ सकती है, किसी के साथ विवाद से बचें नम्र भाषा का चयन करें। काम के मामले में छोटी-छोटी बातों को नोट करके चलना आपके लिए जरूरी है। फ्रीलांस काम करने वालों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। जो लोग बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उन्हें अभी थोड़ा रुकना बेहतर रहेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहने वाली है, ऑनलाइन खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान देना जरूरी है। प्यार में छोटी बातों को दिल पर न लें, मीठी बातों से रिश्ता और अच्छा बन सकता है। शरीर में गैस या भारीपन की परेशानी हो सकती है इसलिए खान-पान सही रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपका मन थोड़ा पुरानी बातों में जा सकता है। दर्श अमावस्या के दिन चंद्रमा रेवती नक्षत्र में होने और फिर अश्विनी के प्रभाव के कारण आपको उथल-पुथल से भर सकता है। आप अपनों के साथ बैठकर बात कम ही कर पाएंगे। दोस्तों के साथ कुछ जरूरी बातें करने के चक्कर में अपनों को इग्नोर कर सकते हैं। राशि स्वामी की स्थिति शनि से प्रभावित है तो इसके असर से मन थोड़ा ज्यादा भावुक हो सकता है। बाहरी लोगों का असर जल्दी पड़ सकता है, खुद को संभालकर रखें। काम के मामले में दिन साधारण ही रहने वाला है, ऑफिस का माहौल शांत रहेगा लेकिन जल्द ही चीजें बदल सकती है। आपके काम की चर्चा हो सकती है। पुराने अनुभव का फायदा मिल सकता है। व्यापार में पुराने ग्राहक से मुलाकात का मौका होगा। आर्थिक स्थिति के लिए दिन की स्थिति मिक्स होने वाली है, किसी को पैसे देने पड़ सकते हैं इसलिए जेब का ख्याल रखें। प्रेम के मामले में धोखे की स्थिति हो सकती है, भावनाएं ज्यादा रहेंगी। साथी की बातों को समझने की कोशिश करें इससे स्थिति बेहतर हो सकती है। सेहत सामान्य रहने वाली है। किसी धारदार चीज का उपयोग करते हुए ध्यान रखें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन काम पर ध्यान देने का संकेत दे रहा है। रेवती नक्षत्र में चंद्रमा और अमृत सिद्धि योग के कारण अगर आप समझदारी से चलेंगे तो काम बनते जाएंगे। नए आकर्षण या नई पहचान का संकेत भी मिल सकता है। कुछ अशुभ योगों के असर के कारण छोटी बात भी आपको परेशान कर सकती है इसलिए हर चीज को ज्यादा दिल पर लेने से बचें। काम में मेहनत बनाए रखें, चंद्रमा का राशि बदलाव आपको कुछ तेजी देने वाला है। आपके लिए कोई नया मौका सामने आ सकता है पर इसके कारण अपने काम में लापरवाह न होना। पुरानी मेहनत काम आएगी दोस्त भी सहयोगी रहेंगे। पुराने पैसों से जुड़े काम में देरी हो सकती है। घर पर खर्च रहेगा लेकिन आप कुछ बचत भी कर पाएंगे। शादीशुदा जीवन में आप अपनी तरफ से पूरा साथ देंगे, पर शायद सामने वाला तुरंत समझ न पाए इसलिए नरम तरीके से बात करना बेहतर रहेगा। कमर और पैरों में दर्द की परेशानी हो सकती है। समय पर हल्की मालिश करने से राहत मिलेगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हल्का पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज दर्श अमावस्या के दिन चंद्रमा रेवती नक्षत्र में है, इसलिए आप अपने तरीके से काम करना चाहेंगे। आप पुराने कामों को पूरा करने में लगे रह सकते हैं। अमृत सिद्धि योग होने से घर में कुछ बदलाव या खरीदारी का मन भी बन सकता है। पंचक के अलावा विष्कुम्भ योग के असर से काम में कुछ रुकावट आ सकती है। काम करते समय ध्यान भटक सकता है, इसलिए एक-एक चीज पर ध्यान देना जरूरी होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलने से काम में मेहनत के साथ समझदारी भी काम आएगी। कारोबार में रुके हुए बिल या पेमेंट के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरी में छोटे कामों को भी नजरअंदाज न करें। खर्च तो होते रहेंगे पर बड़ा खर्च टल सकता है। जेब थोड़ा हल्की महसूस हो सकती है इसलिए सोच-समझकर ही खर्च करें। अपने प्रेम पर अधिक दबाव न बनाएं और ज्यादा शक करने से बचें। बात उतनी बड़ी नहीं होगी लेकिन आपका तरीका ही उसे संभाल सकता है। सिरदर्द या कंधों में दर्द की परेशानी हो सकती है, थोड़ा आराम करें और ज्यादा तनाव न लें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन घर के कामों में निकल सकता है। रेवती नक्षत्र में चंद्रमा होने से आप अपने काम अपने हिसाब से करना चाहेंगे। अमृत सिद्धि योग के कारण धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में आती दिखेंगी। अमावस्या के प्रभाव के चलते घर में छोटे भाई-बहनों के साथ हल्की नोक-झोंक हो सकती है लेकिन बात ज्यादा नहीं बढ़ेगी। कारोबार में नए लोगों के साथ काम करने का समय तो बन रहा है, पर ये समय कुछ असहज भी बनाता है। नौकरी में ज्यादा भागदौड़ से बचना ठीक रहेगा। कुछ काम जल्दी निपटाने होंगे जिसमें दूसरों की मदद काम आएगी। पैसों के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा। शेयर या किसी नए निवेश में जल्दबाजी न करें। प्यार में थोड़ा कम रंग दिख सकता है। दूसरों की बातों में आकर रिश्ता खराब न करें। शादीशुदा लोग एक-दूसरे की अच्छी बातों पर ध्यान दें। सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है। मन की उलझन थकान बढ़ा सकती है। थोड़ा शांत रहें और मन को हल्का रखें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन आप काम पूरे करने में लगे रहेंगे। दर्श अमावस्या और अमृत सिद्धि योग के कारण आप अपने काम को अच्छे से संभाल पाएंगे। परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। गण्ड मूल विष्कुम्भ के असर से जल्दबाजी में लिए फैसले परेशानी दे सकते हैं इसलिए हर काम समय अनुसार ही करें और धैर्य बना के रखें। ऑफिस में लोग आपके फैसलों पर भरोसा करने में देरी दिखा सकते हैं पर आपको मौका मिलेगा। कुछ छोटे काम अटक सकते हैं। कारोबार में साझेदारी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहना होगा। किसी नए सौदे से पहले अच्छे से जांच कर लें। आपकी बातों को साथी सुनेगा परंतु पूरी तरह समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। रिश्तों में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है इसलिए शांत रहकर बात करें। मोबाइल या स्क्रीन से थोड़ा दूरी रखें और थोड़ा टहलना फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गहरा हरा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!