देश और समाज का विकास ही हमारा लक्ष्य :अशोक सिंह

बृज बिहारी दुबे
By -
  रिपोर्ट अशोक कुमार दुबे 

मुंबई: समाज विकास क्रांति पार्टी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को जोड़ने के लिए मुंबई में लिट्टी चोखा डिप्लोमेसी शुरू कर दी है. हाल ही में पार्टी की ओर से भांडुप स्थित मेरी अन्न स्कूल में लिट्टी चोखा पार्टी का आयोजन किया गया .इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य यही है कि देश और समाज विकास के रास्ते पर आगे बढ़े ना कि विवाद के रास्ते पर .धर्म जाती से ऊपर उठकर हम सबको देश हित में एकजुट होने की जरूरत है. 3 वर्ष पहले हमने जब पार्टी का पंजीकरण किया तो यही उद्देश्य हमारे सभी कार्यकर्ताओं के सामने था .हमने शुरू में ही 40 उम्मीदवारों को लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारा था. उसके बाद उपचुनाव में भी हमने अपनी ताकत दिखाई थी. हमारा मानना है कि देश को बलवान बनाने के लिए और सुचारू रूप से चलाने के लिए किसी तरह के तनाव की नहीं बल्कि एकजुट होकर आगे बढ़ाने की जरूरत है. बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान का अनुसरण करते हुए हमें आज शिक्षा और रोजगार देने की जरूरत है ना कि लोगों को आपस में लड़वाने की. समाज विकास क्रांति पार्टी इसी उद्देश्य के साथ मैदान में उतर चुकी है. हम सभी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से यही आवाहन करते हैं कि आप शिक्षा और रोजगार के लिए प्रयत्न करिए .रोजगार बढ़ेगा तभी हमारा देश हमारे युवा तरक्की कर सकेंगे..
इस अवसर  पर हेमंत सिंह  राष्ट्रीय महासचिव, रवि यादव ऑफिस सेक्रेटरी, विशाल सिंह दक्षिण मुंबई अध्यक्ष, मुनीम जायसवाल राष्ट्रीय महासचिव, कैलाश यादव राष्ट्रीय महासचिव,नईम खान , विनोद सिंह, अभय यादव, आजम शेख समेत कई दर्जन लोग उपस्थित थे. सबने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प  लिया.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!