संस्कृत विभाग के अध्ययन परिषद् की बैठक हुई संपन्न

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट कमलेश मिश्रा 
सुजानगंज रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय थलोई भिखारीपुरकला को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली द्वारा स्वायत्तशासी का दर्जा प्राप्त होने के पश्चात् महाविद्यालय में संस्कृत विभाग के अध्ययन परिषद् की बैठक संस्कृत विभाग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आहूत की गई।

 अध्ययन परिषद् के सदस्य डॉ श्यामसुंदर उपाध्याय, डॉ मनोज कुमार द्विवेदी, विनोद कुमार त्रिपाठी,खगेंद्र मिश्र, सुमन यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें महाविद्यालय में संचालित स्नातक स्तर पर संस्कृत विषय के पाठ्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया। तथा सत्र 2026- 27 से संचालित होने वाले पाठ्यक्रम की स्वीकृति प्रदान की गई। संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कंचन ने बताया कि पाठ्यक्रम का निर्माण उनके रोजगार को ध्यान में रखकर तथा मानवीय जीवन की उपयोगिता को दृष्टिगत रखते हुए बनाया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!