शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत चैत्र माह,
तिथि- षष्ठी 19:01:12, पश्चात-सप्तमी,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 25 चैत्र गते,
नक्षत्र- मूल 32:47:37*,
योग- वरियान 17:09:24, पश्चात-परिघ,
करण- वणिज 19:01:13, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- धनु राशिगत,
सूर्य- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:04:43,
सूर्यास्त- 18:41:35,
दिन काल- 12:36:51,
रात्री काल- 11:22:01,
चंद्रास्त- 09:49:38,
चंद्रोदय- 24:36:21*,
राहू काल- 12:23-13:58, अशुभ,
यम घँटा- 07:39-09:14,
अभिजित-11:58-12:48, शुभ,
प्रदोष- 18:42-20:59 तक,
गंड मूल- 06:05-32:48* अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुंह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। अपने नजदीकी लोगों से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। जीवनसाथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेमजीवन बिता रहे लोग बहुत खुश नजर आएंगे। आप आरामदायक जीवनयापन करने के लायक कमाई कर पा रहे हैं तो अनावश्यक चिंता से बचें। कारोबारीयों को एक लंबी अवधि की योजना बनाने की आवश्यकता हो सकती है। जो लोग नौकरी की शुरुआत करना चाहते हैं, उन्हें शुरुआत में मिलने वाले अवसर के साथ समझौता करना पड़ सकता है। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। यह नये मौसम स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूवात करने के लिए सबसे उपयुक्त दिन है। समय आ गया है कि आप समझ जाएँ कि अपने आपको स्वस्थ और तनावमुक्त रखने के लिए सकारात्मक सोच अति आवश्यक है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारिक काम के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - श्वेत है।
☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। कलाकारों के लिए दिन बेहतर रहेगा। परिवार में जिस किसी के लिए आप परेशान थे उसमें साकारत्मक बदलाव आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। काम करने के तरीके और आइडिए के चलते दूसरों का दिल जीत सकते हैं। ऑफिस में किसी अच्छे सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ जरूरी कदम उठाने आवश्यक हैं। भावनाओं में बहकर वरिष्ठ लोग कोई लंबी यात्रा करने से बचें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। नए संबंध से आपका भाग्य चमकेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। व्यवसाय में भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ बातचीत आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए चमत्कार कर सकती है। परिवार के साथ तीर्थ यात्रा का प्लान बन सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अपनी जो भी जिम्मेदारिया हैं उनको अच्छे से निभाएं। आप कुछ मामलों में थोड़ा असुरक्षित महसूस करेंगे। जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। प्रेम जीवन में विश्वास बनाए रखना जरूरी है। इनकम बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे। यदि आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापारियों को नए व्यापार से जुड़ने का प्रस्ताव मिल सकता है। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मशहूर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। परिवार में संपत्ति को लेकर बहस हो सकती है। साथी के साथ उत्तम खान-पान का आनन्द लेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। कोई मंहगा घरेलू सामान या पुरानी कार बेचने का प्लान कर सकते हैं। व्यापारिक गतिविधि को कानूनू पचड़ों में न फंसने दें अन्यथा आर्थिक नुकसान का प्रतिशत बढ़ सकता है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें प्रोमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी मिल सकती है। गले की खराश ठीक होने में वक्त लग सकता है। आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। कुछ लोगों को समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करूं और किसे बाद में। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आप यदि किसी से नये संबंध में जुड़े हैं, तो उन्हें समय देना होगा। अगर वाहन खरीदने की योजना है तो समय बहुत अनुकूल है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट बनाने का मन बनायेंगे। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। नौकरी में हल्की फुल्की परेशानियां रह सकती हैं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। कुछ लोगों को पेट की जलन अत्यंत तकलीफ दायक हो सकती है। यात्रा के शौकिन लोगों को किसी लंबे ट्रिप पर जाने का शानदार अवसर मिलने वाला है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बढ़िया है। कभी-कभी कुछ संबंधियों के प्रति नकारात्मक विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार के अन्य सदस्य को आपकी जरुरत पड़ने वाली है, समय निकालें। सिंगल लोगों को पाटर्नर का चुनाव करने में दिक्कत पैदा हो सकती है। धन लाभ के लिए समय पर कार्य को पूर्ण करें। किसी के बातों में आकर ऐसी योजना में फंसने से बचें जो आपको स्वयं संदेहास्पद लग रहा हो। होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों के व्यापार में कमी होने की आशंका है। प्रभावशाली इंसान की मदद से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोगो को गैरकानूनी कामों से दूर रहने जरूरी है। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा। परंतु घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा का योग बना है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हल्का हरा है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं। आप अपने साथी के प्रति अतिरिक्त दयालु बनना चाहते हैं। उनके साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें। सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम की गंगा बह सकती है। अपनी फिजूल खर्च के आदत पर रोक लगाएं। व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर ले लें। कार्यक्षेत्र में कोई आपके काम का क्रेडिट लेने के फिराक में है, सतर्क रहना होगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। विटामिन सी के साथ अधिक भोजन करें। आप मित्रों के साथ अचानक यात्रा पर जाने का निर्णय ले सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। प्रोफेसर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। समाज में किसी के ऊपर टिप्पणी करनें से विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आपकी राशि में धन लाभ का योग बन रहा है। बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। काम का दबाव अधिक होने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ऑफिस के काम से किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। मुफ्त में कुछ भी मिलने की अपेक्षा करना बेकार है। महिलाओ को अपने ससुराल पक्ष से कुछ शिकायतें रह सकती हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर उचित मुनाफा कमाएंगे। नया बिजनेस शुरु करने का अनुकूल मौका है, धीरे-धीरे इसे और बढाया जा सकता है। उन चीजों को ज्यादा महत्व दें जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण हो। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पढ़ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन कुछ लोगों को दांत या मुंह के अंदर तकलीफ हो सकती है। निकट और प्रियजनों के साथ एक छोटी यात्रा संभव है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन किस्मत आपके साथ रहने वाली है। घर में किसी खास इंसान के आने से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का अपने क्षेत्र में दबदबा कायम रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनका गृहस्थ जीवन समझदारी से आगे बढ़ेगा। प्यार में वादा करने और निभाने का दिन है। आपको अपने पेशे में सफलता मिलेगी। सट्टेबाजी में फंसा हुआ पैसा मुनाफे के तौर पर वापस मिल जाने की उम्मीद है। बिजनेस में जिन कामों को जटिल समझकर छोड़ रहे थे, उनके समाधान की आशा दिखेगी। कोई भी काम करते समय आपको क्या फायदा होगा और कितनी मेहनत करने की आवश्यकता है, इन दोनों बातों को ध्यान में रखना होगा। जोड़ो तथा घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है, नियमित व्यायाम करें। शहर से बाहर कहीं घूमने जाना आपको तरोताजा कर सकता है, इस पर विचार करेंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। भले ही सब कुछ आपके पक्ष में हो, फिर भी आपको कुछ कदम उठाने होंगे, अधिक सक्रिय और ऊर्जावान बनें। अपने नेतृत्व के गुणों को दिखाने का मौका प्राप्त हो सकता है। आज अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आप अपने खर्च की योजना बनाएं और उस पर टिके रहने की कोशिश करें। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। काम के प्रति आपकी ऊर्जा और शालीनता आपको अपने सहयोगियों से ईर्ष्या करती है। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। अधिक गर्म मसालों का प्रयोग शारीरिक कष्ट दे सकता है। माता पिता के घर से दूर रहने वाले लोग उनसे मिलने आ सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लेवेंडर है।
