शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत चैत्र माह,
तिथि- द्वितीया 10:08:28, पश्चात-तृतीया,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 21 चैत्र गते,
नक्षत्र- स्वाति 21:34:35,
योग- हर्षण 14:16:06, पश्चात-वज्र,
करण- गर 10:08:29, पश्चात-वणिज,
चंद्र- तुला राशिगत,
सूर्य- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:09:12,
सूर्यास्त- 18:39:21,
दिन काल- 12:30:08,
रात्री काल- 11:28:43,
चंद्रास्त- 07:02:46,
चंद्रोदय- 20:56:09,
राहू काल- 09:17-10:51, अशुभ,
यम घँटा- 13:58-15:32,
अभिजित-11:59-12:49, शुभ,
प्रदोष- 18:39-20:58 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपका ध्यान बाहर के कामों और लोगों से मिलने-जुलने में ज्यादा रहेगा। घर में किसी अपने से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। भाई बहनों से ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद न रखें क्योंकि अधिकतर काम आपको खुद ही संभालने पड़ेंगे। काम में आपकी बारीकी से देखने की आदत आपको आगे बढ़ाएगी। ऑफिस में आपकी मेहनत दिखेगी और लोग आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। एनालिसिस से जुड़े लोगों के लिए दिन मेहनत वाला है लेकिन अच्छा मिलेगा। आप खर्च को कंट्रोल में रखने में सफल रहेंगे वैसे जीवनसाथी पर भी कुछ पैसा लग सकता है। लव लाइफ में जीवनसाथी की ओर से समय की कुछ अधिक मांग बनी रहने वाली है, पार्टनर से बात करते समय सिर्फ दिमाग नहीं दिल की भी सुनें। खान-पान में बदलाव करने का मन कर सकता है, कुछ हेल्थ टिप्स अपनाना आपके लिए अनुकूल रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन भर आपको कोई न कोई काम बना रहने वाला है। किसी जरूरी काम के चलते अचानक से जाना पड़ सकता है। सभी काम समय पर पूरे न हो पाएंगे। अपने काम में तनाव या रुकावट जैसी बातें आपको चिंता दे सकती हैं। काम को लेकर साथियों के साथ लंबी चर्चा हो सकती है, बीच-बीच में हल्की बहस भी हो सकती है, लेकिन आपकी समझदारी और अच्छे व्यवहार से काम आसान हो जाएगा। कारोबार करने वालों के लिए नए ग्राहक मिलने के संकेत हैं। कहीं से छोटा फायदा, डिस्काउंट या गिफ्ट मिल सकता है। लव लाइफ में प्यार और नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन कुछ बातें आपको पूरा लाभ न देने दे। सेहत ठीक रहेगी बस एलर्जी जैसी छोटी परेशानी हो सकती है पर घरेलू या आयुर्वेदिक उपाय से राहत मिलेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपके आस-पास का माहौल इमोशनल भी रहेगा, लेकिन अपनापन भी महसूस होगा। दोस्तों के साथ पढ़ाई या करियर से जुड़े मामलों को सुलझाने में सफलता मिल सकती है। काम की भागदौड़ आपको थोड़ा थका सकती है। काम के सिलसिले में कहीं आना जाना पड़ सकता है, समय का ध्यान रखना जरूरी है। आपकी गहराई से सोचने की आदत किसी मुश्किल काम को आसान बना सकती है। स्टार्टअप से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पैसों की गति थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन अचानक छोटा फायदा मिल सकता है। किसी को उधार दिया पैसा वापस मिलने के संकेत भी हैं। लव लाइफ में जीवनसाथी के साथ दिल से जुड़ाव महसूस होगा, पुराने झगड़े या मतभेद दूर करने के लिए मौका होगा। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि ज्यादा काम के कारण तनाव हो सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके घर का माहौल काफी खुशनुमा और चहल पहल भरा रहेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। अपने जरूरी कामों को पूरा कर पाना कुछ मुश्किल लग सकता है। काम-काज में स्थिरता बनी रहेगी और आप अपने काम से संतुष्ट महसूस करेंगे। कारोबार में रचनात्मकता की जरूरत होगी। तकनीक के क्षेत्र में शामिल होने और कुछ नया सीखने या काम करने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रह सकता है। छोटी मोटी बचत या इनकम से मन खुश हो सकता है। लव लाइफ में अपने प्रेमी के साथ मीठी बातचीत होगी और आपसी समझ मजबूत होगी। ध्यान रखें कि उन्हें आपका समय और ध्यान चाहिए इसलिए थोड़ा वक्त उनके लिए जरूर निकालें। सेहत ठीक रहेगी पर कुछ मामलों में स्किन या बालों से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके घर में छोटी बातों पर स्वभाव बदल सकता है इसलिए खुद को संभालकर रखें। कोई कानूनी बात परेशान कर सकती है दिन के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। मन थोड़ा इधर-उधर हो सकता है, खुद पर और शब्दों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। काम में ध्यान लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कोई छुपा हुआ मामला या पुराना मुद्दा सामने आ सकता है। रिसर्च या गुप्त काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में किसी से बहस करने से बचें। पैसों को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है, उधार के लेन-देन से बचना ही बेहतर होगा। लव लाइफ में कुछ बातों पर थोड़ी गंभीरता आ सकती है। पार्टनर का मूड बदलता हुआ महसूस हो सकता है इसलिए उन्हें समझने और समय देने की जरूरत है। पाचन या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बच्चे कुछ गलत खान-पान के कारण बीमार हो सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके घर का माहौल अच्छा और मिलनसार वाला रह सकता है। आस पड़ोस के साथ काम करने या सोशल सर्कल में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। खुद को दिखाने के चक्कर में दूसरों से दूर न हो जाएं इस बात का ख्याल रखें। काम में कुछ स्थान बदलाव यात्रा जैसी बातें हो सकती हैं। साझेदारी में काम करने वालों को ज्यादा मेहनत और समय की जरुरत महसूस हो सकती है। बाजार में कुछ बदलाव व्यवसाय पर भी असर डालेगा। खर्च ज्यादा हो सकता है, एजुकेशन या घर से जुड़े कामों में धन लगने वाला है। लव लाइफ के रिश्ते में थोड़ा ड्रामा तो रह सकता है पर रोमांस भी बना रहेगा। साथी आपकी तारीफ सुनना चाहते हैं इसलिए एक छोटा सा कॉम्प्लिमेंट माहौल अच्छा कर सकता है। सेहत ठीक रहेगी पर यात्रा या वाहन चलाते हुए ध्यान रखें चोट इत्यादि का भय बना हुआ है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गोल्डन है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके घर का माहौल थोड़ा किसी के आने जाने से हलचल वाला रह सकता है। दिन के कुछ पल ऐसे भी आएंगे जब हल्के मूड से माहौल फिर से ठीक हो सकता है। पुरानी बातों को लेकर बहस या मनमुटाव बढ़ने की संभावना है इसलिए बेहतर होगा कि आप शांत रहकर हालात को संभालें। काम के मामले में स्थिति सामान्य रह सकती है आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान बनाए रखना जानते हैं। बड़े अधिकारियों की नजर में आपकी छवि मजबूत हो सकती बस छोटी-छोटी गलतियों से बचना जरूरी होगा। पैसों का फ्लो सामान्य बना रहने वाला है धीरे-धीरे आय होगी। लव लाइफ में साथी आपसे समय और ध्यान की उम्मीद कर सकता है। घरेलू मामलों में जीवन साथी की ओर से मदद मिलेगी। कुछ मामलों में घरेलू उपाय नारियल तेल, आंवला या एलोवेरा हेल्थ के लिए अच्छे रहेंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपकी किसी पुराने रिश्तेदार या पारिवारिक मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। घर के कामों में लापरवाही न करें। धार्मिक कामों में शामिल रह सकते हैं। घर का माहौल कभी अच्छा तो कभी थोड़ा उलझा हुआ महसूस हो सकता है। काम के मामले में आपको छोटी-छोटी बातों पर खास ध्यान देना होगा क्योंकि लापरवाही नुकसान दे सकती है। जरूरी काम समय पर पूरे करने में आप सफल रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा भी बनी रह सकती है। आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी और रुकी हुई रकम या धन राशि मिलने की संभावना है। लव लाइफ के रिश्ते में समझदारी और स्थिरता बनी रहेगी। साथी के साथ कोई जरूरी बातचीत हो सकती है, जिससे आप दोनों के बीच भरोसा और बढ़ेगा। त्वचा से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, हल्का भोजन करना आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको घर में कुछ काम बढ़ सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक बात या मुलाकात होने का दिन है। बच्चों के साथ पुरानी यादों को ताजा कर देगी। कुछ कारणों के चलते मन थोड़ा भावुक भी हो सकता है। व्यापार करने वालों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, अपने मुनाफे के लिए सामान की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी। नौकरी में मेहनत का फायदा धीरे-धीरे मिलेगा। घर की जरूरतों के लिए खर्च साथ-साथ चलते रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ी देर अपने जीवन साथी, प्रेमी के साथ बैठकर दिल की बात करना आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य ही रहेगा कुछ अपच या फिर सिरदर्द की शिकायत भी रह सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझा हुआ सा अलग रह सकता है। आस-पास की खबरों के चलते सही फैसलों को ले पाने में समय भी लग सकता है। रहस्यमय और भावनात्मक होने से बचें क्योंकि आप अंदर ही अंदर बहुत कुछ सोचने और महसूस करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई नई सूचना या बदलाव सामने आ सकता है, जो शुरुआत में आपको उलझन में डाल सकता है, लेकिन आगे चलकर यह आपके लिए फायदेमंद भी साबित हो सकता है। पैसों के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है क्योंकि कोई पुराना खर्च या छुपा हुआ बिल सामने आ सकता है। लव लाइफ के रिश्तों में भावनात्मक गहराई महसूस होगी और साथी के साथ कोई अनकही बात या राज सामने आ सकता है। सेहत को नजरअंदाज न करें तनाव, थकान या किसी छुपी हुई परेशानी के चलते शरीर शिथिल हो सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ कुंभ राशि :,- आज के दिन परिवार के साथ आपका कोई प्लान बन सकता है, जैसे धार्मिक जगह जाना या किसी खास मौके की खरीदारी करना शामिल है। घर में हलचल ज्यादा बढ़ सकती है। आपको बच्चों या परिवार के छोटे सदस्यों पर ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है जिससे खुद को भूल सकते हैं। काम-काज को लेकर शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक रह सकता है। काम में प्रतिस्पर्धा काफी तेज रहने वाली है इसलिए मेहनत बढ़ानी होगी। किसी भी तरह के शॉर्टकट से बचें। खर्च नियंत्रण में रहेगा और कुछ लोग अपने बजट को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादा भावुक या उत्साही होने से बचें, खुद को शांत रखें जिससे चीजें परेशान न कर पाएं। सेहत के मामले में घर के बड़ों की स्थिति चिंता दे सकती है उस पर अधिक समय देना पड़ सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके घर में किसी करीबी सदस्य के साथ गहरी बातचीत हो सकती है। रख-रखाव को लेकर या किसी की वस्तु को वापस करने के चक्कर में काफी मेहनत होने वाली है। किसी की याद अचानक सामने आ सकती है जिससे मन संवेदना से भरा रह सकता है। काम के मामले में जो लोग बैकएंड काम या गुप्त योजनाओं में जुड़े हैं उनके लिए समय बेहतर है। नौकरी बदलने या ट्रांसफर से जुड़े फैसले जल्दी से न ही लें तो ही अनुकूल होगा। उधार या कानूनी मामले के कारण खर्च बढ़ सकता है इसलिए बजट संभालकर चलना बेहतर रहेगा। लव लाइफ के प्रेम संबंधों की स्थिति मिले जुले प्रभाव वाली होगी। व्यर्थ की बातों पर बातचीत हो सकती है, धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। बहुत अधिक भागदौड़ या कसरत को लेकर सतर्क रहें और जरूरत पड़े तो आराम जरूर करें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - ग्रे है।
