बरसठी खाना बनाते समय लगी आग से उजड़ा गरीब का आशियाना परिवार में मचा कोहराम

बृज बिहारी दुबे
By -
जौनपुर/बरसठी थाना क्षेत्र के भदराव गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खाना बनाते समय अचानक लगी आग ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। पीड़ित रामाश्रय गौतम के घर में देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि आग उस समय लगी जब घर में खाना बनाया जा रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अनाज, कुछ नगदी और रोजमर्रा का जरूरी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और पूरा सामान जल चुका था।

ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है और इस घटना के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और राहत दिलाने की मांग की है।

 फिलहाल, घटना के बाद गांव में दहशत और सहानुभूति का माहौल बना हुआ है।*
Tags:

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!