थ्रेसर में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट शिवेंद्र राजन सिंह 

जौनपुर बरसठी थाना क्षेत्र के चक मलाई गांव में गेहूं की दवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम कर रहा एक मजदूर अचानक ट्रैक्टर-थ्रेसर मशीन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान मुलायम वनवासी के रूप में हुई है, जो भदरांव गांव में ससुराल में रहकर मजदूरी करता था। घटना के समय वह गेहूं का बोझ थ्रेसर में लगा रहा था, तभी हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी दो माह की गर्भवती है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक की लहर है।

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट  शिवेंद्र सिंह राजन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!