टावर पर चढ़ी किशोरी: प्रेमी को बुलाने और शादी की जिद, घंटेभर बाद उतरी नीचे

बृज बिहारी दुबे
By -


रिपोर्ट शिवेंद्र राजन सिंह 

जौनपुर, मड़ियाहूं। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी अपने प्रेमी को बुलाने और उससे शादी कराने की मांग को लेकर बेनीपुर गांव स्थित वीआई (Vi) टावर पर चढ़ गई। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही 112 पीआरबी पुलिस और नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक राजाराम द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। किशोरी को समझाने के लिए उसके परिजन—माता व बड़ी बहन—के साथ-साथ ग्रामीण भी जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अंततः 12:20 बजे किशोरी टावर से नीचे उतर आई, जिससे पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

बताया जा रहा है कि किशोरी अपने प्रेमी आकाश तिवारी को मौके पर बुलाने और उससे शादी कराने की जिद पर अड़ी हुई थी। जानकारी के अनुसार, युवक को नेवढ़िया पुलिस ने 6 अप्रैल को विभिन्न धाराओं—धारा 137(2), 87, 65(1) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4—के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रेमी के जेल जाने की जानकारी मिलते ही किशोरी ने यह कदम उठाया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, किशोरी ने पहले ही अपने घर पर कह दिया था कि यदि उसकी शादी उसी युवक से नहीं कराई गई तो वह टावर पर चढ़ जाएगी। गुरुवार को उसने अपनी बात पर अमल करते हुए टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया।

घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। वहीं, टावर के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई थी।

काफी समझाने-बुझाने के बाद किशोरी नीचे उतरी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

बढ़ता ट्रेंड बना चिंता का विषय
क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं अब एक नया ट्रेंड बनती जा रही हैं, जहां युवक-युवतियां अपनी मांग मनवाने के लिए टावर या ऊंची जगहों पर चढ़ने जैसे खतरनाक कदम उठा रहे हैं। इससे न सिर्फ उनकी जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि पुलिस-प्रशासन को भी घंटों मशक्कत करनी पड़ती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!