दैनिक राशिफल १० अप्रैल २०२६ शुक्रवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 10-04-2026 शुक्रवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत चैत्र माह,
तिथि- अष्टमी 23:14:55,  
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 27 चैत्र गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 11:26:58, पश्चात-उत्तराषाढ़ा
योग- शिव 18:29:30, पश्चात-सिद्ध,
करण- बालव 10:20:35, पश्चात-कौलव,  
चंद्र- धनु 18:02:58, पश्चात-मकर राशिगत,
सूर्य- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:02:30, 
सूर्यास्त- 18:42:42,
दिन काल- 12:40:11, 
रात्री काल- 11:18:42,
चंद्रास्त- 11:40:02,
चंद्रोदय- 26:04:53*,
राहू काल- 10:48-12:23, अशुभ,
यम घँटा- 15:33-17:08,
अभिजित-11:57-12:48, शुभ,
प्रदोष- 18:43-20:59 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है। 

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपकी शिव योग की स्थिति होने वाली है, जिससे शुभ काम बन सकते हैं। मन रहेगा कुछ अलग ही कल्पनाओं में भरा हुआ। अपने घर के बड़ों के साथ आपकी बातें होंगी खुशियों को आमंत्रण देने वाली है। किसी के साथ अधिक भावनाओं में बह जाना भी अच्छा नहीं है। अपने आपको मजबूत रखें जिससे दूसरों के लिए भी फैसले ले पाओगे। आफिस में आपकी बातें ही सुनी जाने वाली हैं और आप रहेंगे कुछ अलग ही अंदाज में तो शिव योग से आप रहेंगे सफल। अगर कोई नया काम शुरू करने का मन है तो भाग्य आपके लिए बहुत सुखद रह सकता है। कुछ लाभ या कोई संपत्ति से पैसा मिलने वाला है। बचत के लिए दिन कुछ काम अनुकूल होंगे। प्रेम में स्थिति अच्छे सहयोग को दिखाती है, दांपत्य जीवन में एक साथ कुछ मांगलिक कामों में शामिल होने से खुशी भी प्राप्त होगी। घुटनों या जोड़ों में कुछ दर्द की शिकायत रह सकती है। अधिक भागदौड़ से बचें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन चंद्रमा के गोचर के साथ ही शिव योग की उपस्थिति अधिक विचारशील बना सकती है। घर हो या बाहर आपके लिए मन कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर उलझ सकता है। कुछ बातों के चलते या काम के कारण बंधन जैसी स्थितियां उभर सकती हैं। खुद को रखें स्थिरता से भरपूर जिससे दिक्कतें न बढ़ पाएं। ऑफिस या काम में आप अपने काम में ध्यान बनाए रखेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना सोच रहे हैं तो पहला कदम अधिक विचारशील होकर ही उठाएं। काम में अचानक बदलाव हो सकते हैं पर सही दिशा में काम करेंगे तो संभालना आसान रहेगा। कोई छोटी-सी खरीदारी या जरूरी काम में खर्च करना पड़ सकता है। बड़े फैसले टालना ही बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में चीजें परेशानी देने वाली है दांपत्य जीवन में ससुराल पक्ष की ओर से रिश्ता मुश्किल में पड़ सकता है। सेहत पर असर पड़ सकता है बुखार या कोई संक्रमण परेशानी दे सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन शिव योग की स्थिति और नक्षत्र गोचर का असर आपका मिल-जुल कर काम करने की बात कहेगा। छोटी मोटी बातें साझा करने से आपसी समझ बढ़ेगी। दोस्त आपकी मदद के लिए आगे रह सकते हैं। जोश में आकर दूसरों के काम में दखल देने से बचें क्योंकि लोग आपको गलत भी समझ सकते हैं। काम-काज को लेकर अचानक नई बातें सुनने को मिल सकती हैं इस कारण से शुरुआत में दबाव महसूस होगा पर समय बीतने के साथ ही बदलाव भी देख पाएंगे। अपने फैसलों पर भरोसा रखें यही आपको आगे सफलता की ओर ले जाएगा। घर पर कुछ के लिए खरीदारी या पार्टनर की फाइनेंस की मदद मिल सकती है। किसी के साथ प्यार भरी बातें आपको कुछ फ्लर्टी जैसा साबित कर सकती हैं जो आपकी छवि पर असर डालेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और अपने रोज के रूटीन में अचानक से बदलाव न करें। शुभांक - 6 और - लाल है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपकी राशि स्वामी चंद्रमा की स्थिति दिन की शुरुआत में कुछ परेशानी दे सकती है। अपनों के साथ या आस पड़ोस के साथ बातें अधिक होने वाली हैं। कुछ पुराने अधूरे काम अचानक सामने आ सकते हैं। जिन्हें पूरा करना जरूरी होगा। काम को लेकर कुछ ज्यादा ही बातें सुनने को मिल सकती हैं, साथ ही आपके काम में गलतियां भी हो सकती हैं, इसलिए ध्यान से काम करना जरुरी है। कारोबार में दिन कानूनी मामलों को समझने में ही लगने वाला है। धन से जुड़े मामलों में खर्च अधिक बढ़ सकता है, कोई किस्त इत्यादि पर पैसा लग सकता है। प्यार भरे रिश्ते कड़वी बातों के कारण दूरी बढ़ने का समय है कोई हर्ट कर सकता है। थकान, कोई चोट लगना, मसल्स खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है। ज्यादा भाग-दौड़ और मेहनत से बचें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपका मन हल्का-सा बेचैन रह सकता है दोस्तों से बात करने से मन हल्का होगा और दिन का माहौल सामान्य रहेगा। कोई यात्रा पर निकल सकते हैं। कुछ बातें आपके मन में बार-बार आ सकती हैं, खुद को भटकाव से बचाना होगा। ऑफिस या कामकाज में आपके लिए पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र गोचर के प्रभाव से कुछ क्रिएटिव करने का समय होगा, जिसे अच्छे से कर भी पाएंगे। अधूरे काम को पूरा करने का समय अनुकूल है। नए काम की शुरुआत लोगों की सलाह से हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई के चलते खर्च होगा या फिर किसी रचनात्मक चीजों पर भी कुछ पैसा लगने वाला है। लव लाइफ में किसी खास व्यक्ति के साथ बातचीत करने का अच्छा समय है। दांपत्य जीवन में बच्चों के कारण आपसी स्नेह और विस्तार पाएगा। फूड प्वाजिंग की शिकायत रह सकती है इसलिए ध्यान से चीजों का सेवन करें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके राशि का स्वामी बुध का असर आपको नए फेरबदल देगा। दोस्त बाहर कहीं घूमने या मिलकर बातों का प्लान करने वाले हैं। घर पर किसी के कहने से आपके मन पर असर पड़ेगा, बाहर रहना ही बेहतर होगा। ऑफिस या काम-काज में दिन सामान्य ही रहने वाला है। पर इस दौरान खुद की मेहनत को कम न होने दिया जाए, घरेलू कामों से पैसा कमा रहे हैं उन्हें मेहनत ज्यादा करनी होगी। कुछ नए काम चिंता भी दे सकते हैं पर मैनेज हो ही जाएगा। पैसों के मामलों में सतर्क रहें उधारी टालें। पुरानी बचत या छोटे लाभ के मौके आपके लिए सही रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्यार और अपनापन बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे काम भी असरदार रहेंगे। आंखों और पेट की थोड़ी परेशानी हो सकती है, हल्की सैर और समय पर भोजन आपके लिए जरूरी रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है। 

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके घर के कामों में अचानक तेजी हो सकती है क्योंकि चंद्रमा दिनचर्या में उथल-पुथल का संदेश दे रहा है। घर पर कुछ नया बनाने या कुछ स्पेशल करने में आगे रहेंगे। कई काम एक साथ करने की कोशिश में आप थोड़ा उलझन महसूस कर सकते हैं। ग्रह गोचर के साथ शिव योग की स्थिति काम के मामले में आपको अपने अनुभव के अलावा किसी वरिष्ठ का सहयोग दिला सकती है। काम के लिए आना-जाना भी लगा रहेगा। एक फाइल से दूसरी फाइल आपको व्यस्त रखने वाली है। आर्थिक पक्ष के मामले में स्थिति ठीक रह सकती है। घर के लोग भी आपकी मदद कर सकते हैं। रिश्तों में बातचीत का माहौल अच्छा रह सकता है और अगर आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे तो आपसी समझ और भी बेहतर होगी। भागदौड़ ज्यादा रहने से थकान या शरीर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है इसलिए आराम और काम दोनों का ध्यान रखें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप कुछ ऐसी चीजों को करने के लिए भागदौड़ कर सकते हैं जो आपकी न हो, बल्कि किसी और की हो। मेहमानों के साथ बातचीत या मेल-मुलाकात हो सकती है। आवश्यक कामों को पहले पूरा करें और छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा तनाव न लें। कारोबार के लिए जिस काम को आप पिछले कुछ समय से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे उसमें धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिल सकती है। आफिस में कुछ बाहरी लोगों के कारण समस्या आ सकती है शांति से हर काम पर नजर बना के रखें। किसी जरूरी काम या छोटी यात्रा की वजह से खर्च भी बढ़ सकता है। शिव योग आपके लिए ट्रैवलिंग में कुछ नए अवसर दिला सकता है। प्यार के मामले में किसी के साथ चैट पर बात हो सकती है या कोई मैसेज मिल सकता है। सिर दर्द आंखों में जलन की शिकायत बनी रह सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - डार्क ब्राउन है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको चंद्रमा के गोचर से मन प्रभावित रहेगा। घर पर अपनों की ओर से कुछ ज्यादा ही बातें सुनने को मिल सकती हैं। नक्षत्र का प्रभाव भी आपको विस्तार देता है। हर बात पूरी हो जाए ये जरूरी नहीं, उम्मीदों से अधिक तर्क को महत्व देने की जरूरत है। साझेदारी से जुड़े कामों को लेकर आप काफी उत्साहित रह सकते हैं। कारोबार में नए लोगों के साथ पूरी मेहनत भी करेंगे, कुछ बातें मन के मुताबिक न चलें लेकिन धैर्य बनाए रखें। कोई पसंदीदा चीज को खरीदने का मन होगा ऐसे में खर्च करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ लोगों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू करने का कुछ समय मिल सकता है। कमर दर्द ही इस समय अधिक रह सकता है जिसे नजरअंदाज न करें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - स्लेटी है। 

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए नए विचारों के साथ जुड़ने का रह सकता है। चंद्रमा का असर आपको भी बदलाव देगा, क्योंकि शाम के दौरान इससे प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपको काफी मोटीवेट भी कर सकते हैं। बेकार के कामों में ज्यादा न उलझें अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। काम के मामले में आपको अपने प्लान को थोड़ा व्यवस्थित करने की जरूरत होगी, अगर आप धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे तो धीरे-धीरे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है। किसी दोस्त के साथ कुछ खाने पीने में पैसे खर्च हो सकते हैं। प्रेम में दोस्ती का पहला पड़ाव पूरा कर सकते हैं। नींद पूरी न होने की वजह से थकान या सिर भारी लग सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ कुंभ राशि :- आज कालाष्टमी के दिन घर में मांगलिक उत्सव को देने वाला हे। घर पर माता पिता आपकी मेहनत को ध्यान देंगे। बाहरी मामलों में भी आप किसी तरह लोगों का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच सकते हैं।यात्रा का योग भी बनता है। काम में ज्यादा व्यस्त रहने की वजह से आप अपने आराम को नजरअंदाज कर सकते हैं। शिव योग की शुभता काम को लेकर थोड़ी अलग सोच के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। कारोबार में कानूनी दांवपेच भी अपना असर डाल सकते हैं इसलिए आप किसी पुराने काम को नए तरीके से करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी सेहत की समस्या या फिर शौक से जुड़ी चीज पर खर्च बन सकता है। मैरिज लाइफ में समझ का माहौल बना रह सकता है और प्रेमी के साथ बातचीत से मन भी हल्का महसूस होगा। खाने पीने के मामले में आप अपनी मर्जी ज्यादा कर सकते हैं अपनी दिनचर्या को थोड़ा संतुलित रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन शिव योग के साथ ग्रहों का गोचर दिनभर आपको कुछ व्यस्त रखने वाला है। घर पर अपनों के साथ बैठकर किसी योजना या आने वाले दिन से जुड़ी बात पर चर्चा करने का मौका भी मिल सकता है, जिससे मन में उत्साह बना रहेगा। बाहर के कामों को भूल न जाना। कोई चीज छूट सकती है। खुद को लेकर लापरवाह न होना ही बेहतर होगा। काम को लेकर समझ का सही इस्तेमाल करना होगा। गुप्त विरोधियों की नजर आप पर होगी। आपके द्वारा लिया गया कोई फैसला आगे चलकर फायदा दे सकता है, वहीं कुछ नए मौके भी मिल सकते हैं जिनमें मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी। बड़ों से कुछ पैसों की मांग कर सकते हैं, घर के बाहरी कामों में जेब खर्च बढ़ सकता है। लव लाइफ में अपने साथी को लेकर कहीं बाहर जाने या कोई डिनर का प्लान बनाना प्रेम को मजबूती देगा। डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ सकती है बुखार या शरीर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - मेहंदी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!