चांदनी वैलनेस सेंटर का भव्य उद्घाटन

बृज बिहारी दुबे
By -


शहर में स्वास्थ्य और सौंदर्य सेवाओं को एक नई दिशा देते हुए आज “चांदनी वैलनेस सेंटर” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस सेंटर की स्थापना सुप्रसिद्ध कवयित्री चांदनी दुबे द्वारा की गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली और आकर्षक व्यक्तित्व प्रदान करना है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्व रिकॉर्ड धारक एवं प्रख्यात लेखक अर्पित सर्वेश उपस्थित रहे, जिन्होंने विधिवत फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में अर्पित सर्वेश ने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है और ऐसे केंद्र समाज को एक सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने चांदनी दुबे की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

चांदनी वैलनेस सेंटर में वजन घटाने, शरीर को स्वस्थ एवं फिट रखने तथा त्वचा की देखभाल जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सेंटर के प्रबंधक श्री रत्नेश द्विवेदी ने बताया कि यहां प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत के अनुसार विशेष परामर्श और सेवाएं दी जाएंगी, जिससे लोग स्वस्थ और

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!