जौनपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित 'दिशा' की बैठक से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने जिले की राजनीति में एक सकारात्मक चर्चा छेड़ दी है। जहाँ अक्सर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक दिखती है, वहीं आज सपा और भाजपा के दिग्गज नेता आपस में गुफ्तगू करते और मुस्कुराते नजर आए।
यह महज एक तस्वीर नहीं, बल्कि जौनपुर के सुनहरे भविष्य का संकेत है। जब जनहित के मुद्दों पर राजनीतिक दूरियां मिट जाती हैं, तो विकास की राह और भी आसान हो जाती है। राजनीति अपनी जगह, लेकिन जौनपुर का विकास सबसे ऊपर!
