सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में विधायक के लिए नगर पंचायत का गेट हुए बंद, लोकतंत्र की गरिमा हुई तार तार...
पहली बार नगर पंचायत बनीं गड़वारा कभी भ्रष्टाचार तो कभी विवादों के लिए रहती हैं सुर्खियों मे...
नगर पंचायत में सभासदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सदर विधायक राजेंद्र के लिए नगर पंचायत का गेट ही बंद कर दिया गया।
सरल स्वाभाव के सदर विधायक राजेंद्र मौर्य लगभग घंटे भर गेट के पास ही खड़े रहे लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
इसके बाद विधायक ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए इसे जनप्रतिनिधि का अपमान बताया..
सदर विधायक ने नगर पंचायत गड़वारा में अराजकता और गुंडई का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ मामले में कार्यवाही की बात कही।
गठन के बाद से नगर पंचायत गड़वारा का संचालन बड़े शराब कारोबारी के बेटे के हाथों में आ गया।
मां नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं, बेटे ने कमान संभाली..
लेकिन वह अपने पिछले अतीत से नहीं निकल सका जो सार्वजनिक जीवन में आवश्यक होता है।
