आगरा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती, ज्योत्सना ठाकुर के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट - भोला ठाकुर 


  भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) द्वारा आगरा में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इन कार्यक्रमों का नेतृत्व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी ज्योत्सना ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं फूल चढ़कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों की भागीदारी रही। जगह-जगह आयोजित इन कार्यक्रमों में “जय भीम” के नारों के साथ सामाजिक न्याय और समानता का संदेश दिया गया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी पूरे देश में बाबा साहब अंबेडकर जयंती को समर्पित कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। उनके नेतृत्व एवं दिशा-निर्देश में देशभर में इस प्रकार के आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रभा भाटिया के नेतृत्व के निर्देशन में भी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई, जिससे कार्यक्रमों को व्यापक जनसमर्थन मिला।
इस अवसर पर ज्योत्सना ठाकुर ने कहा कि
“बाबा साहब अंबेडकर के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता और न्याय स्थापित करना होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचित एवं कमजोर तबकों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!