दैनिक राशिफल १६ अप्रैल २०२६ गुरुवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 16-04-2026 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत चैत्र माह,
तिथि- चतुर्दशी 20:11:01,  
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 03 वैशाख गते,
नक्षत्र- उत्तरभाद्रपदा 13:58:07, पश्चात-रेवती,
योग- ऐन्द्र 10:36:37, पश्चात-वैधृति,
करण- विष्टिभद्र 09:25:16, पश्चात-शकुनी,  
चंद्र- मीन राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:56:05, 
सूर्यास्त- 18:46:07,
दिन काल- 12:50:01, 
रात्री काल- 11:08:55,
चंद्रास्त- 17:43:36,
चंद्रोदय- 29:25:21*,
राहू काल- 13:57-15:34, अशुभ,
यम घँटा- 05:56-07:32,
अभिजित-11:55-12:47, शुभ,
प्रदोष- 18:46-21:01 तक,
गंड मूल- 13:58 से अहोरात्र अशुभ,
पंचक४- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्दशी तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको थोड़ा अलग तरह का महसूस हो सकता है। सुबह इन्द्र योग के असर से आपका मूड अच्छा रहेगा और कुछ नए लोग मिल सकते हैं। चंद्रमा मीन राशि में होने से आपकी सोच में गहराई आएगी और आप कुछ नया करने के लिए प्रेरित होंगे। वैधृति योग के कारण थोड़ी उलझन बढ़ सकती है। अगर आप ध्यान नहीं देंगे तो बेकार के मुद्दे भी बड़े लग सकते हैं इसलिए खुद को शांत रखें। काम-काज में नई सूचनाएं मिल सकती हैं, सर्वार्थ सिद्धि योग के चलते मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है। कोई नया अवसर आए तो उसे समझकर ही फैसला लें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, पहले से योजना करके चलेंगे तो बेहतर रहेगा। संबंधों में कुछ रूखापन बढ़ सकता है इसलिए अभी छोटी बातों को दिल पर न लें और जीवन साथी को समय दें। सेहत पर मिला-जुला असर रहेगा, दिमाग पर अन्य बातों का असर बढ़ सकता है। डाइजेशन से जुड़ी छोटी समस्या हो सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन राहत देने वाला रह सकता है, इन्द्र योग के कारण घर का माहौल अच्छा रहेगा और किसी पुराने तनाव से छुटकारा मिल सकता है। मूल का असर आपको भाई बंधुओं से काम की अधिकता दे सकता है। वैधृति योग के असर से बाद में थोड़ा मन परेशान हो सकता है। अगर आप सब कुछ अकेले करने की कोशिश करेंगे तो थकान बढ़ सकती है, इसलिए जरूरत पड़े तो मदद लें। काम-काज में अच्छे मौके मिल सकते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग की वजह से पुराने काम पूरे होंगे और नई दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। थोड़ा क्रिएटिव सोचें। सर्वार्थ सिद्धि योग आपके लिए कुछ अच्छे मौके भी ला सकते हैं। किसी वरिष्ठ से धन की मदद मिल सकती है। आपकी बचत काम आएगी। मैरिज लाइफ में प्यार और समझ बढ़ेगी। आपका साथी आपकी केयर से खुश रहेगा, कुछ बातों से थोड़ा रोमांटिक मूड भी बना रहेगा। सेहत साधारण ही रहने वाली है, थोड़ा आराम करें और नेचर के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन हल्का फुल्का और सुकून देने वाला रहेगा। सिद्ध योग के कारण आत्मविश्वास अच्छा रहेगा और कई काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा और परिवार का साथ मिलेगा। आधे दिन के बाद में वैधृति योग के असर से किसी की बात दिल पर लग सकती है, कोशिश करें कि छोटी बातों को ज्यादा न सोचें। काम में आप अच्छी तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपकी योजना काम आएगी और लोग आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग के चलते प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की बात बन सकती है। कारोबार करने वालों को भी फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी, किसी लाभ या बोनस के संकेत हैं। खरीदारी का मन बनेगा, अपने लिए कुछ चीजों की खरीदारी हो सकती है। प्यार में बातें अधिक बनी रहने वाली हैं, जीवन साथी के साथ घूमने फिरने की प्लानिंग होगी। किसी खास से मुलाकात भी हो सकती है जो दिल के करीब आ जाए। सेहत अच्छी रहेगी और आप एक्टिव महसूस करेंगे। बाहर घूमना फिरना मस्ती मजा आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए आमान्य रह सकता है। इंद्र योग के असर से आपके कुछ काम समय पर हो पाएंगे। घर में अच्छा माहौल बना रहेगा और अपनों का साथ मिलेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। वैधृति योग का असर और गणमूल प्रभाव आपसी लोगों से विवाद भी दे सकता है। किसी की बात मन में रह सकती है इसलिए ज्यादा सोचने से बचें। काम-काज में आप सही तरीके से आगे बढ़ेंगे। नए मौके मिल सकते हैं और जो काम रुके थे वो भी पूरे हो सकते हैं। व्यापार करने वालों को भी फायदा होने के योग बन सकते हैं। आमदनी के साथ खर्च भी रहेगा, अपने काम पर ही आपका धन लगने वाला है। प्रेम संबंध के दिन सामान्य रहेंगे, अपनापन बना रहेगा। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आपस में समझ भी बढ़ेगी। सेहत को लेकर ज्यादा भागदौड़ से थकान हो सकती है, इसलिए दुर्घटना से बचने के लिए सजग रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मिले-जुले असर वाला रहेगा। घर पर बड़ों के साथ कुछ लंबी बातें भी होंगी। जरूरी काम आप पर अधिक बढ़ सकते हैं। घर में किसी अपने के लिए समय निकालना पड़ सकता है जिससे अच्छा भी लगेगा। मूल प्रभाव एवं वैधृति योग के कारण कहीं पहुंचने में देरी हो सकती है जिससे थोड़ी परेशानी बन सकती है। सर्वार्थ सिद्धि योग की वजह से मेहनत का फायदा मिल सकता है। काम के मामले में आपको अपने तरीके से काम करते रहना होगा। आपके काम को देखकर बड़े लोग कुछ नया जोड़ने के लिए कह सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने का मन भी बन सकता है। व्यापार में नए सौदे करते समय थोड़ा संभलकर चलें। पैसों की हालत ठीक रहेगी। धार्मिक कामों में शामिल होने और पैसों को इसमें लगा सकते हैं। दान इत्यादि में धन व्यय होगा। लव लाइफ में पुराने रिश्ते या यादें फिर से मन में आ सकती हैं। शादीशुदा लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा, साथी आपका साथ देगा और मदद करेगा। थकान, पीठ दर्द या नींद कम होने की परेशानी हो सकती है। थोड़ा आराम करना जरूरी रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन सिद्धि योग के कारण आप अपने काम में उत्सुक रहेंगे और चीजें जल्दी जल्दी निपटाने का मन करेगा। इन्द्र योग से दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। बच्चों के साथ हंसी मजाक में समय बीत सकता है। शाम के समय पार्क इत्यादि में घूमने का मौका भी मिल सकता है, कारण दोस्तों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। बेहतर रहेगा कि शांति से बात संभाल लें। अगर कोई मीटिंग या इंटरव्यू है तो कम शब्दों में साफ बात रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपने काम को सीधे तरीके से सामने रखें इससे अच्छा असर पड़ेगा। वैसे काम में शनि मंगल का योग आपकी कुछ अधिक एनर्जी की मांग भी करेगा। खर्च तो रहेंगे पर इन्हीं पैसों से आप कुछ अपनी पसंद की चीजें भी ले पाएंगे, कुल मिलाकर संतुलन बना रहेगा। लव लाइफ में किसी खास इंसान से बात या मैसेज आ सकता है, जिससे मन खुश हो जाएगा। मन अपने प्रेम की कमी से परेशान हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी, ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है बस दिनचर्या सही रखें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - जामुनी है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन थोड़ा अलग तरह का रह सकता है। सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण घर में कोई पूजा-पाठ या धार्मिक काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है, इससे मन को थोड़ा सुकून मिलेगा। शनि के प्रभाव के चलते घर के लोगों के साथ कुछ बातों पर तकरार हो सकती है। दिन के बाद वाले समय में वैधृति योग के कारण आप अपनी बात पर अड़े रह सकते हैं जिससे बात बढ़ सकती है। काम में थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। व्यापारियों को अपने माल की गुणवत्ता को लेकर सुनने को भी मिल सकता है। कुछ बदलाव नजर आएंगे जिनसे थोड़ी परेशानी भी हो सकती है। आर्थिक खर्च के दिन बच्चों या घर के कामों में बढ़ सकता है। मांगलिक कामों में भी पैसा लगने वाला है। प्यार में शक या गलतफहमी परेशानी बढ़ा सकती है। बेहतर रहेगा कि अनुकूल बात करें और बेकार की बातों को ज्यादा न बढ़ाएं। सेहत का ध्यान रखें घर के बुजुर्गों और महिलाओं की सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन सुबह इन्द्र योग के कारण आपकी शुरुआत ठीक रहेगी। अगर आप शांति से काम लेंगे तो कुछ चीजें आपके हिसाब से भी हो सकती हैं। दिन के बाद के समय में वैधृति योग के कारण घर में बेकार की बातों पर तनाव हो सकता है। भाई-बहन के साथ बहस या नोक-झोंक होने की संभावना है। काम के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ ऐसे काम भी करने पड़ सकते हैं जिनका तुरंत फायदा न मिले। कारोबार में सामान का खास ध्यान रखें, खोने या गड़बड़ी की स्थिति बन सकती है। छोटे-छोटे खर्च बढ़ सकते हैं जो बाद में थोड़ा भारी लग सकते हैं इसलिए धन संभालकर खर्च करें। प्रेम संबंधों के मामले में खिंचाव महसूस हो सकता है, पास होने के बाद भी दूरी जैसी स्थिति महसूस रहेगी। मतभेदों से बचने के लिए खुलकर बात करना जरूरी है। गर्दन, आंखों या काम की थकान से जुड़ी परेशानी हो सकती है। थोड़ा आराम करें और खुद का ध्यान रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन सुबह इन्द्र योग के कारण आपकी दिन की शुरुआत ठीक रह सकती है। अगर आप शांत रहकर काम करेंगे तो कुछ काम आसानी से पूरे भी हो सकते हैं। दिन के बाद वाले समय में वैधृति योग के असर से बात करते समय शब्द कड़वे हो सकते हैं, जिससे घर में बहस बढ़ सकती है। इसलिए बोलते समय थोड़ा ध्यान रखना जरूरी है। काम में थोड़ा संभलकर चलना होगा, छोटी मोटी गलतियां हो सकती हैं और बात सही तरह से समझाने में भी दिक्कत आ सकती है। बेकार की बातों पर भी डांट सुननी पड़ सकती है इसलिए काम पर ध्यान रखें। पैसों का खर्च खान-पान या बेकार की चीजों पर हो सकता है। बेहतर रहेगा कि फालतू खर्च से बचें और पैसे संभालकर रखें। प्यार में कुछ बातें होंगी तो छोटी बातों पर तकरार भी हो सकती है। बेहतर होगा कि बात को बढ़ाने के बजाय शांत रहकर संभालें। नाक, आंखों या सिर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बासी या ज्यादा तला हुआ खाना खाने से बचें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हल्का आसमानी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन सुबह इन्द्र योग के कारण आपके कुछ काम सही तरीके से शुरू हो सकते हैं। अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में भी जा सकती हैं। दिन के बाद के समय में वैधृति योग के कारण मन कई बातों में उलझा रह सकता है। क्या बोलना है और कैसे बोलना है इस पर ध्यान देना जरूरी रहेगा, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। काम को लेकर आपके पास नए विचार तो होंगे, लेकिन उन्हें तुरंत लागू करना आसान नहीं होगा। बीच-बीच में रुकावट आ सकती है। बिजनेस में नई चीजें जुड़ सकती हैं, इसलिए हर काम को ध्यान से देखें। कोई पैसा अटक सकता है या बेकार की चीजों पर खर्च हो सकता है इसलिए सोच समझकर ही पैसा खर्च करें। प्यार में ज्यादा उम्मीद रखने से परेशानी हो सकती है। बेहतर रहेगा कि आप थोड़ा सहज रहें और बातों को आसान रखें। सेहत में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है। मन भी थोड़ा बेचैन रह सकता है, इसलिए आराम और दिनचर्या पर ध्यान दें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके मन में अस्थिरता को देने वाला है क्योंकि अभी भी मन के स्वामी की स्थिति आपके राशि स्वामी के साथ बनी हुई है। इन्द्र योग के असर से आप अपने काम समय पर निपटाने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी रह सकते हैं। किसी अपने से अच्छी बात या मदद मिल सकती है। दिन के बाद वाले समय में वैधृति योग के कारण मन थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। बच्चों को मुश्किल हो सकती है, गुस्सा बढ़ सकता है खुद को शांत रखना जरूरी है। काम में आपको थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा। कुछ लोग झूठ बोलकर आपके काम पर असर डाल सकते हैं ऐसे में मुश्किलें आपकी ही बढ़ने वाली है। कुछ काम दोबारा करने पड़ सकते हैं या अचानक बदलाव आ सकता है। शांत रहें सब संभल जाएगा बस तेजी से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, खर्च और आमदनी दोनों साथ साथ चलेंगे। बेकार की चीजों पर पैसा खर्च करने से बचें। प्यार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, एक दूसरे की बातों को समझकर चलेंगे तो ही प्रेम ठीक बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, नर्वस सिस्टम पर असर रहेगा, थकान महसूस हो सकती है। थोड़ा आराम करना और समय पर खाना जरूरी है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - बादामी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेगा इसलिए दिन आपके लिए खास बन सकता है। मन कुछ बातों के कारण बंधन में बंधा लग सकता है। बड़ों की ओर से काम में मार्गदर्शन मिल सकते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग से कोई अच्छी खबर या फायदा मिल सकता है। गंडमूल योग के कारण थोड़ी उलझन या मन में असमंजस रह सकता है इसलिए बड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा। काम-काज में आप अच्छा करने के लिए लगातार कोशिशें करनी होंगी। नए मौके मिल सकते हैं और रुके हुए काम भी आगे बढ़ सकते हैं। कारोबार में कर्मचारियों के साथ तालमेल बना के चलें। पैसों के मामले में दिन साधारण रह सकता है, कोई घाटा निराश भी कर सकता है। प्रेम संबंध की स्थिति ठंडी रह सकती है। प्यार और अपनापन बना रहे इसके लिए अपनी ओर से अधिक कोशिशें करनी होंगी। सेहत सुस्त रह सकती है, खाने में तले भुने भोजन के कारण परेशान हो सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - धानी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!