*जौनपुर/बरसठी क्षेत्र के दुर्गादेवी इलाके में शनिवार को सप्लाई इंस्पेक्टर व मजिस्ट्रेट की टीम ने *तारा चंद जायसवाल* के यहां छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान घरेलू व कमर्शियल मिलाकर आधा दर्जन गैस सिलेंडर बरामद किए गए।
छापेमारी के समय *थाना प्रभारी* पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और टीम ने सिलेंडरों के उपयोग व दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने साफ कहा है कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
