रसोई गैस की किल्लत और बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट शिवेंद्र राजन सिंह 

जौनपुर। रसोई गैस सिलेंडर की कथित किल्लत और कीमतों में वृद्धि के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए डा. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें सरकार की नाकामी का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर न मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई घरों में चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं।

वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि सरकार के दावों के बावजूद गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ लगी हुई है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि यदि पर्याप्त गैस उपलब्ध है तो लोगों को लंबी लाइनों में क्यों लगना पड़ रहा है।

इस दौरान प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!