शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- चैत्र (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत फाल्गुन माह,
तिथि- त्रयोदशी
09:22:33, पश्चात-चतुर्दशी,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 03 चैत्र गते,
नक्षत्र- शतभिषा 30:08:18*,
योग- सिद्ध 08:14:08, पश्चात-साध्य,
करण- वणिज 09:22:33, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
सूर्य- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:29:59,
सूर्यास्त- 18:29:16,
दिन काल- 11:59:16,
रात्री काल- 11:59:34,
चंद्रास्त- 16:54:52,
चंद्रोदय- 29:52:08*,
राहू काल- 15:29-16:59, अशुभ,
अभिजित-12:06-12:54, शुभ,
प्रदोष- 18:29-20:55 तक,
पंचक२- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए घर पर कुछ भाई बहनों की ओर से अधिक काम की स्थिति देने वाला है। सामाजिक समारोह या किसी धार्मिक काम में शामिल होने के लिए दिन रहेगा खास है। कई काम एक साथ करने की कोशिश में आप थोड़ा उलझन महसूस कर सकते हैं। काम के स्थान पर आपको अपनी रचनात्मकता दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप अपने विचारों को सही तरीके से रख पाते हैं तो कुछ लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की संभावना भी बन सकती है। पैसों के मामले में स्थिति संतुलित रह सकती है इनकम और खर्च समान रखेंगे। रिश्तों में व्यर्थ की बहसबाजी से बचें, कुछ मांगे पूरी कर देने की कोशिश तो आप कर ही सकते हैं। मानसिक थकान या सिरदर्द की हल्की समस्या महसूस हो सकती है, स्क्रीन टाइम कम करना जरूरी होगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन घर में बड़ों के अनुभव और समझ का उपयोग करते हुए आपको अपने काम करने की बेहतर दिशा भी मिल सकती है। परिवार के साथ बिताया गया समय भी आपको मानसिक सुकून देगा। आस-पास की कुछ बातें आपके मन को चिंता से भर देने वाली हो सकती हैं। अपने काम को लेकर निर्णय लेने में ज्यादा समय लेना नुकसान दे सकता है। अगर कोई मौका मिल रहा है तो उस पर विचार करें साथ ही कुछ लोगों के साथ सलाह करने से आपको बेहतर तरीके से काम करने की नीतियों का भी पता चल सकता है। घर पर किसी की सेहत या फिर मेहमानों की आवभगत में धन लग सकता है। साथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में अपनापन और विश्वास दोनों बढ़ेंगे। आपको घबराहट बढ़ सकती है, चीजों को शांत मन से देखें और अनावश्यक चिंता से दूर रहें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपको घर पर माता या पिता की ओर से बच्चों के लिए कुछ कड़े निर्देश आने वाले हैं। मस्ती के चक्कर में कुछ काम छूट न जाएं इस बात का ख्याल रखना होगा, यात्रा का योग बन रहा है। जो काम जरूरी है उसे तय करना मुश्किल होगा। नौकरी में कुछ ज्यादा ही प्रतिस्पर्धा भी लगी रहने वाली है। दोस्तों की मदद करने में भी आप आगे होंगे साथ में किसी छोटे से काम की शुरुआत की योजनाओं पर भी बातें होने वाली हैं। किसी जरूरी काम पर खर्च करना पड़ सकता है, इसलिए योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा। लव लाइफ में बातचीत की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और अगर आप अपने दिल की बात खुलकर कहेंगे तो रिश्ते में समझ और नजदीकियां दोनों बढ़ सकती हैं। सेहत के मामले में नाक या आंख से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके घर की स्थिति साधारण ही रहने वाली है, कुछ मामलों में छोटे भाई बहन काफी सहयोगी रह सकते हैं जिससे मन हल्का महसूस करेगा। आप खुद के भरोसे से डगमगा सकते हैं, किसी की कही हुई बात को लेकर मन में ज्यादा सोच-विचार करना आपको परेशान कर सकता है। काम-काज के मामले में दिन मेहनत की मांग करने वाला है। नौकरी करने वालों को अपने काम पर फोकस बना कर रहने की जरूरत है जिससे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी मुनाफे की संभावना बन सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिति घर के खर्चों से प्रभावित होने वाली है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे पर बहुत अधिक आरोप प्रत्यारोप लगाने से खुद को बचाएं जिससे चीजें उलझें नहीं। सेहत सामान्य रहने वाली है। आप बहुत ज्यादा भागमभाग से बचें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको अपनों का साथ दिल को खुशी देगा। अपनों की ओर से या मित्रों के साथ सहयोगपूर्ण रहने से मन हल्का महसूस करेगा। घर के कामों के अलावा आप मेहमानों के लिए भागदौड़ में लगे रह सकते हैं थकान परेशान कर सकती है। व्यापारियों के लिए काम में नए सौदे बनने की संभावनाएं अच्छी रह सकती हैं। काम में नए लोगों के आने से चीजें काफी बदलाव को देने वाली होंगी। काम-काज के मामले में आप सहकर्मियों से कुछ मदद प्राप्त कर सकते हैं। धन के मामले में बच्चों के लिए खरीदारी के अलावा कुछ अन्य चीजों पर खर्च बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में आप अपनी जिम्मेदारियों में उलझे रह सकते हैं, जिसके कारण प्रेम के पल कम रहेगा। सेहत के मामले में आपकी स्थिति मिले जुले असर वाली होगी, नर्वस सिस्टम पर असर अधिक रह सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपका घर पर तो आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, बच्चे बड़ों से काफी प्रेरित रहेंगे। बाहर आप खुद को उस तरह से दिखाने में शायद नरमी रखें। अपने ध्यान को भटकने से बचना प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार भी मन में आ सकता है पर अभी जल्दबाजी न करें। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है जिससे मन संतुष्ट रहेगा। आर्थिक पक्ष को लेकर आप काफी भागदौड़ से अपनी सेविंग पर काम करना चाहेंगे। प्रेम के मामले में बेहतर होगा कि हर बात को दिल पर न लें, खुद की इच्छाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत के मामले में हाथ पैरों में दर्द की स्थिति परेशान कर सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपका परिवार के लोगों के साथ समय बिताने से मन हल्का और खुश महसूस होगा। घर के किसी मामले को दिल पर लेना आपको परेशान कर सकता है, बेहतर होगा कि छोटी बातों को नजरअंदाज करें। करियर में आपके लिए मेहनत और समझदारी का रह सकता है जिससे आप कुछ बेहतर कामों को कर पाएंगे। व्यापारियों के लिए भी धीरे-धीरे प्रगति के संकेत हैं, सरकारी पक्ष से कुछ सहयोग भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति के मामले में आपको सट्टे में लाभ दिलाने वाला हो सकता है। लव लाइफ में किसी की नजर का जादू आपके दिल को धड़काने वाला हो सकता है। सेहत के मामले में आप मानसिक रूप से काफी उलझे रहेंगे जिससे सेहत पर असर पड़ सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - धानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपकी समझदारी और धैर्य के कारण कई उलझे हुए काम धीरे-धीरे सुलझने लगेंगे। परिवार के लोगों का साथ भी मनोबल बढ़ाएगा जिससे आप कुछ सकारात्मक रह सकते हैं। जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देना नुकसानदायक हो सकता है इसलिए इन बातों से खुद को बचाएं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन दिखाई देगी पर जरूरत होगी शांत रहकर निर्णय लेने की, दूसरों को दिखाने के चक्कर में खुद के लिए परेशानी खड़ी न करें। आर्थिक मामलों में दिन ठीक रह सकता है, किसी पुराने लेन-देन से भी राहत मिलने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, इसके कारण संबंधों में भी आपसी लगाव मजबूत हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - जामुनी है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से की गई बातचीत आपको मानसिक राहत दे सकती है, छात्रों के लिए पढ़ाई में धीरे-धीरे स्पष्टता आएगी। जिन कामों को लेकर मन में असमंजस था उन्हें लेकर तनाव बढ़ सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को अपने काम में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। व्यापार करने वालों के लिए भी कोई नया अवसर सामने आ सकता है, जिसे समझदारी से अपनाने पर लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति के मामले में स्वास्थ्य, खेलकूद या किसी सामान्य पर ही खर्च हो सकता है। प्रेम संबंध में परीक्षा के शिकार हो सकते हैं, इस समय स्थिति सामान्य रह सकती है। सेहत की अगर बात करें तो दिन कमजोर हो सकता है किसी न किसी की चिंता आपके लिए तनाव को बढ़ा सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - चमकीला लाल है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन कुछ लंबे समय से चल रही किसी चिंता का आपको समाधान मिलने से मन हल्का महसूस होगा। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा और रिश्तों में भी गर्माहट बनी रहेगी। किसी काम को टालने की आदत बाद में परेशानी दे सकती है। काम-काज के क्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिल सकती है। नौकरी में अपने साथ काम कर रहे लोगों का या अपने वरिष्ठों से सहयोग मिल सकता है। व्यापारियों के लिए काम में तेजी बनी रहने वाली है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सोच-समझकर किया गया खर्च भविष्य में लाभ दे सकता है। दांपत्य जीवन में आपकी व्यस्तता कुछ अधिक ही रहेगी ऐसे में अपने पार्टनर के साथ की इच्छा भी बहुत होगी। स्वास्थ्य ठीक तभी रह सकता है जब आप बाहर का ज्यादा भोजन करने से परहेज करते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गहरा नारंगी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए विश्वास बढ़ाने वाला हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर जो चिंता थी, उसमें राहत मिल सकती है। विलंब होने की स्थिति बन रही है इसलिए जरूरी काम समय पर पूरा करना बेहतर रहेगा। काम-काज में सरकारी योजनाएं आपके काम पर भी कुछ असर डालने वाली हैं। कारोबार हेतु आपके लिए दिन कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। पैसों के खर्च में आप अपनों के लिए दिल से आगे होंगे, कुछ मस्ती भी करेंगे। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे के साथ समय बिताने से रिश्ता और मजबूत होगा। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रह सकती है, बस ज्यादा भारी सामान को उठाने या इससे जुड़े काम को ध्यान से करें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सुरमई है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके परिवार के किसी सदस्य से की गई बातचीत आपको मानसिक राहत दे सकती है। घर पर भाई बहनों के साथ सहयोगपूर्ण रहने से मन हल्का महसूस करेगा। किसी की कही हुई बात को लेकर मन कुछ परेशान हो सकता है। काम-काज के मामले में दिन सामान्य है बस आप अपने को थोड़ा व्यवहारिक बना के रखें। नौकरी करने वालों को अपने काम पर ध्यान देने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति ठीक रहेगी। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें तो बचत भी संभव है। लव लाइफ में एक दूसरे के लिए समय निकालें जिससे संबंधों को आपसी सहयोग से मजबूती मिल पाए और रिश्ते बेहतर हों। बाहर निकलें और प्रकृति में बैठें जिससे मन और शरीर दोनों की थकान कम हो जाए। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।
