जौनपुर मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के हरिपाल पैलेस कटघर में विधायक डॉ. आर.के. पटेल द्वारा एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विधायक डॉ. आर.के. पटेल और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरभी पटेल ने मिलकर किया था।समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में जौनपुर के एडीएम, मड़ियाहूं एसडीएम नवीन कुमार, रोहनिया विधायक सुनील पटेल, रामनगर भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रेखा पांडे, गायक रविंद्र सिंह ज्योति, अपना दल (एस) पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल 'पप्पू माली', भाजपा मड़ियाहूं मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, राणा सिंह, ललई सरोज, अपना दल (एस) पार्टी के नेता व मछलीशहर के पूर्व सांसद बी.पी. सरोज सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान और अन्य गणमान्य नागरिक समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि और अन्य सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान होली के गीतों पर लोग झूमते रहे और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए खुशियों के साथ जश्न मनाया
