शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- चैत्र (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत फाल्गुन माह,
तिथि- द्वादशी 09:40:17, पश्चात-त्रयोदशी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 02 चैत्र गते,
नक्षत्र- धनिष्ठा 30:21:23*,
योग- शिव 09:35:36, पश्चात-सिद्ध,
करण- तैतुल 09:40:17, पश्चात-गर,
चंद्र- मकर 18:13:24, पश्चात-कुम्भ राशिगत,
सूर्य- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:31:08,
सूर्यास्त- 18:28:41,
दिन काल- 11:57:33,
रात्री काल- 12:01:17,
चंद्रास्त- 15:53:57,
चंद्रोदय- 29:20:25*,
राहू काल- 08:01-09:31, अशुभ,
अभिजित-12:06-12:54, शुभ,
प्रदोष- 18:29-20:55 तक,
पंचक१- 18:23 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई पूतिका का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपका किसी से मनमुटाव चल रहा था तो सुलह का सही समय है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नई पहचान फायदेमंद साबित हो सकती है। अपनी हर बात को सामने रखना जरूरी नहीं है चुपचाप काम करने का तरीका अपनाने की जरूरत है। काम को लेकर कोई सीक्रेट प्लान सफल हो सकता है, साथ ही कोई यात्रा भी काम के लिए होने की आशंका भी बनी रहने वाली है। कारोबार में शाम के समय तेजी का रुख भी दिखाई दे सकता है। लाभ की स्थिति तो बनती है जो किसी वरिष्ठ से हो सकती है या आपके किसी पुराने निवेश से मिल सकती है। अपने रिश्तों में कुछ दोस्ताना भी बना के रखें कई बार हर बात कहने के लिए जीवन साथी को दोस्त भी हो जाना चाहिए। सेहत की स्थिति मिले जुले असर वाली ही होगी, वैसे तो चीजें बेहतर हैं बस काम-काज की अधिकता के कारण थकान बढ़ सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन घर पर अपनों के साथ आप अच्छा समय बिता सकेंगे बस बच्चों की बातें थोड़ा परेशान कर सकती हैं लेकिन कुल मिलाकर सब कंट्रोल में ही रहेगा। घर के सामान के लिए भागदौड़ भी रह सकती है। आपकी रणनीति शायद सभी को पसंद न आए इसलिए तनाव लेने से बचें। काम के मामले में आपके लिए मेहनत तो रहेगी साथ में लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और किसी रुके हुए काम में अच्छी प्रगति दिखेगी। कारोबार में शुरुआत से बचें जो पहले के काम थे उन्हीं पर एकाग्र रहें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, काम के मामले में ही कुछ धन खर्च होने की स्थिति ज्यादा बनती है। पार्टनर के साथ आउटिंग का प्लान बन सकता है, कुछ को किसी दूर के व्यक्ति से कनेक्शन बना सकते हैं। घुटने या जांघों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, बहुत अधिक स्ट्रेचिंग करने से बचें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन अपने नियम और अपनी एकाग्रता से ही कुछ बेहतर नतीजों को देख सकते हैं। बड़ों की ओर से आपको काम अधिक मिल सकता है। जो काम लंबे समय से अटके थे, उन्हें पूरा करने की ठान लेंगे। किसी के साथ थोड़ा इमोशनल डिस्टेंस भी महसूस हो सकता है। ऑफिस में काम के चलते अपने कामों में देरी या किसी अटकाव को देख सकते हैं जो देर तक नहीं रहेगा सब जल्द ही सही होगा। आपकी मेहनत ही आने वाले दिनों में प्रमोशन के रास्ते खोल सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, कुछ लॉन्ग टर्म निवेश के लिए अच्छा समय है। जीवन साथी की मदद से कुछ ऎसे काम होंगे जो मन को खुशी देने वाले होंगे, घर परिवार में आपका स्थान भी बेहतर होगा। घर के बड़ों को लेकर थोड़ा चिंता रह सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके माता-पिता की ओर से घर पर काम की जिम्मेदारियों को निभाने को कहा जा सकता है, ध्यान रखें कि आपका तरीका शायद हर किसी को पसंद न आए। काम के चक्कर में खुद को ज्यादा थका सकते हैं। कुछ लोगों के साथ मुलाकात का मौका आपको अलग पहचान देने वाला हो सकता है। आपकी छवि पर दूसरे लोग आघात करने की कोशिश भी करेंगे, इसलिए जो भी काम करें संभल कर करें। आर्थिक स्थिति खर्च की अधिकता को देने वाली है, बचत कमजोर रहेगी। प्रेम की स्थिति संदेह में उलझ सकती है, दिल पुरानी ही बातों के कारण उदास भी रह सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा, गले या पेट में तकलीफ हो सकती है, अपनी चीजों को ध्यान से करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको दोस्तों के साथ बातें दिल को कुछ राहत दिला सकती है। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा, घर में कोई रख-रखाव में काम की जरूरत पड़ सकती है। किसी न किसी कारण से मन कुछ उचाट रह सकता है। काम के लिहाज से आप काफी व्यस्त तो रह सकते हैं, पर अपने काम को ध्यानपूर्वक करें क्योंकि अगर आप दूसरों पर काम छोड़ते हैं तो मुश्किल बढ़ सकती है। कारोबार में मिला-जुला समय होगा। आर्थिक स्थिति साधारण रहने वाली है, घर की जरूरतों पर किसी की मदद राहत दिला सकती है। पार्टनर को समय देने की जरूरत है, कोई सीरियस बात रिश्ते पर असर भी डाल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें कोई भी परेशानी है तो उस पर ध्यान दें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - धानी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपका कोई बाहरी काम हो या घर पर किसी को ध्यान देने की जरूरत होगी। दिन भर की परिस्थितियों को धैर्य से संभालने पर आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। छोटी छोटी बात हो आपके लिए चीजें थोड़ी परेशानी देने वाली रह सकती हैं इसलिए सजग रहें। बिजनेस में धीरे लेकिन मजबूत ग्रोथ के संकेत हैं इसलिए प्लानिंग पर फोकस रखने की जरूरत है। कोई टेंडर की स्थिति बन रही है या काम की तलाश है तो किसी की मदद से काम बनेंगे। दिखावे के चक्कर में कुछ ज्यादा ही पैसे खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर की प्राथमिकता करियर पर होने से दूरी का अहसास बढ़ सकता है। सेहत के लिए बासी खाने से परहेज करें क्योंकि पाचन तंत्र प्रभावित रहने वाला है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रह सकता है, क्योंकि जिस काम को आप पिछले कुछ समय से मेहनत और धैर्य के साथ आगे बढ़ा रहे थे उसमें धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगेंगे। खुद के लिए भी समय निकालें वरना थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम को बेहतर तरीके से दिखाने का मौका मिल सकता है और अगर आप रचनात्मक सोच के साथ अपने विचारों को प्रस्तुत करेंगे तो वरिष्ठ लोग आपकी मेहनत को जरूर नोटिस करने वाले हैं। पैसों के मामले में खर्च करने से पहले जरूरत और बजट दोनों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। लव लाइफ में रिश्तों के मामले में दिन काफी मधुर रह सकता है और जो लोग पहले से रिश्ते में हैं उनके बीच समझ और सहयोग बेहतर रह सकता है। शरीर में थकान या मांसपेशियों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके घर के माहौल को बेहतर बनाने के लिए आप अपनी ओर से कुछ नया करने की कोशिश भी करेंगे जिससे परिवार के लोग भी खुश नजर आएंगे। काम की जिम्मेदारियों और लोगों की अपेक्षाओं के बीच उलझा हुआ पाएंगे। कुछ कामों में देरी या छोटी कमी भी महसूस हो सकती है लेकिन धैर्य बनाये रखना ही आपके लिए सही रहेगा। नई जॉब या इंटरव्यू के लिए दिन अच्छा रह सकता है मेहनत के परिणाम मिल सकते हैं। शिक्षा, ट्रेवल से जुड़े कामों में आपका कुछ पैसा खर्च हो सकता है। लव लाइफ में अचानक ही कुछ लोगों की किसी दिलचस्प व्यक्ति से बातचीत शुरू होने के संकेत भी मिल सकते हैं। आराम करना और पानी ज्यादा लिक्विड चीजों का सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - चमकीला गुलाबी है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए अस्त व्यस्त सा हो सकता है, घर के अलावा किसी के काम के लिए बाहर निकलना पड़ सकता है। दोस्तों को मदद के लिए बुला सकते हैं। घर में आप शायद अधिक समय बिताना न चाहें। काम को लेकर छोटी-छोटी बातें ज्यादा सोचने की स्थिति में डाल सकती हैं जिससे आपको मानसिक रूप से थोड़ा परेशान कर सकती है। बहुत अधिक दबाव न लें और आराम से अपने कामों को करते चले जाएं। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रह सकती है लेकिन आप किसी जरूरी काम या घर की जरूरत से जुड़ी चीजों पर खर्च हो सकता है। लव लाइफ में किसी के साथ मैसेज में बातें शुरु हो सकती हैं। हल्का और संतुलित भोजन करना आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन घर में अपने पिता पक्ष की ओर से आपको कुछ जरूरी बातें पता लग सकती हैं, किसी मेहमान के आने से काम बढ़ने वाले हैं। हर बात को बहुत अधिक सोचने या दिल पर लेने की स्थिति तनाव बढ़ा सकती है। काम के मामले में विस्तार की योजना बना सकते हैं या दोस्तों के साथ इस पर लंबी बातचीत भी कर सकते हैं। नौकरी में लगे लोगों के लिए हर काम पर फोकस कर पाना काफी मुश्किल रह सकता है। किसी जरूरी चीज या घर से जुड़ी वस्तु पर खर्च करने का मन बन सकता है। लव लाइफ में अगर किसी बात को लेकर मन में दूरी या गलतफहमी थी, तो बातचीत के जरिए उसे दूर करने का मौका मिल सकता है। आप अपने आराम को नजरअंदाज कर सकते हैं, इसलिए यह जरूरी है कि थोड़ा समय शाम को सैर के लिए निकला जाए। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गहरा भूरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप जिस काम को लंबे समय से धैर्य के साथ कर रहे थे उसमें धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिल सकती है और परिवार के साथ मिलकर किसी घरेलू काम या योजना को पूरा करने में भी आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रह सकती है। लोग क्या सोचेंगे इस बात पर ज्यादा दिमाग न लगाएं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की जरूरत होगी। अधिकारियों के साथ कुछ लंबी बातें होने का दिन बन रहा है ऐसे में काम को समय पर पूरा करना आसान नहीं होगा। आर्थिक पक्ष कुछ न कुछ मामलों में अच्छा रह सकता है। लव लाइफ में रिश्तों के मामले में दिन कुछ सुकून देने वाला रह सकता है। खान-पान में लापरवाही करने से पेट से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है, इसलिए हल्का खाना खाएं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - श्वेत है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके घर पर कुछ मांगलिक कामों को करने में आप कुछ अधिक उत्साहित रह सकते हैं। दोस्त आपके साथ लंबी बातचीत करने के लिए कुछ मस्का लगाने वाले हैं, कुल मिलाकर दिन सामान्य रहने वाला है। दूसरों को खुश करने के चक्कर में खुद की जरूरतों पर कमी का समय बन रहा है। आपके काम करने का तरीका ही आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकता है और अगर आप धैर्य के साथ लगातार मेहनत करते रहेंगे तो आगे अच्छे अवसर मिलने की संभावना भी बन सकती है। आप किसी गिफ्ट या कुछ आवश्यक चीजों के लिए धन का खर्च करने वाले हैं। लव लाइफ में जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बातचीत और समझ पहले से बेहतर हो सकती है और दोनों के बीच विश्वास भी मजबूत होगा। सेहत के मामले में दिन खांसी या पेट के निचले हिस्से में दर्द के चलते प्रभावित हो सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सतरंगी है।
