मुंबई : समाज विकास क्रांति पार्टी द्वारा संगठन को व्यापक जनाधार देने के उद्देश्य से मुंबई में पकड़ मजबूत करने का अभियान तेज कर दिया गया है. इस रणनीति के तहत पहले विशाल भाऊ सिंह को दक्षिण मुंबई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बाद में मुनीम जायसवाल को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव घोषित किया गया .उत्तर प्रदेश दिल्ली की तरह मुंबई में भी लोकप्रिय समाजसेवियों को पार्टी का दायित्व सौंपा जा रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि पदाधिकारियों की नियुक्तियों का यह सिलसिला आगे बढ़ता जाएगा इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि विशाल भाऊ सिंह और मुनीम जायसवाल अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर रवि यादव, विनोद सिंह और आज़म सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
