हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य हास्य कवि सम्मेलन का सफल आयोजन।

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट - भोला ठाकुर 


हिंदू नव वर्ष की पावन पूर्व संध्या पर  क्लियो काउंटी सोसाइटी सेक्टर 121  नोएडा में एक भव्य एवं गरिमामय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।जिसने उपस्थित जनसमूह को हंसी, व्यंग्य और साहित्य के रंगों से सराबोर कर दिया। यह उत्कृष्ट आयोजन क्लियो हिंदू पर्व समिति एवं क्लियो यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन नोएडा, गौतम बुद्ध नगर,में किया गया, जहां शहर के गणमान्य नागरिकों , सोसाइटी निवासियों एवं साहित्य प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आकर्षक सजावट और सुसंस्कृत माहौल ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम में आमंत्रित प्रख्यात एवं राष्ट्रीय स्तर के कवि श्री राजेश चेतन, राजेश अग्रवाल, श्रीमती बलविंदर कौर एवं युवा कवि उपेंद्र पांडे ने अपनी राष्ट्र प्रेम , समसामयिक एवं  प्रेरक काव्य-पाठ में अपनी ओजपूर्ण, व्यंग्यात्मक एवं हास्य से भरपूर प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके चुटीले अंदाज और प्रभावशाली अभिव्यक्ति ने सभागार में बार-बार ठहाकों की गूंज बिखेर दी।
इस आयोजन का उद्देश्य हिंदू नव वर्ष के आगमन को उल्लासपूर्वक मनाते हुए समाज में सकारात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और सनातन संस्कार एवं साहित्य के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करना रहा। 
               आयोजन का संचालन कार्यक्रम संयोजक श्री बीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया । आयोजन की सफलता में समिति के श्री राजेश दत्ता , आनंद श्रीवास्तव , विवेक अग्रवाल , अनिल धवन, परमानंद बत्रा, विनय , अमरेश पटनायक एवं मानवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता बताया।
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक समरसता का एक सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करता नजर आया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!