दैनिक राशिफल ०६ मार्च २०२६ शुक्रवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 06-03-2026 शुक्रवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- चैत्र (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत फाल्गुन माह,
तिथि- तृतीया 17:52:46, पश्चात-चतुर्थी,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 22 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- हस्त 09:28:54,  पश्चात-चित्रा,
योग- गण्ड 07:04:31, पश्चात-वृद्धि,
करण- विष्टिभद्र 17:52:46, पश्चात-बव,
चंद्र- कन्या 22:17:41, पश्चात-तुला राशिगत,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:42:20, 
सूर्यास्त- 18:22:43,
दिन काल- 11:40:23, 
रात्री काल- 12:18:31,
चंद्रास्त- 08:01:25,
चंद्रोदय- 21:13:42,
राहू काल- 11:05-12:33, अशुभ,
अभिजित-12:09-12:56, शुभ,
प्रदोष- 18:23-20:52 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। परिवार या अपनों से मिली जिम्मेदारियों को आप कुशलता से निभा पाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके प्रयासों की सराहना भी हो सकती है। जोश में कोई जल्दबाजी भरा निर्णय न लें। काम पर पूरा ध्यान बनाए रखें, वरना छोटी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है। चुनौतियां रहेंगी, लेकिन स्वयं पर विश्वास बनाए रखना जरूरी है। काम के लिहाज से आप काफी मामलों में बोलचाल में तो आगे रहेंगे लेकिन जहां हों वहां से अपने ध्यान को हटने न देना। कारोबार में आपको कुछ शुरुआत करने की कोशिश करनी चाहिए। लव लाइफ में दिलों की बातें मन को बेचैन करने वाली हैं, आप अपने रिश्ते को सुधारने के लिए लगातार कोशिश भी करेंगे। आर्थिक स्थिति के मामले में किसी से कुछ उधार लेने की जरूरत पड़ सकती है। सेहत की स्थिति पुरानी परिस्थितियों को देने वाली है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गहरा लाल है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आप अपने काम में काफी उत्साहित रहेंगे, लेकिन आप किसी की मदद से भी सफलता की ओर आगे रहेंगे। घरेलू जीवन में आपको कुछ बदलाव करने का मन होगा, साथ ही आप अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल सकते हैं। आप अपने आस पास के माहौल के प्रति सजग रहें, लापरवाही परेशानी देगी। नौकरी की तलाश में लगे लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रह सकता है। आपको अपने साथ में लगे लोगों की ओर से मौके भी मिल सकते हैं। कारोबार में चीजें कुछ परेशान कर सकती हैं इसलिए जितना हो सके अपने सभी लीगली कामों को अच्छे से बना के रखें। पैसों के लिहाज से स्थिति आपको कुछ अच्छे मौके देने वाली भी होंगी, अचानक से कोई लाभ या शेयर मार्किट से फायदा हो सकता है। प्रेम संबंधों में आप अपने दिल को कुछ दूसरे के आकर्षण में बंधा हुआ पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में पेट के हिस्से या फिर कमर के स्थान पर दर्द को बढ़ा सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन व्यस्तता को देगा, लेकिन साथ में बच्चों के साथ कुछ अच्छे पल भी बिताएंगे। मानसिक सक्रियता से दिन भरा रहेगा ऐसे में कई काम एक साथ सामने आ सकते हैं, जिससे मन थोड़ा असमंजस में रह सकता है। काम की अधिकता कुछ परेशानी भी देने वाली लग सकती है, आप कुछ कामों में लापरवाही के चलते समस्या का भी सामना कर सकते हैं। किसी पुराने वर्क पर काम कर रहे हैं तो उसमें तेजी आएगी पर कुछ सौदे मिलने में देरी दे सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है, अचानक किसी यात्रा या सामाजिक कार्यक्रम में खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में बातचीत का महत्व अच्छा रह सकता है। मानसिक तनाव से बचें क्योंकि इससे नसों में खिंचाव पड़ सकता है और किसी भी दर्द को नजर अंदाज न करें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गहरा हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको घर पर किसी के साथ जोड़ने वाला है। परिवार से जुड़े काम काज के मामले में भाई बंधुओं की ओर से कुछ मदद मिलेगी। चीजें अभी ज्यादा आसान न हो पाएं ऎसे में मेहनत और थकान बढ़ने वाली है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहे इसके लिए जरूरी है कि आप अपने किसी भी काम में बाद में कर देने वाली नीयत को दूर रखें, लेकिन काम का दबाव बढ़ सकता है। वरिष्ठों के साथ संबंध मधुर रखें जिससे कोई परेशानी न आने पाए। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान देना जरूरी है। बचत की योजना बनाएं। लव लाइफ में अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका या बात करने का अवसर अच्छा मिल सकता है। पेट और पाचन संबंधी समस्या से बचने के लिए हल्का और संतुलित भोजन करना काफी अच्छा है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - श्वेत है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन आत्मविश्वास और उत्साह को देने वाला हो सकता है, आप अपने कामों को आगे रह कर करना चाहेंगे। दूसरों के कामों को अपने पर लेकर उसे पूरा करने की इच्छा तो रखेंगे लेकिन ये आपको थकाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत पर अभी सवाल खड़े हो सकते हैं कुछ लोग आपको पीछे करना चाहेंगे लेकिन आपके काम की प्रशंसा के लिए भी अवसर है, बस ध्यान रखें कि आप अपनी प्रतिभा को लेकर कहां खड़े होने वाले हैं। इनकम को लेकर कुछ वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं बस अनावश्यक खरीद से बचें। लव लाइफ में जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी को अपने दिल की बात कहने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अधिक काम के कारण थकान हो सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सिंदूरी लाल है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन उत्साह और नए विचारों से भरा रह सकता है। आप किसी नई योजना या लक्ष्य को लेकर प्रेरित महसूस करेंगे। परिवार में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा और किसी यात्रा या बाहर जाने की योजना बन सकती है। बहुत ज्यादा दखल देने से बचें क्योंकि आपको गलत भी सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं, कुछ पुराने मित्र आपको काम के दौरान मिल सकते हैं। आप शिक्षा, लेखन या सलाहकारी कार्य से जुड़े हैं तो आपके विचारों को सराहना मिलेगी। आर्थिक स्थिति साधारण है बस कहीं अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में खुलापन और स्पष्टता बनी रहे क्योंकि आप किसी न किसी कारण से संदेह के शिकार भी हो सकते हैं। बाहर का भोजन कम करें और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन भागदौड़ और कुछ दोस्तों के साथ लगा रहने वाला है जिसके कारण आप अपने जरूरी कामों को कर पाएंगे। अभी कुछ काम आपके हाथ से भी निकल सकते हैं और कोई बाहर का व्यक्ति घर पर आपकी शिकायत भी कर सकता है। काम को लेकर मेहनत का फल तो कम ही मिल पाएगा क्योंकि अपने आस पास के लोगों के साथ ही कुछ मतभेद भी बढ़ सकते हैं। व्यवसाय करते हैं तो किसी बड़े ग्राहक से शिकायत सुनने को भी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिरता की कमी रहने वाली है ऐसे में बचत बढ़ाने पर ध्यान दें।
लव लाइफ में जीवनसाथी के साथ कहीं जाने या किसी से मेलजोल का मौका ज्यादा असर डाल सकता है। जोड़ों या कमर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है, वैसे नियमित व्यायाम और अपने पोस्चर का ध्यान रखें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गहरा पिंक है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन नए विचारों और रचनात्मकता से भरा रहेगा। आप किसी सामाजिक या समूह गतिविधि में भाग ले सकते हैं। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। थोड़ा संभलकर काम करना होगा, आपके विचार दूसरों से टकराव के चलते प्रभावित होंगे। काम के मामले में नई तकनीक या नए तरीके अपनाने से लाभ होगा। जो लोग कुछ बदलाव के मूड में हैं उन्हें कोशिश करनी चाहिए, आपके अधिकारी से सहयोग मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है, घर पर स्त्री पक्ष की ओर से भी कुछ मदद मिल सकती है। प्रेम संबंधों में दोस्ती और समझदारी का भाव रहेगा। अविवाहित लोगों को किसी मित्र के माध्यम से नया परिचय मिल सकता है। अनियमित दिनचर्या से बचें, अच्छी नींद लें और पानी का सेवन समय समय अनुसार करते रहें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गहरा लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन नए लोगों के संपर्क वाला रहेगा और अपने काम में कुछ अचानक से प्रभावों होने वाला है। परिवार और मित्रों के बीच आपकी बातों को महत्व मिलेगा। आपके दिन की स्थिति घर में बदलावों को देने वाली है। भाई बहनों में आपसी जिद का भी असर दिखाई दे सकता है जो विवाद बना सकता है। नौकरी की बात हो या फिर कारोबार की इसके दौरान लोगों के साथ बातचीत में जितना नम्र बने रहेंगे उतना ही आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके सारे कामकाज की दूसरे लोग भी बारीकी से जांच करने वाले हैं। निवेश के लिए दिन अनुकूल है, ज्वैलरी या किसी अन्य चीज पर पैसा लगाया जा सकता है। लव लाइफ में जीवनसाथी के साथ आप कुछ घर परिवार की बातों को साझा कर पाएंगे और आने वाले समय की स्थिति पर भी चर्चा हो सकती है। सेहत को लेकर जितना हो सके सजग रहा जाए, भारी सामान इत्यादि को लेकर संभल कर रहें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपका किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या पुराने दोस्त से संपर्क रिश्तों को नया मोड़ दे सकता है। काम के साथ साथ अपनी चीजों पर भी ध्यान देने की जरूरत है, वैसे परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिल सकता है। आप अपने काम को लेकर गंभीर रह सकते हैं और लक्ष्य की ओर केंद्रित रहते हुए अपने पुराने कामों को भी अच्छे से पूरा कर पाएंगे। जो लोग रचनात्मक क्षेत्र में हैं उन्हें प्रतिभा को सामने लाने का अच्छा अवसर भी मिलेगा। लंबी अवधि की योजना बनाना आपके लिए काफी बदलाव दे सकता है। लव लाइफ में रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और जीवनसाथी का सहयोग आपको कई तरह से सुकून भी दे सकता है। सेहत के मामले में तेल मसालेदार भोजन के कारण गैस्ट्रिक की समस्या बढ़ सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गहरा नीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप घूमने फिरने या नए लोगों के साथ मेलजोल की भी अच्छी स्थिति बनने वाली है। दोस्त काफी मदद कर सकते हैं। अपने अलग ही हाव भाव में रहने वाले हैं, आप अपनी ही दुनिया में खोए रह सकते हैं। लोगों का भी सुनें ओर ध्यान दें। काम की अगर बात करें तो दिमाग में नए-नए विचार बनने वाले हैं, अगर आप क्रिएटिव फील्ड में हैं तो दिन आपके लिए अनुकूल हो सकता है। ऑफिस में कोई आपकी तारीफ कर सकता है बस थोड़ा फोकस बनाए रखें, वरना सपनों में ही मीटिंग निकल जाएगी। पैसे आएंगे भी और जाएंगे भी, अचानक कुछ खरीदने का मन होगा। लव लाइफ के रिश्ते में अचानक ही कोई दूसरा आपकी फीलिंग्स को समझने वाला मिल सकता है। रिलेशन में हैं तो इमोशनल कनेक्शन बहुत स्ट्रॉन्ग रहेगा। बहुत अधिक सोच विचार से खुद को दूर ही रखें, वरना दिमाग घूमने लगेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपकी कुछ लोगों के साथ बातें साझा होंगी। परिवार में आपकी बातों को बहुत अधिक अहमियत चाहे न मिले लेकिन आपको कोई होगा जो समझेगा। लंबे समय से जिस काम को टाल रहे थे, उसे पूरा करने का अवसर दे सकते हैं। अपने ध्यान को भटकने से बचाएं और जितना हो सके खुद को संतुलित बना के रखें। काम के स्थान पर मेहनत और अनुशासन की जरूर होगी, अधिकारी आप पर भरोसा दिखा सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े हैं तो किसी महत्वपूर्ण डील को लेकर कुछ निराशा हो सकती है लेकिन धैर्य और रणनीति के साथ आगे बढ़ना ही उचित होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रह सकती है, बचत बढ़ाने के विचार के चलते कुछ निवेश करने का मन बन सकता है। लव लाइफ दांपत्य जीवन में समय का अभाव साथी को परेशान कर सकता है। अपने प्रेम को बताने से परहेज न करें। काम के दबाव के कारण थकान महसूस हो सकती है। हड्डियों या जोड़ों से संबंधित हल्की परेशानी हो तो नजरअंदाज न करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीतांबरी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!