मुंबई की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:अब वाराणसी के युवक ने घर में रखने से किया इंनकार, कैंट स्टेशन पर रहने को मजबूर

बृज बिहारी दुबे
By -

वाराणसी के कैंट स्टेशन पर चार दिन से रह रही मुंबई की युवती। आरोप वाराणसी का युवक मुंबई में रहा साथ। तीन बार करवाया अबॉर्शन। अब नहीं रख रहा।
वाराणसी के कैंट स्टेशन पर पिछले चार दिनों से रह रही मुंबई की रहने वाली युवती ने थाना चोलापुर में वाराणसी के युवक खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि युवक ने मुंबई में उससे फेसबुक पर दोस्ती की और फिर उसे शादी का झांसा दिया जिसके बाद युवती उसी के साथ रहने लगी। युवक कमलेश पटेल चोलापुर के भुसौला गांव के रहने वाले हैं। आरोप है कि युवती का तीन बार अबॉर्शन कराया गया है।
मामला तब सामने आया जब सोशल एक्टिविस्ट सीमा चौधरी ने जानकारी के बाद कैंट रेलवे स्टेशन पर महिला से मुलाकात की और आला अधिकारी को ट्वीट किया तो पुलिस हरकत में आयी। महिला पालघर, मुंबई की रहने वाली है। ऐसे में चोलापुर पुलिस ने घटनास्थल मुंबई होने की वजह से उसे मुंबई में FIR दर्ज करवाने को कहा है।
आरोपी कमलेश पटेल के साथ मुम्बई की युवती। युवती बोली - पति पत्नी की तरह रहते थे हम दोनों।
दो साल से रह रही थी वाराणसी के कमलेश के साथ
मुंबई के पालघर की रहने वाली महिला ने बताया - वह दो साल से मुंबई में ही रह रहे बनारस के कमलेश पटेल के साथ मुंबई में रह रही थी। हमारी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी और इस दौरान हमारे बीच संबंध भी बने पर तीन बार कमलेश गर्भवती होने पर अबॉर्शन करवा दिया। कमलेश के साथ ही मै अपने परिवार को छोड़कर रह रही थी। वो वाराणसी आ गया और यहां आने के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
*कमलेश के घर पहुंची तो आश्वासन दिया*
युवती ने बताया - इसके बाद मै मुंबई से वाराणसी आयी तो कमलेश के घर चोलापुर थाने के भुसौला गांव पहुंची और वहां बात बताई। इसपर वहां के लोगों ने कहा की जब आप इनके साथ रह रहे थे तो उन्हें अपनाइये; तो समाज के बीच उसने कहा कि हम अपनाएंगे। उसके बाद मै मुंबई वापस लौट गयी। लेकिन कुछ ही दिन बाद उसका मोबाइल नंबर ऑफ हो गया।
युवती का आरोप है की कमलेश पटेल दो साल उसके साथ रहा और इस बीच तीन बार अबॉर्शन भी करवाया।
*चार दिन पहले पहुंची वाराणसी*
युवती ने बताया - चार दिन पहले वह एक बार फिर मुंबई से वाराणसी पहुंची और भुसौला गांव पहुंची। यहां परिजनों ने कमलेश को भगा दिया और मुझे बंद कमरे में बैठाकर डराया-धमकाया और कहा कि कमलेश यहां नहीं है। तुम्हे अगर वो मिल जाए तो उसके साथ जाकर रहो। हम लोग नहीं जानते वो कहा हैं। साथ ही यह भी कहा कि अब दोबारा यहां आयी तो तुम्हरा हाल बुरा कर देंगे। उसके बाद से कैट स्टेशन पर ही रह रही हू
सोशल एक्टिविस्ट सीमा चौधरी ने महिला से मुलाकात कर जानी उसकी समस्या।
*पुलिस ने नहीं की मदद, कहा मुंबई जाओ*
इस प्रकरण के संबंध में युवा फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा चौधरी ने बताया - मुझे एक फोन मंगलवार की सुबह आया की दीदी मेरी मदद कीजिए वरना मै आत्महत्या कर लूंगी। चार दिन से कैंट रेलवे स्टेशन पर हूं और वाराणसी का एक युवक ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी और अब मुझे अपने साथ नहीं रखना चाहता।
इसपर मैं कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची और महिला से जानकारी ली तो पता चला की फेसबुक पर प्यार और शादी की बात के बीच महिला वाराणसी के कमलेश के साथ दो साल से मुंबई में रह रही थी और अचानक से वह उसे छोड़कर वाराणसी आ गया। जिसके बाद उससे वह मिलने आयी है। लेकिन यहां चोलापुर पुलिस ने उसकी मदद नहीं की और कहा मुंबई में FIR लिखवाओ। फिलहाल महिला आज मुंबई के लिए रवाना होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!