शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- चैत्र (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत चैत्र माह,
तिथि- पंचमी 18:37:50, पश्चात-षष्टी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 09 चैत्र गते,
नक्षत्र- कृतिका 20:48:43,
योग- विष्कुंभ 12:21:00, पश्चात-प्रीति,
करण- बव 07:56:21, पश्चात-बालव,
चंद्र- वृषभ राशिगत,
सूर्य- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:23:02,
सूर्यास्त- 18:32:40,
दिन काल- 12:09:37,
रात्री काल- 11:49:12,
चंद्रोदय- 08:54:53,
चंद्रास्त- 23:30:52,
राहू काल- 07:54-09:25, अशुभ,
अभिजित-12:04-12:52, शुभ,
प्रदोष- 18:33-20:56 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज पञ्चमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत काफी सक्रिय रह सकती है। आपको बड़ों से कुछ काम मिल सकते हैं, जिन्हें आप पूरी कुशलता के साथ पूरा करेंगे। आपको घर के लोगों से ऐसी सलाह मिल सकती है जो लंबे समय में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। काम का ध्यान रखें वरना कुछ न कुछ चीजें देरी की शिकार हो सकती हैं। अपने काम में अनुशासन और एकाग्रता बनाए रखने से आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े मामलों में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने की उम्मीद है। रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको तरक्की मिलने की संभावना है। लव लाइफ में अपने रिश्ते में स्थिरता बनाए रखने के लिए, आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाने की जरूरत पड़ सकती है। सेहत के मामले में दिन की स्थिति सामान्य रहेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपको परिवार के मामलों को सही दिशा देने और उन्हें व्यवस्थित करने में आप एक अहम भूमिका निभाएंगे। आप घर में काफी घुल मिलकर शामिल दिखाई देंगे। कुछ मामलों में अभिमान बढ़ सकता है ऎसे में बातें बिगड़ सकती हैं इसलिए ध्यान रखें। काम से जुड़ी छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान देने वाला रहेगा। आपके मन में कुछ नया करने या कुछ नयापन लाने की इच्छा जाग सकती है। आप अपने कार्य स्थल पर कुछ नया सीख सकते हैं। आप नए निवेश या ऑनलाइन आर्थिक योजनाओं के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श कर सकते हैं। लव लाइफ में आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए निकल सकते हैं। सेहत को लेकर बहुत अधिक लापरवाही से बचें क्योंकि पानी के दूषित होने से परेशानी हो सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - चमकीला पीला है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपको किसी बच्चे से कोई सलाह या सीख मिलेगी। आपको सामाजिक या सामुदायिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के अवसर भी मिल सकते हैं। खुद का विशेष ध्यान रखना होगा, जिससे मन विचलित न होने पाए। काम को लेकर बाहरी बातों या प्रतिस्पर्धा का दबाव बढ़ सकता है। सेल्स के क्षेत्र में काम करते हुए काफी माथापच्ची करने की जरूरत पड़ सकती है। काम का बोझ थोड़ा ज्यादा महसूस हो सकता है। खर्च बने रह सकते हैं जिसे देखकर आप कोई बड़ा आर्थिक फैसला ले सकते हैं। लव लाइफ में भले ही आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त न कर पाएं, लेकिन आप दोनों के बीच आपसी विश्वास बना रहेगा। आपको अपने जोड़ों या पीठ में दर्द या परेशानी महसूस हो सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हल्का नीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप अलग-अलग तरह के लोगों से बातचीत करते हुए सोशल सर्कल में काफी प्रसिद्धि प्राप्त कर सकते हैं। अपने भाई-बहनों के साथ सुपरमार्केट या कहीं जरूरी काम से जाना पड़ सकता है। परिवार में कोई छोटी-मोटी कहा-सुनी या समस्या हो सकती है। अपने काम के प्रति सकारात्मक और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आपके नए और अनोखे विचार दूसरों को काफी प्रभावित करेंगे। आर्थिक स्थिति के मामले में दिन कुछ अनुकूल रहेगा, धन प्राप्ति के योग भी बने हुए हैं। लव लाइफ में आपके रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा और उसमें और भी ज्यादा निखार आएगा। आपको अपने नर्वस सिस्टम में दबाव अधिक महसूस हो सकता है या सोने के तरीके में कुछ बदलाव महसूस हो सकते हैं। शुभांक - 2 शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके घर और परिवार से जुड़े मामले आपके लिए खास रहेंगे, आप अपने बच्चों के साथ गहरे जुड़ाव का अनुभव कर सकते हैं। उनके साथ शिक्षा या घर की बातों को लेकर बातचीत हो सकती है। समय के अभाव के चलते आप अपनों पर पूरा ध्यान न दे पाएं जिससे कुछ लोग नाराज भी होंगे। काम के मामले में काफी तेजी वाला हो सकता है, नए संपर्कों या विस्तार के अवसर भी प्रस्ताव के रूप में सामने आ सकते हैं। अगर कारोबारी हैं, तो यह समझदारी होगी कि आप अपने काम से जुड़ी चीज या सामान का स्टॉक पहले से ही पूरा करके रखें। जो पेमेंट करें उसका ध्यान रखें क्योंकि स्थिति थोड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा कर रही है। लव लाइफ में प्रेम के रिश्ते आपसे कुछ अधिक समय की मांग करने वाले हैं। कोशिश करें कि आप स्क्रीन पर कम समय बिताएं और अपने मानसिक आराम को ज्यादा महत्व दें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - जामुनी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको बड़ों का सहयोग कुछ न कुछ मामलों में सहायक बन सकता है। घर पर बच्चों के साथ आपको मानसिक रूप से मजबूत होने का समय भी मिलेगा। बहुत ज्यादा इमोशनल होने से बचें क्योंकि स्थिति कुछ न कुछ बदलाव देने वाली है, इसलिए इसके लिए तैयार रहें। काम के मामले में दिन आपको अच्छे मौके दे सकता है। कुछ लोगों के साथ मुलाकात का दौर रहने वाला है। अगर आप किसी रचनात्मक प्रोजेक्ट पर काम करने के बारे में सोच रहे थे, तो अब आप उसे आगे बढ़ते हुए देख सकते हैं भले ही उसकी गति थोड़ी धीमी हो। घर पर पिता पक्ष की ओर से कुछ लाभ या धन प्राप्ति हो सकती है। प्यार के सिलसिले में आप जीवन साथी की ओर से मदद और प्रेम की प्राप्ति कर पाने में सफल रहेंगे। शरीर को फिर से तरोताजा करने के लिए मालिश करवाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन काम को लेकर आपको परिवार के सदस्यों के साथ कहीं जाने की योजना बन सकती है, घर पर बच्चों की देख-रेख के लिए किसी की मदद आपको काफी सहयोग दे सकती है। दोस्तों के साथ बातचीत रहेगी। मन किसी न किसी कारण से बेचैन रहेगा या घबराहट भी अधिक हो सकती है। काम में थोड़ा ध्यान बना के रखें, कारोबार में सामान को लेकर चिंता रहेगी या कोई ग्राहक सामान की गुणवत्ता को नकार भी सकता है। किसी नए काम में शामिल होने से अच्छा है अपने पुराने कामों पर अधिक ध्यान दिया जाए। लंबे समय के निवेश के बारे में सोच-समझकर और सावधानी से फैसला लें। आप किसी विदेशी या अपने काम के स्थान पर किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं, रिश्तों में थोड़ा लिहाज बना के रखें। आपकी सेहत मिली-जुली रहने वाली है, चिंता या व्यर्थ की बातों से मन अशांत रह सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - संतरी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके घर में मौज-मस्ती और उत्साह के पल आ सकते हैं। आपका ध्यान काफी केंद्रित रहने की संभावना है। आप किसी भी स्थिति को हल्के में नहीं लेंगे यह रवैया आपको दूसरों से अलग और खास बनाएगा। एक बार जब आप किसी चीज को करने का मन बना लेंगे उसके कारण खुद को भी भूल सकते हैं। काम के मामले में अपने कार्यस्थल पर एक खामोश जुझारू व्यक्ति की तरह काम करना समझदारी होगी यानी बिना किसी का ध्यान खींचे शानदार नतीजे हासिल करना। कारोबार में कुछ नए सामान भी जुड़ सकते हैं। शेयर बाजार, पैसे के लेन-देन या निवेश जैसे क्षेत्रों में सतर्क रहें। आपके प्रेम जीवन में एक ऐसा मोड़ आ सकता है जिसमें भावनाओं की तीव्रता बढ़ जाएगी। सेहत के मामले में आप कुछ तीव्र रहेंगे जिससे आप दूसरों के लिए भी मददगार होंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - धानी है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप काफी कामों में उलझे रह सकते हैं ऐसे में किसी के काम पर रुक पाना मुश्किल भी रहेगा। घर पर अपनों के साथ बहस हो सकती है इसलिए थोड़ा खुद को शांत भी रखें। दिन की स्थिति आपके मन पर असर डालने वाली है जो मन को कड़वाहट भी दे सकती है। काम-काज में नए लोगों से मिलने से आपका दिन उत्साह से भर जाने की संभावना है। डिजिटल माध्यमों से आपकी बिक्री बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, पर ध्यान रखें कोई धोखाधड़ी न हो पाए। आर्थिक स्थिति के मामले में दिन खर्चों को बढ़ा सकता है। लव लाइफ में किसी के प्रति आकर्षण कुछ समय के लिए ही रह सकता है। कोई पुराना संपर्क या रिश्ता फिर से सामने आ सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा, चोट लगने या फूड प्वाइजनिंग की स्थिति भी बनती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - ताबांई है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए कोई घरेलू मामले में समझदारी से फैसले लेने का समय है, क्योंकि आप जिन परिस्थितियों को पिछले कुछ समय से धैर्य के साथ संभाल रहे थे उनमें धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दूसरों की बातों को ज्यादा महत्व देने से आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। काम में आपको व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने की जरूरत होगी, क्योंकि आपकी समझदारी और सहयोग की भावना ही आपको लोगों के बीच एक अलग पहचान दिला सकती है और किसी नए अवसर की शुरुआत के संकेत भी मिल सकते हैं। पैसों के मामले में स्थिति सामान्य रह सकती है लेकिन घर या व्यक्तिगत जरूरत से जुड़ी किसी वस्तु पर खर्च हो सकता है। लव लाइफ के रिश्तों में मधुरता बनी रह सकती है और अगर आप अपने पार्टनर के साथ समय निकालकर खुलकर बातचीत करेंगे तो संबंध और मजबूत हो सकते हैं। शरीर में थकान महसूस हो सकता है इसलिए थोड़ा आराम और दिनचर्या बनाए रखना जरूरी रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गहरा भूरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। मेहनत अधिक होगी जिससे घर परिवार के लोग भी प्रशंसा कर सकते हैं। मन में संदेह या गुस्सा बढ़ सकता है जिससे रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की जरूरत होगी, क्योंकि आपकी मेहनत और लगन ही आपको आगे बढ़ने का मौका दे सकती है और किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के संकेत भी मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति ठीक रह सकती है लेकिन किसी यात्रा के कारण अचानक खर्च भी बढ़ सकता है। लव लाइफ के रिश्तों में भावनात्मक गहराई बनी रह सकती है और अगर आप अपने जीवनसाथी की बातों को समझने की कोशिश करेंगे तो संबंध पहले से बेहतर हो सकते हैं। शरीर में थकान या कमर से जुड़ी हल्की परेशानी महसूस हो सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके परिवार के किसी सदस्य के लिए भागदौड़ रह सकती है, घर पर किसी मेहमान के आने की स्थिति भी बन सकती है। भाई बहनों के साथ मिलकर कामों को पूरा करने की जल्दबाजी भी रहेगी। अपनों की बात चुभ सकती है इसलिए इनको दिल पर लेने के बजाय अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। काम-काज के मामले में आप अपने अनुभव और समझ के आधार पर कुछ ऐसे फैसले ले सकते हैं जो आने वाले समय में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। कारोबार के लिए दिन मुनाफे का समय बनेगा। पैसों के मामले में दिन की स्थिति आपको किसी से मदद मिल सकती है या बच्चों के लिए खरीदारी भी हो सकती है। लव लाइफ के अपने रिश्ते में दूसरों का हस्तक्षेप आपको परेशान कर सकता है। आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है, फिर भी आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे और अपने काम की जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मूंगिया है।
