केराकत में फर्जी अस्पतालों का खेल, झोला-छाप डॉक्टर कर रहे आपरेशन

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट शिवेंद्र राजन सिंह 



*जौनपुर।* सोमवार दिनांक-23-3-26 केराकत क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और झोला-छाप डॉक्टरों की गतिविधियों को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्गावती हॉस्पिटल एवं बाल कृष्ण चिकित्सालय में बिना वैध डिग्री और रजिस्ट्रेशन के ऑपरेशन किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि डॉ. सुरेंद्र, डॉ. बिनोद, डॉ. ए.के. वर्मा तथा डॉ. बिनोद यादव के द्वारा संचालित इन चिकित्सा केंद्रों में मानकों की अनदेखी कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। आरोप है कि यहां झोला-छाप डॉक्टरों द्वारा गंभीर ऑपरेशन तक किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों की जान को खतरा बना हुआ है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन अस्पतालों के पास न तो आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की पूरी व्यवस्था है और न ही मान्यता प्राप्त चिकित्सकों की उपलब्धता। इसके बावजूद खुलेआम इलाज और सर्जरी का काम जारी है।
मामले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है और ऐसे फर्जी अस्पतालों पर कब तक शिकंजा कसता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!