दैनिक राशिफल २२ मार्च २०२६ रविवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 22-03-2026"रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- चैत्र (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत चैत्र माह,
तिथि- चतुर्थी 21:16:04, 
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 08 चैत्र गते,
नक्षत्र- भरणी 22:41:45, 
योग- वैधृति 15:40:33, पश्चात-विष्कुंभ, 
करण- वणिज 10:36:13, पश्चात-विष्टिभद्र,  
चंद्र- मेष 28:23:02*, पश्चात-वृषभ राशिगत,
सूर्य- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:24:12, 
सूर्यास्त- 18:32:06,
दिन काल- 12:07:54, 
रात्री काल- 11:50:55,
चंद्रोदय- 08:09:34,
चंद्रास्त- 22:20:23,
राहू काल- 17:01-18:32, अशुभ,
अभिजित-12:04-12:52, शुभ,
प्रदोष- 18:32-20:56 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके सोशल संपर्क काफी बढ़ सकते हैं। व्यक्तिगत संबंधों में बातें बहुत ही बनी रहने वाली हैं। मित्रों के साथ मिलकर योजना बनाने का समय अनुकूल रहेगा। काम करने की क्षमता थोड़ी प्रभावित हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत होने वाली है, टीम के साथ काम करते हुए सक्रिय रहने वाले हैं। प्रोजेक्ट्स में हाथ आजमाने से आपके लिए सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं। धैर्य और समझदारी आपके लिए फायदेमंद होगी। धन के मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। बड़े निवेश या खर्च से पहले दोबारा सोचें। प्रेम संबंधों में ज्यादा मनमानी परेशानी दे सकती है, आपसी विश्वास को इस तरह से कम न होने दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगी, पर हाथ पैरों में अकड़न अथवा आंखों में तनाव महसूस हो सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सिंदूरी है।

☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन परिवार और घर की खुशियों से भरा रहेगा। अपने लोगों के साथ समय बिताने का मौका होगा पर बातें कुछ विवाद में भी बदल सकती हैं। कोई लंबे समय से रुकी हुई योजना सफल होने की संभावना है। छोटे-मोटे झगड़े से बचें और किसी भी तरह की कटुता मन में न रखें। कार्यस्थल पर समय अनुसार काम करने की जरूरत होगी क्योंकि आप अन्य चीजों में उलझने के कारण अपने काम को सही समय पर पूरा न कर पाएं। कारोबार में कुछ नए लोगों के साथ काम की शुरुआत भी हो सकती है। पुराने कर्ज या बिलों का निपटारा करने का समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन में घर के लोगों की ओर से मिलने वाली चीजें अपने पार्टनर के साथ शेयर करने वाले हैं। हल्की थकान बनी रह सकती है पर जरूरी है कि बहुत ज्यादा कामों में लगे रहते हुए खुद को दबाव में डालने से बचें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपका मन घर में कम ही लगने वाला है, आप दोस्तों को कॉल करके बात करना चाहेंगे। कुछ के लिए कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग भी जोश देने वाली हो सकती है। किसी पुराने काम को करने में आप ज्यादा ढीलाई देने से बचें अन्यथा परेशानी हो सकती है। काम के मामले में बेहतर सोच से कुछ नए काम शुरु हो सकते हैं। आपके प्रयासों में दूसरे लोग दखल भी दे सकते हैं। चुनौती को स्वीकार करने में संकोच न करें आप विजयी रहेंगे। अचानक बड़े खर्च की संभावना या जरूरतों के लिए धन खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में समझदारी कम न होने पाए, दोस्तों या किसी और की बातों में ज्यादा उलझें नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, वैसे कुछ पढ़ना या चहलकदमी करने से अच्छा अनुभव कर पाएंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप काम के लिए किसी भाई बहन से मदद मांग सकते हैं और उनकी ओर से मदद मिल भी जाएगी। किसी से मुलाकात या लंबी बातें भी हो सकती हैं। भावनाओं में थोड़ी चिड़चिड़ापन आ सकता है। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें और धैर्य बनाए रखें। काम के मामले में लंबी बातें होने के अलावा कुछ सरकार की ओर से मिलने वाला फरमान भी आपको प्रभावित करने वाला है। चीजें धीरे-धीरे फल देने लगेंगी, किसी पुराने काम में सुधार या नया अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैसों के मामले में जितना संभव हो सके सेविंग तो करें पर अपने मन के अनुसार कुछ खर्च कर लेना भी गलत नहीं होगा। लव लाइफ के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करना आपके लिए लाभकारी होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है, पर घर के लोगों की चिंता ही मन को कुछ कमजोर बना सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप नई जान-पहचान से जुड़ सकते हैं, खबरों का असर आपके मन पर ही होने वाला है। किसी दोस्त के साथ समय बिताने से मन में संतोष और उत्साह दोनों बढ़ेंगे। आपकी मानसिक ऊर्जा थोड़ी अस्थिर रह सकती है और छोटी-छोटी बातों पर मन खीझ सकता है। काम के मामले में आपकी मेहनत तो रहने वाली है लेकिन दूसरों को शायद ये समझ न आए। अपने सहकर्मियों के साथ बेकार की बातों में न उलझें और फोकस बना के काम करते रहें। आर्थिक स्थिति के मामले में कुछ न कुछ लाभ आपके पास तो होंगे जिन्हें आप अपनों के साथ साझा भी करेंगे। लव लाइफ में साथी की ओर से कुछ ज्यादा बातें आपको परेशान तो करेंगी पर खुद को क्रोध से बचाएं। सेहत पर असर रहेगा ध्यान रखें और बाहरी खाने या स्वाद के चक्कर में परेशानी ना उठानी पड़े। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन किसी रिश्तेदार या पुराने मित्रों से मिलने का मौका आपको उत्साहित तो करेगा लेकिन पुरानी बातें भी दिल को प्रभावित करने वाली हैं। बच्चों के साथ समय बिताएं उन्हें माता-पिता की जरूरत होगी। महत्वपूर्ण फैसलों में जल्दबाजी करने से बचें। नए काम या जिम्मेदारी लेने से आपके करियर में बदलाव होने का दिन बनता है। कुछ नए स्थान पर जाकर काम करने या लोगों के साथ मिलकर नई सूचनाओं को जानने का मौका भी मिल सकता है। इलेक्ट्रॉनिक चीज की खरीदारी या देखभाल को लेकर कुछ पैसे लग सकते हैं। दिलों के मामले में थोड़ी नजदीकी और अलग ही जुड़ाव देखने को मिल सकता है। लिक्विड चीजों का सेवन करना और हल्का भोजन करना आपके लिए अनुकूल रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - स्काई ब्लू है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन लोगों के बातचीत और आस-पड़ोस में आप अधिक शामिल दिखाई देंगे। कुछ धार्मिक या सामाजिक कामों में लगे रहते हुए घर के कामों में देरी हो सकती है। भावनाओं को नियंत्रित करना आपके लिए विशेष रूप से जरूरी होगा। करियर कारोबारियों के लिए जमाखोरी के चलते समस्या हो सकती है। लोगों के साथ बहस से बचें और अपने सामान की गुणवत्ता को लेकर सजग रहें। नौकरी में आवेदन देने के लिए दिन अनुकूल है। अगर कोई लंबी अवधि का निवेश करना है तो पहले सोच-विचार अवश्य करें। छोटे-छोटे बजट और बचत के उपाय आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। जीवन साथी के साथ खुलकर बातें होंगी लेकिन घूमने फिरने की योजना भी दिलों को करीब लाएगी। स्वास्थ्य वैसे तो बेहतर रह सकता है, मानसिक दबाव से पेट या पाचन संबंधी समस्या हो सकती हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - जामुनी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन घर पर माता जी की ओर से आपको काम की अधिकता रह सकती है, छोटे भाई बहनों की देखभाल पर ज्यादा ध्यान देना होगा। अपनों के साथ विश्वास और समझ को मजबूती देने वाला हो सकता है। किसी छोटी असहमति को अनदेखा करना बेहतर रहेगा। काम के लिए यात्रा की शुरुआत किसी लंबे समय से रुके हुए काम को करने से हो सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी हर योजना को जल्द से सामने रखने से भी बचें। फाइनेंस शेयर मार्केट में कुछ अच्छे लाभ या अचानक से छोटी सी धन राशि भी मिल सकती है। जीवन साथी के सहयोग से आप कुछ जरूरी काम पूरे कर सकते हैं जिससे आपको काफी राहत मिल पाएगी। हल्की योग या कसरत इत्यादि जैसे बातों को दिनचर्या में शामिल करना बेहतर रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हल्का हरा है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रह सकता है क्योंकि आपके दोस्त और परिवार आपके साथ मिलकर कुछ मजेदार और आवश्यक काम कर सकते हैं। बच्चों की ओर ध्यान बनाए रखने से उनकी परेशानियों में आप सहयोगी हो सकते हैं। छोटे-मोटे विवाद या गुस्सा आ सकता है। किसी भी बड़े फैसले से पहले सोच-समझना जरूरी है। ऑफिस या काम के मैदान में आपकी मेहनत बनी रह सकती है, पर कुछ लोगों की ओर से मिलने वाली मदद भी राहत देगी। कारोबार के लिए कुछ दूरस्थ बैठे लोगों के साथ बातचीत बनी रह सकती है। पैसे के मामले आपको पिता या किसी वरिष्ठ की ओर से कुछ मदद मिल सकती है। प्रेम जीवन में थोड़ी गर्मजोशी और प्यार बढ़ सकता है। सेहत के लिहाज से जो लोग शुगर इत्यादि से प्रभावित हैं उन्हें अधिक ध्यान रखने की जरूरत होगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको नए लोगों से मिलने का मौका भी बन सकता है, जिससे आपके जीवन में नई चीजें शामिल होंगी। कुछ मामलों में आपकी बातें शायद कुछ कठोर हो सकती हैं लेकिन दूसरों को प्रभावित कर सकती हैं। थोड़ी मनमानी के चलते दूसरों के साथ अलगाव महसूस हो सकता है। जितना संभव हो अपने कार्यस्थल पर मौजूद सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना फायदेमंद रहेगा। किसी नई योजना में हाथ आजमाने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। समझदारी से काम करने पर काम बन सकते हैं। बढ़े खर्च बच्चों की एजुकेशन पर हो सकते हैं, छोटे-छोटे बचत के उपाय अपनाते हुए काम करना समझदारी भरा रहेगा। लव लाइफ में साथी के साथ समय बिताना और भावनाओं को साझा करना आपके रिश्ते में विश्वास बढ़ाएगा। किसी छोटी बात को लेकर झगड़ा करने से बचें। सेहत की स्थिति साधारण रहने वाली है, कुछ भागमभाग के चक्कर में चोट न लग जाए इस बात का ख्याल रखें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मैजेंटा है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने वाला रहेगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना मन को आनंद देगा। कभी-कभी अहंकार या अधीरता आपके निर्णय को प्रभावित कर सकती है। काम के मामले में थोड़ा अच्छे से एक्टिव रहें जिससे आपका काम दूसरों को दिखाई दे पाए, अन्यथा कोई ओर आपके काम का क्रेडिट ले जा सकता है। नेतृत्व कौशल की से आपको लाभ मिलेगा। पैसों के मामले में आप खर्च ज्यादा कर सकते हैं खाना पीना हो या कोई खरीदारी। लव लाइफ में जीवन साथी के साथ रहें, उन्हें आपके सहयोग की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है बस काम के चलते ही कुछ तनाव महसूस हो सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन कहीं आने जाने में लग सकता है, घर पर बड़ों की ओर से आपको जरूर काम करने के लिए मिल सकते हैं। व्यवस्थित तरीके से काम करने से लक्ष्य प्राप्ति आसान होगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना संतोषजनक रहेगा। कभी-कभी चिंता या तनाव बढ़ सकता है। काम को लेकर आपकी मेहनत और सतर्कता आपको बेहतर परिणाम देगी। नए अवसरों पर ध्यान दें और किसी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी से बचें। किसी आवश्यक वस्तु पर खर्च करने का विचार हो सकता है। लव लाइफ में रिश्तों में समझदारी और सहयोग जरूरी है। पार्टनर के साथ कहीं परिवार के समारोह इत्यादि में शामिल होने का मौका मिल सकता है। शरीर में मुख्य रूप से जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रन - नीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!