सेक्टर बीटा-1 के पार्कों का निरीक्षण, जिम व फुटपाथ की मरम्मत जल्द: प्राधिकरण का आश्वासन

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट - भोला ठाकुर 


ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के डीजीएम श्री एस.के. जैन के नेतृत्व में सेक्टर बीटा-1 के विभिन्न पार्कों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, सुपरवाइजर चमन नागर तथा ठेकेदार अजय सिसोदिया भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान बी ब्लॉक स्थित पार्क में लगे ओपन जिम के उपकरण टूटे हुए पाए गए, जिस पर अधिकारियों ने शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सेक्टर के अधिकांश पार्कों के फुटपाथ भी क्षतिग्रस्त पाए गए, जिन्हें जल्द ही ठीक कराने की बात कही गई।
अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर के सभी पार्कों में घास की कटाई का कार्य जारी है तथा नियमित रूप से पानी भी दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पार्कों में टूटी-फूटी संरचनाओं की मरम्मत, नई घास लगाने और सौंदर्यीकरण से जुड़े अन्य कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।
RWA महासचिव हरेन्द्र भाटी ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिलने से क्षेत्रवासियों में संतोष है और उम्मीद है कि पार्कों की स्थिति में जल्द सुधार देखने को मिलेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!