सेक्टर बीटा-1 में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चों बुजुर्ग महिलाओं पर हमले बढ़े

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट - भोला ठाकुर 

सेक्टर बीटा-1 में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुत्तों द्वारा लोगों, विशेषकर बुजुर्ग महिलाओं, पर हमले किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
ताज़ा घटना में सेक्टर बीटा-1 निवासी रैनू वर्मा को आवारा कुत्ते ने काट लिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। अब तक तीन महिलाओं को कुत्ते काट चुके हैं, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ गए हैं।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने मांग की है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का टीकाकरण (रेबीज इंजेक्शन) और नसबंदी अभियान जल्द से जल्द चलाया जाए।
इसके बावजूद प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बड़े हादसे हो सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!