दैनिक राशिफल २० मार्च २०२६ शुक्रवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 20-03-2026 शुक्रवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- चैत्र (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत चैत्र माह,
तिथि- द्वितीया
 26:30:23, 
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 06 चैत्र गते,
नक्षत्र- रेवती 26:26:त5*, 
योग- ब्रह्म 22:13:55, 
करण- बालव 15:43:15, पश्चात-कौलव,  
चंद्र- मीन 26:26:55*, पश्चात-मेष राशिगत,
सूर्य- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:26:31, 
सूर्यास्त- 18:30:58,
दिन काल- 12:04:27, 
रात्री काल- 11:54:22,
चंद्रोदय- 06:55:36,
चंद्रास्त- 20:03:22,
राहू काल- 10:58-12:29, अशुभ,
अभिजित-12:05-12:53, शुभ,
प्रदोष- 18:31-20:55 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
पंचक५- 06:27-26:27* तक अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाने से पुत्र को दोष होता है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपका मन शायद बाहरी बातों में लग सकता है, लेकिन फिर भी परिवार के लोगों के साथ मिलकर घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने का विचार भी मन में आ सकता है। छोटी-छोटी बातों में ज्यादा कमी न निकालें क्योंकि इससे बेकार की बातें ही बढ़ सकती हैं। आपके लिए योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का संकेत दे रहा है, क्योंकि आप अपनी सूझ-बूझ और मेहनत के दम पर कई अधूरे कामों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं आर्थिक स्थिति साधारण ही रहने वाली है, बेकार कि चीजों में पैसा लग सकता है। लव लाइफ के प्यार में पुरानी तकरार कुछ लंबी चलने वाली है जिससे रिश्ता कमजोर हो सकता है। सेहत की स्थिति कमजोर ही है शरीर में दर्द की शिकायत बनी रह सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ तो लाएगा, घर पर अपनों के साथ बातों में दिन कब खत्म हो जाएगा ऐसी स्थिति देगा। जो लोग बाहर के कामों में लगे हैं उन्हें मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। घर के माहौल में अजनबियों के आने से स्थिति कुछ अजीब सी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत तो रहेगी साथ ही अधिकारियों की ओर से काम बढ़ सकता है। छोटी-छोटी बातें ज्यादा गंभीर मुद्दों में बदल सकती हैं। कारोबार में टेंडर मिलने के लिए दिन अनुकूल कम ही है। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, किसी बड़े की हेल्थ या उनकी जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में किसी के प्रति लगाव के चक्कर में आपका साथी कुछ झगड़े की शुरुआत भी हो सकती है इसलिए ध्यान से कदम उठाएं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा कंधे में या गर्दन के निचले हिस्से में दर्द अधिक रहने वाला है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपका काम और घर की कुछ खास चीजों को लेकर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अपने स्वभाव में कुछ बदलाव लाने से आप जल्द ही परिवार के लोगों का भी विश्वास जीत पाएंगे। अधिक बातें करने की आदत आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं और वहीं आपको नए अवसर मिलने के योग बन सकते हैं। सहकर्मियों के साथ ताल-मेल बनाकर काम करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। अपनी चीजों को संभाल कर रखें। दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी खुशियों को साझा करने का मौका मिल सकता है, बस जरुर है कि कमियों को नजरअंदाज कर दिया जाए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा बस त्वचा में कुछ रूखापन बढ़ सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति पुराने लोगों से मिलाने या फिर विचारों में उलझाए रखने वाली है। कुछ धार्मिक कामों में शामिल होने का समय भी बनता है। आप अपने काम को लेकर कुछ लापरवाह हो सकते हैं जिसके कारण परेशानी हो सकती है ध्यान रखें। ऑफिस में काम के मामले में लोगों के साथ विरोध बना रह सकता है, कुछ बातें परेशान भी करेंगी, इसलिए खुद को काम पर एकाग्र रखें दूसरों की ओर अधिक ध्यान न दें। आर्थिक मामले में किसी जरुरी खरीदारी या फिर किस्तों को भरने के लिए खर्च बने रह सकते हैं। लव लाइफ में अपने जीवनसाथी की ओर ध्यान दें, उन्हें आपसे काफी चीजों की इच्छा होगी, ऎसे में उनका साथ देने की कोशिश करें। त्वचा में कुछ समस्या या फिर स्त्रियों को पेट के निचले हिस्से में समस्या अनुभव हो सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गोल्डन है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको बच्चों की ओर से कुछ न कुछ बातें सुनने को मिल सकती हैं, छोटे-छोटे काम पूरे होने से मन खुश रहेगा। किसी नए आइडिया पर ध्यान देंगे तो फायदा हो सकता है।दिन  कुछ अव्यवस्थित सा लग सकता है, आप बातों में कुछ कमजोर हो सकते हैं। ऑफिस या काम में फोकस बनाए रखना मुश्किल रहेगा। दिल बेकार की बातों में उलझ जाए इस बात का ख्याल रखें। काम में कुछ जरूरी बातें आपको नए विचार भी देंगी जो काम में शामिल करते हुए फायदा देख सकते हैं। खर्चों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी, फरमाइशें अच्छे खर्च देने वाली हैं। लव लाइफ में पार्टनर से थोड़ी नजदीकी महसूस हो सकती है लेकिन शायद उनकी ओर से दूरी बनाई जाने लगे। हल्की थकान या कम नींद की वजह से मूड खराब हो सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको घर में कुछ कामों के लिए समझदारी बनाए रखने की जरूरत होगी, तभी आप बेकार की बहस से बच पाएंगे। घर में अगर कोई काम शुरु हो रहा है तो उसमें आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। घर में अगर किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था तो वह बढ़ न जाए इस पर ध्यान देने की जरूरत है। साझेदारी वाले कामों में प्रगति करने के लिए दिन मौके तो देगा लेकिन ख्याल रखें कि अधिकारियों के साथ कोई बात बहस में न बदल जाए। आपकी बातें शायद हर किसी के लिए ज्यादा उपयोगी न रहे। पैसों के मामले में किसी से उधार वापस मिलने की संभावना तो कम ही रहेगी इसलिए ऎसा कुछ न करें। लव लाइफ में रिश्तों में जितना स्पष्ट रहेंगे उतना ही फायदा होगा अन्यथा दूसरे लोग आपकी स्थिति का लाभ उठा सकते हैं। कमर या कंधों में जकड़न हो सकती है, मसाज इत्यादि लाभकारी रहेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपकी आंतरिक शक्ति मजबूत रह सकती है, जिसका फायदा आपको मिलेगा और कुछ काम आप अपने आपसे ही पूरे कर लेंगे। घर में अपनों की मदद कर पाएंगे। शक या गुस्से की भावना रिश्तों में दूरी ला सकती है। काम-काज के मामले में जो लोग कुछ खोजबीन या रिसर्च जैसे कामों को कर रहे हैं उनके लिए दिन काफी बेहतर रह सकता है। अधिकारी आपके काम पर टिप्पणी भी करेंगे लेकिन आप हार न मानना और मेहनत से लगे रहना। धन संबंधी मामलों में मजबूती भी रहेगी और घर के वरिष्ठों पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ में दिल की बातों के चलते कुछ न कुछ मन में उधेड़बुन बनी रहने वाली है। सेहत की अगर बात करें तो आपकी स्थिति मिले-जुले असर वाली होगी। शरीर में कुछ थकावट भी रहेगी और आपके भीतर काम करने का जोश भी होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गहरा भूरा है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके काम में कुछ ज्यादा बढ़ोत्तरी बन सकती है, पर घर में आपके काम की लापरवाही नहीं होनी चाहिए क्योंकि फिर बड़ों से डांट भी सुनने को मिल सकती है। आपस में ज्यादा बातों को लेकर जिद से बचें। काम के विस्तार से थोड़ा चिड़चिड़ाहट हो सकती है। काम-काज को लेकर आप कुछ न कुछ चीजों में देरी के कारण परेशान हो सकते हैं। कारोबार में आप पर कोई नई जिम्मेदारी डाली जा सकती है। व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं पर आपको कुछ लोगों से भी काफी अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर के साथ यात्रा या रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों को किसी दूर स्थान से प्रस्ताव मिल सकता है। बासी भोजन के कारण जी मचलाना या गैस की दिक्कत हो सकती है इसलिए ध्यान रखें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएंगे और घर-परिवार में आपकी भूमिका मजबूत रहेगी। किसी बड़े सदस्य से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। पारिवारिक संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़ी चर्चा आगे बढ़ेगी। काम का दबाव बना रह सकता है, साथ में लगे लोगों की ओर से समय न दे पाने से हल्की नाराजगी हो सकती है। पद परिवर्तन के संकेत मिल सकते हैं। व्यापार में धीमी लेकिन स्थिर प्रगति होगी। कुछ लंबी अवधि की योजनाओं में शामिल होने के लिए आप धन का निवेश करने का सोच सकते हैं। लव लाइफ में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन भावनाएं खुलकर व्यक्त करना जरूरी रहेगा। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षण हो सकता है। आप पानी का सेवन अच्छे से करें शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन घर पर आप छोटी छोटी बातों में शामिल होने के लिए उत्साहित तो रहेंगे, पर अपनों की बातों को पूरा करना भी आसान नहीं होगा। दोस्त कुछ चीजों की मांग भी कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा वादे न करना ही बेहतर होगा। करियर के प्रबंधन में लापरवाही से काम अटक सकते हैं, इसलिए अपने काम में टाइमटेबल का ध्यान रखें। तकनीकी या मैनेजमेंट क्षेत्र में काम करने वालों के लिए परेशानी रह सकती है। कोई न कोई गड़बड़ी के चलते बड़ों से बातें सुनने को भी मिल सकती हैं। किसी धार्मिक या शुभ कार्य में कुछ पैसों का खर्च बनता दिखाई देता है। प्रेम संबंधों में आपको अपने साथी की जिद को सुनना पड़ सकता है, इसलिए ज्यादा बातें न सोचें और इग्नोर करें। सेहत के मामले में स्थिति साधारण ही है, नसों में तकलीफ ही परेशानी देने वाली लगती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हल्का नीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति बच्चों और बड़ों के मध्य कुछ तनातनी तो दे सकती है लेकिन ये बातें जल्द ही शांत भी हो जाएंगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों पर नजर रखें। अपनों के साथ बातों में शांति रखें, शब्द सीमा में ही अच्छे होते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा का योग है जो आने वाले दिनों में कुछ लाभ दिला सकती है। सरकारी
कार्यों में सफलता मिल सकती है लेकिन इस दौरान प्रतिस्पर्धा में आपको काफी बातें सहन करनी पड़ सकती हैं। बच्चों की पढ़ाई या घर की खरीदारी पर कुछ पैसों का खर्च बनने वाला है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ निजी समय बिताने का अवसर मिल सकता है पर जो अकेले हैं उन्हें जीवन में रहस्यमयी आकर्षण अनुभव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें मन ज्यादा ही बेचैन रह सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गोल्डन है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं। मित्रों के साथ यात्रा या आउटिंग का प्लान बन सकता है। आपका आशावादी स्वभाव आस-पास के लोगों को प्रेरित करेगा। बेकार की बातों को लेकर आप ज्यादा सोच सकते हैं और मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको काफी मामलों में संभल कर चलना होगा क्योंकि कुछ न कुछ बातें आपके धैर्य की परीक्षा भी लेने वाली होंगी। कारोबारियों के लिए सरकार से कोई न कोई नवीन सूचनाएं मिल सकती हैं। किसी जरूरी में खर्च या घर से जुड़ी चीज पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। लव लाइफ के रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव और अपनापन महसूस होगा, कहीं घूमने फिरने के प्लान भी पूरे हो सकते हैं। मानसिक रुप से काफी उथल-पुथल में होने से बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं इसलिए खुद पर ध्यान दें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गहरा नीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!