शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत फाल्गुन माह,
तिथि- चतुर्थी 13:00:20, पश्चात-पंचमी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 09 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- रेवती 19:06:11,
योग- शुभ 15:50:04, पश्चात-शुक्ल,
करण- विष्टिभद्र 13:00:20, पश्चात-बव,
चंद्र- मीन 19:06:11, पश्चात-मेष राशिगत,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:55:34,
सूर्यास्त- 18:14:12,
दिन काल- 11:18:38,
रात्री काल- 12:40:25,
चंद्रोदय- 08:56:28,
चंद्रास्त- 22:16:04,
राहू काल- 09:45-11:10, अशुभ,
अभिजित-12:12-12:58, शुभ,
प्रदोष- 18:14-20:48 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
पंचक५- 06:56-19:06 तक अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाना वर्जित है। इससे पेट में शूल होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा, वरना पाचन क्रिया खराब हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन मन खराब रहेगा। जीवन साथी की सेहत भी चिंता का विषय बनी रहेगी। ऑफिस में बहुत समझदारी के साथ कार्य करना होगा, किसी भी सहकर्मी के साथ अहंकार का टकराव कतई नहीं होना चाहिए। मां-बाप की सेवा करें। भाई बहनों में प्यार बढ़ेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपकी सूझबूझ से कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। योजना अनुसार कार्य करने से सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई दुर्घटना भी हो सकती है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। अपने मनोबल को कम न होने दें। नकारात्मक विचार से हानी होने की आशंका बढ़ सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुसी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंदी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद में पड़ सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको ऑफिस में सहयोगियों की मदद करनी पड़ सकती है और जो लोग व्यापार करते हैं उनको लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर सकेंगे। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। बिना कारण ही मन बैचेन रहेगा, जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। शांति के लिए योग और ध्यान करने की कोशिश करें। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की वजह से मन परेशान रहेगा। ग्रहों के अनुसार मानसिक रूप से अधिकदबाव रहेगा, लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि परमात्मा ने औरों से अधिक जिम्मेदारियां लेने के लिए बनाया है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। आकस्मिक धन-लाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे भी अधिक रहेंगे, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब होने से मन उदास रहेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ेगा। अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे। ग्रहों के अनुसार व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई सरकारी योजना का भी लाभ ले सकते हैं। दोस्ती प्यार में बदलने की संभावना है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। सामाजिक कार्यों में सुयश मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा व प्रभाव की बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जिसकी सभी चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। यात्रा पर जाने से बचें। क्षात्रों एवं प्रतियोगियों को विशेष अध्ययन करना चाहिए, किए हुए अध्ययन से संबंधित प्रश्न परीक्षा फल में आने की प्रबल संभावनाएं हैं। सरकार के द्वारा मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। मित्रों-सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय का अच्छा इस्तेमाल होगा। वाद-विवाद और झगड़े के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा। जीवनसाथी और माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। ग्रहों के अनुसार कुछ जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, बिजनेस में नुकसान होगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दोस्तों को याद करेंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध से बचें। जो लोग नौकरी करते हैं उनको महिला सहकर्मी व महिला उच्चाधिकारियों से लाभ होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - काला है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है। खान-पान का ध्यान रखेंगे, तो सेहत अच्छी रहेगी। शरीर में ज्यादा ऊर्जा रहने के कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। जीवन को लेकर कोई कठोर फैसला कर सकते हैं। वाणी पर संयम बरतना जरूरी है। समाज के कार्यों में आप उत्साह के साथ भाग लेंगे। आपका मन कुछ उदास हो सकता है, किसी भी नकारात्मक विचार को बहुत अधिक बढ़ने नहीं देना होगा। आत्मबल को मजबूत करते हुए अपने काम को करते रहना है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक निवेश फायदेमंद होगा। धन संबंधित कार्य पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुड़ने का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार आने की संभावना है। किसी लंबी बीमारी से निजात मिलता दिखाई दे रहा है। गर्मी के मौसम में तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। पूरे दिन भागदौड़ रहेगी। बॉस आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर प्रदान कर सकते हैं। जो लोग खाने-पीने के उत्पादों का व्यापार करते हैं उनको लाभ होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गहरा नीला है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। खराब सेहत की वजह से आप अपने जरूरी कामों को नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपने शरीर को आराम दें, जिससे आप तरोताजा महसूस कर पाएं। जीवनशैली और रहन-सहन में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी हालात आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। किसी विशेष कार्य हेतु दौड़ भाग करनी पड़ सकती है। जो लोग पासपोर्ट से संबंधित कार्य कराना चाहते हैं उनके लिए दिन उत्तम है। ऑफिस में बॉस के साथ अच्छा ताल-मेल रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अच्छी दिनचर्या की वजह से अपने स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा। अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं, वरना नुकसान हो सकता है। घर की सजावट पर भारी संख्या पर खर्च हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत को लेकर आपको गैस्ट्रिक समस्या होने की आशंका है। ऐसी चीजों का सेवन कम करना चाहिए जिनसे पेट में गैस अधिक बनती हो। संबंधों में दरार आ सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नारंगी है।
