महा त्रिशूल यात्रा का पुष्प वर्षा करके जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

बृज बिहारी दुबे
By -

बीकापुर मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से 2 फरवरी को अमित जोगी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई महा त्रिशूल सनातन यात्रा का मंगलवार को अयोध्या की सीमा चौरे बाजार बीकापुर पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रयागराज हाईवे पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में 60 फीट लंबी ऊंची 11 फीट चौड़ी स्टील धातु से निर्मित महादेव का त्रिशूल श्रद्धालुओं में खास आकर्षण बन रहा। प्रयागराज हाईवे पर भक्ति मय माहौल धार्मिक यात्रा का साक्षी बना। सोमवार देर शाम को सुल्तानपुर से होकर महा त्रिशूल यात्रा अयोध्या की सीमा चौरेबाजार में प्रवेश किया। यहां यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह, मनीष सिंह श्री राम सेना के विनोद सिंह शाहिद व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया। रात में पौराणिक स्थल खंडेश्वरी सागर तट यात्रा ने विश्राम किया। उसके बाद मंगलवार सुबह धार्मिक शोभा यात्रा फिर शुरू हुई। खजुरहट पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा जेसीबी से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। खजुरहट में विघ्नेश्वर धाम के संरक्षक रामचंद्र श्रीवास्तव, कुश श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, मनोज सिंह, राजीव सिंह, पवन चौरसिया, धनंजय सिंह सहित श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। उसके बाद यात्रा आगे बढ़ी शेरपुर पारा बाजार में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, दिग्विजय सिंह बुक्कू, राजकुमार राजू वर्मा, गोविंद यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, प्रधान सतीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। बीकापुर बाजार पहुंचने परसीएचसी अस्पताल के सामने चंद्र प्रकाश सोनी, राजेंद्र पांडे, राकेश तिवारी, दीपक तिवारी, सुधीर तिवारी, अधीक्षक डॉक्टर अंशुमान यादव,सहित काफी तादाद में भक्तों ने त्रिशूल दर्शन करके यात्रा का स्वागत किया गया।,जगह-जगह बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई। आजाद नगर मोहल्ला तेंदुआ माफी बीकापुर में डॉ राकेश कुमार गुप्ता विशाल मौर्य, बबलू श्रीवास्तव, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, गुड्डू शुक्ला, शैलेंद्र पांडे मोनू, सरिता दूबे, मिथिलेश पाठक सहित तमाम श्रद्धालुओं ने मंत्र उच्चारण के साथ पुष्प वर्षा करके त्रिशूल यात्रा का स्वागत हुआ स्वागत कार्यक्रम में भारी संख्या में मौजूद महिलाओं द्वारा भगवान भोलेनाथ के त्रिशूल की आरती उतारी गई। प्रसाद वितरण और भंडारे कभी आयोजन किया गया। त्रिशूल मा यात्रा के दौरान प्रयागराज हाईवे पर चौरे बाजार से लेकर तमाम जगहों पर श्रद्धालुओं द्वारा भंडारा और प्रसाद वितरण किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज हाईवे पर जगह-जगह जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। प्रयागराज हाईवे पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। महा त्रिशूल यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति में हो गया और श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव के जयकारे लगाए गए।
 यात्रा के संयोजक अमित जोगी ने बताया कि छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश से प्रारंभ हुई मा त्रिशूल सनातन शोभा यात्रा भरतकुंड अयोध्या होकर शाहगंज पहुंचेगी वहां से मंगलवार देर शाम को शाहगंज के रमपुरवा में स्थित करीब 500 वर्ष प्राचीन पौराणिक शिव जी के शिवाला श्री विघ्नेश्वर धाम पहुंच कर महा त्रिशूल यात्रा का समापन किया जाएगा। तथा वैदिक कर्मकांड के अनुसार विघ्नेश्वर मंदिर मे विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के साथ मा त्रिशूल स्थापित कराया जाएगा। इस दौरान भगवान शिव जी के प्राचीन मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान और विशाल भंडारे का भी आयोजन भी आयोजन किया गया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!