दैनिक राशिफल ११फरवरी २०२६ परम पूज्य डाॅ आचार्य आदर्श भास्कर जी मोबाइल नंबर +919454083995

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 11-02-2026 बुधवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत माघ माह,
तिथि- नवमी 09:58:13, पश्चात-दशमी,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 29 माघ गते,
नक्षत्र- अनुराधा 10:51:55, पश्चात-ज्येष्ठा,
योग- व्याघात 26:28:50*,
करण- गर 09:58:13, पश्चात-वणिज,
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
सूर्य- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:04:06, 
सूर्यास्त- 18:06:54,
दिन काल- 11:02:48, 
रात्री काल- 12:56:25,
चंद्रास्त- 12:27:22,
चंद्रोदय- 27:11:20,
राहू काल- 12:36-13:58, अशुभ,
अभिजित-12:13-12:58, अशुभ,
प्रदोष- 18:07-20:44 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाने से शरीर में रोग होता है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके दांपत्य जीवन में चल रही कलह समाप्त होगी। नौकरी कर रहे जातक टीम वर्क के जरिए काम करके अच्छा नाम कमा सकते हैं। अपने कुछ निजी मामलों में बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा। किसी पुरानी बात को लेकर लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को अत्यधिक लाभ होने की संभावना है। व्यवसाय में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सेहतमंद रहेंगे, लेकिन काम की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे। नौकरी वाले सहयोगी परेशान करेंगे। प्यार में आपका दिल टूटेगा। परिवार वाले आपके खिलाफ रहेंगे। आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए रहेगा। अपने काम में किसी भी प्रकार की ढील ना बरतें। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं जिनसे आपको बचना होगा। आर्थिक मामलों में आपको सतर्कता बनाए रखनी होगी। घर और बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। नौकरी में कार्यरत जातक अच्छा नाम कमा सकते है। संतान पक्ष आपकी किसी बात पर नाराज हो सकती है। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। मां की तबियत का ख्याल रखें। विद्यार्थियों के लिए एवं उनके कैरियर के लिए अच्छा समय चल रहा है। प्यार में साथी से बात करते समय भावनाओं पर काबू रखें। परिवार घर का इंटीरियर बदलेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े जातक अपने करियर को सुधार सकते हैं। मित्रों के साथ आप धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में सक्रियता व सूझ-बूझ से काम लें। कुछ समय अपनों के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। कोई पुराना लेन-देन आपको चुकता करना होगा, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है।  देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। सेहत हेतु आप ऊर्जावान बने रहेंगे। नौकरी में क्रिएटिविटी से लाभ मिलेगा। प्यार ने आपको निक्कमा बना दिया है। परिवार के साथ मिलकर जमकर शॉपिंग करेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होने का भी योग बन रहा है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में निरंतर प्रयास करने होंगे, तभी कोई अच्छे पद की प्राप्ति कर पाएंगे। भावनात्मक मामलों में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि परिवार में कुछ कलह चल रही है, तो उसे आपको धैर्य रखकर ही सुलझाना होगा। किसी नए वाहन की प्राप्ति होने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान देंगे, तो आपके लिए समस्या हो सकती है। साहित्यिक जगत से आय का साधन बनेंगे। सेहत हेतु संतुलित भोजन करें। करियर में विद्या व वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है। आपको प्यार मिलेगा, लेकिन साथी की नाराजगी भी झेलनी पड़ेगी। परिवार के लोग आपकी फीलिंग नहीं समझेंगे। आपको जमीन-जायदाद खरीदने का उत्तम योग बन रहा है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें अच्छे कार्यों को करके खुद को सुधारने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे जातकों को जोखिम उठाने से बचना होगा, अन्यथा समस्या हो सकती है। घर परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। जो जातक विदेश जाना चाहते हैं, तो उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आप सेहतमंद रहेंगे। विद्यार्थियों के करियर के लिए अच्छा रहेगा, खिलाड़ियों को खेल से लाभ मिलेगा। आप प्यार में पड़ेंगे, लेकिन साथी को आपकी कद्र नहीं होगी। परिवार में खुशियों की बरसात होगी। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य साथ देगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। घर परिवार में कोई खास व्यक्ति आ सकता है, जिसका आपको सत्कार करने का मौका मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों की धन संपत्ति में वृद्धि होती दिख रही है। आप नये घर या दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। भाई-बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्यार वाले व्यक्ति नौकरी और ऑफिस में सतर्क रहें। परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए रहेगा। पूर्व में रोकी हुई योजनाएं फिर से शुरू कर सकते हैं। जो भी कार्य करें उसे जिम्मेदारी से करना होगा। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे हैं, तो उसका समाधान अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की मदद से निकाल सकते हैं। किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को काफी हद तक आसानी से पूरा कर पाएंगे। त्योहारों के सीजन में खुशी दोगुनी होगी, अगर बिजनेस में ध्यान दिये। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रेम की विश्वसनीयता को खोने न दें। परिवार का माहौल सुख शांति भरा रहेगा। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अपनी आय में संतुलन बनाए रखना होगा, अन्यथा भविष्य में परेशानी होगी। जो जातक विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत पर भरोसा रखें, लाभ अवश्य मिलेगा। आपके कुछ खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। किसी आवश्यक कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात पर कहा-सुनी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहकर सेहत का ख्याल रखें। प्यार में पुराने प्रेमी से मुलाकात होगी। परिवार के साथ मिलकर घर की सफाई में व्यस्त रहेंगे। पूंजी निवेश करने से मनचाहा परिणाम प्राप्त नहीं होगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक यदि किसी प्रतियोगिता में शामिल होंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। यदि कोई कानून संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर्स से सलाह मशवरा करना होगा। जातक को कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कॉलेज के साथी की याद आएगी, जो प्यार का अहसास देगा। पारिवारिक उत्सव में शामिल होंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य को करने में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। किसी पुराने साथी से मुलाकात होगी। दाम्पत्य जीवन जी रहे जातकों को ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। पैतृक सम्पति संबन्धित मामले को सुलझाना होगा। घर परिवार में आप बड़प्पन दिखाते हुए छोटों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। आप सेहतमंद रहेंगे। नौकरी और काम को लेकर आपकी प्रशंसा रहेगी। प्यार के मामले में दूर रहें तो अच्छा रहेगा। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। भगवान में पूरी आस्था व विश्वास रखेंगे। किसी भी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही किसी पुरानी समस्या के लिए चिकित्सीय परामर्श ले सकते हैं। पूर्व में शुरू की गई योजनाओं से आप अच्छा लाभ कमाएंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो वह साधारण रहेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। धन लाभ होने का प्रबल योग है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। सबके लिए उत्तम समय चल रहा है, समय का सदुपयोग करें। प्यार में बचपन की मुहब्बत जवां होगी। पारिवारिक कठिनाइयाँ भी कम होंगी। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, अन्यथा भविष्य में समस्या उत्पन्न हो सकती है। पुराने मित्र से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। व्यापार में दिन कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने खर्च आसानी से कर पाएंगे। किसी भी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। राजनीति के क्षेत्र में किस्मत आजमा रहे अच्छा नाम कमा सकते हैं। व्यवसाय को लेकर समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का पूरा ख्याल रखें। नौकरी में तनाव मिलेगा। प्यार में निजी संबंधों को लेकर निकटता बढ़ेगी। घर में मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लेमन है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!