दैनिक राशिफल १२ फरवरी २०२६ परम पूज्य डाॅ आचार्य आदर्श भास्कर जी मोबाइल नंबर +919454083995

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 12-02-2026 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत माघ माह,
तिथि- दशमी 12:21:38, पश्चात-एकादशी,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 30 माघ गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 13:41:24, पश्चात-मूल,
योग- हर्षण 27:04:47*,
करण- विष्टिभद्र 12:21:38, पश्चात-बव,
चंद्र- वृश्चिक 13:41:24, पश्चात-धनु राशिगत,
सूर्य- मकर 28:07:04* पश्चात-कुम्भ राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:03:19, 
सूर्यास्त- 18:07:40,
दिन काल- 11:04:20, 
रात्री काल- 12:54:52,
चंद्रास्त- 13:15:50,
चंद्रोदय- 28:04:00*,
राहू काल- 13:59-15:22, अशुभ,
अभिजित-12:13-12:58, शुभ,
प्रदोष- 18:08-20:45 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाने से शरीर में रोग होता है। 
    
   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपका घरेलू जीवन अनुकूल रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बना रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य या खुशखबरी के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कुछ कार्यों में राहत महसूस होगी। नई जिम्मेदारियां या नई तकनीक सीखने का अवसर मिल सकता है, जो आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकता है। बिजनेस की स्थिति सामान्य रह सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत अच्छे रह सकते हैं। बचत के लिए दिन ठीक है लेकिन जल्दबाजी से बचें। लव लाइफ में दिल के मामले में आप कुछ रोमांचित अपने प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अपने साथी से खुलकर बातचीत करने का मन भी खूब रहेगा। काम के साथ साथ खुद को फिट रखने पर ध्यान दें, हल्का व्यायाम, योग या वॉक आपके लिए लाभकारी रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपके घर पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप अपने तरीके से काम करने की कोशिश करना चाहेंगे पर शायद इतना मौका मिल न पाए। माता-पिता का प्रेम आपको हिम्म्त भी देगा और आप किसी भी निर्णय में धैर्य और समझदारी से सफल भी होंगे। आपको काम पर अपने साथियों का नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है। आपकी कार्यकुशलता और अनुभव दूसरों को प्रभावित कर सकता है। कारोबार में तेजी का दिन है जिसके सकारात्मक परिणाम देख सकते हैं। आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है इसलिए पैसों से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी निराशा या मतभेद की स्थिति बन सकती है, लेकिन परिवार का सहयोग आपके रिश्ते को संभालने में मदद करेगा। आप अधिक समय मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन के सामने बिता सकते हैं, जिससे आंखों में थकान या सिरदर्द की समस्या हो सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप उत्साह और ऊर्जा से भरपूर होने वाले हैं, सामाजिक कामों में शामिल हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात या बातचीत से मन खुश रहेगा। आप अपने विचारों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। काम-काज के मामले में आपकी मेहनत अच्छी रह सकती है। कुछ न कुछ योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है, नए संपर्क भी बनेंगे। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है, आय के नए स्रोत बन सकते हैं। लिए गए छोटे छोटे फैसले आपको आने वाले कल में लाभ दे सकते हैं। लव लाइफ में साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। शाम के समय किसी स्पेशल पार्टी में मिलकर शामिल हो सकते हैं। त्वचा से जुड़ी समस्या परेशानी दे सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है। 

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप व्यवहार में संतुलन बनाए रखने की बात है। घर के मामलों में आपकी समझदारी काम आएगी और किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का मौका मिलेगा। किसी करीबी व्यक्ति से सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम-काज में धैर्य सबसे बड़ी ताकत रहेगी। ऑफिस में कोई फाइल या प्रोजेक्ट दोबारा देखने की जरूरत पड़ सकती है, जिससे भविष्य की गलती बच जाएगी। बिजनेस करने वालों को पार्टनर या ग्राहक से लाभदायक बातचीत हो सकती है। आमदनी ठीक रहेगी लेकिन खर्च अचानक बढ़ सकता है। उधार या किसी को पैसा देने से पहले स्थिति साफ कर लें। अविवाहित जातकों के लिए दिन किसी से मिलने वाला और रिश्तों को आगे बढ़ने का मौका दे सकता है। सेहत की स्थिति कुछ खराब रह सकती है बार बार आप किसी संक्रमण के कारण बुखार या दर्द के शिकार भी हो सकते हैं इसलिए ध्यान रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हल्का नीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको घर में किसी सदस्य की उपलब्धि खुशी देने के साथ साथ गर्व अनुभव देने वाली होगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रह सकता है। किसी धार्मिक यात्रा या किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। काम के लिए भागदौड़ होने का दिन है। छोटी छोटी बातों को लेकर आप अधिक ध्यान देते हैं तो आप कई चीजों को बेहतर तरीके से करने में सफल भी रहेंगे। कारोबार में स्थिति आपके लिए अनुकूल दिखाई देती है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या किसी व्यक्ति से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए आपसी भरोसा बढ़ाने का दिन है इसलिए अपने जीवन साथी के लिए समय निकालें उनके साथ रहें। मानसिक थकान ज्यादा महसूस हो सकती है। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन आ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गहरा पीला है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप बदले बदले अंदाज में होंगे। खुद को ज्यादा मजबूत और सही महसूस करेंगे। परिवार और समाज में आपकी बातों को महत्व न भी मिले लेकिन आपका स्वाभिमान कमी नहीं होने वाला है। कार्यस्थल पर काफी सक्रिय रहते हुए काम करेंगे। आप काफी मामलों में आशाजनक भी होंगे, पर ध्यान रखें कि किसी भी जोखिम को आंखे बंद करके स्वीकार न करें, थोड़ा सब्र बना के रखें। मीडिया या रचनात्मक कामों में सफलता का दिन भी है। धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, हालांकि दिखावे में ज्यादा खर्च करने से बचें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में जुनून और आकर्षण काम करने वाला है। अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता शुरू होने के संकेत हैं। सेहत की बेहतरी के लिए हल्का भोजन करें और गुनगुना पानी पिएं, इससे शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पर्पल है। 

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप अपने मन की बातों को करने पर ज्यादा जोर दे सकते हैं। छोटे भाई बहनों की जिम्मेदारी आपको पूरी करनी पड़ सकती है। कितने ही मामले आपके लिए विशेष बन सकते हैं लेकिन शायद आप व्यस्तता के कारण सभी में शामिल न हो पाएं। नौकरी के स्थान पर किसी प्रतियोगिता या टीम एक्टिविटी में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आप बढ़-चढ़ कर चीजों में हिस्सा भी ले सकते हैं। काम में सफलता कम मिले लेकिन तनाव नहीं होगा और मन प्रसन्न रहेगा। प्यार के मामले में दिन सामान्य ही रहने वाला है, किसी रिश्ते में नई ताजगी और समझ देखने को मिलेगी, कुछ को किसी खास व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आप कुछ न कुछ कारणों से प्रभावित हो सकते हैं, पर जल्द ही इनसे निजात भी पा लेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन काम के साथ साथ घर परिवार में आप अपनों के साथ समय बिताने वाला होगा। सोच-विचार और योजनाओं को बनाने में व्यतीत हो सकता का है। आप छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना चाहेंगे। घर के किसी सदस्य से जरूरी सलाह मिल सकती है। काम में जितना ध्यान बना के रखेंगे उतने ही अनुकूल परिणाम भी देख पाएंगे। एक साथ कई काम करने से गड़बड़ी हो सकती है इसलिए सिलसिलेवार तरीके से कामों को करना बेहतर होगा। बेकार के खर्च या ऑनलाइन शॉपिंग से नुकसान हो सकता है इसलिए ध्यान रखें की किन चीजों की आवश्यकता है और किन पर पैसा लगाना जरूरी होगा। रिश्तों में स्पष्टता जरूरी है, दूसरों की बातों के चलते आपका साथी कुछ नाराजगी जता सकता है, गलतफहमी तभी दूर होगी जब आप स्पष्ट होंगे। बाहर का खाना न खाना और फाइबर वाला भोजन लेना ही आपके लिए जरूरी है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सी ग्रीन है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन की स्थिति आपको कुछ चिंता दे सकती है। मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। कई बातों पर एक साथ सोचना पड़ेगा, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। घर में किसी अपने से बात करके मन हल्का हो जाएगा। काम में जल्दबाजी नुकसान कर सकती है इसलिए जो काम चल रहा है उसी पर ध्यान दें। ऑफिस में किसी सहकर्मी की मदद करनी पड़ सकती है, जिससे आपका भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस में कोई पुराना ग्राहक दोबारा संपर्क कर सकता है। पैसे टिकेंगे लेकिन बढ़ेंगे नहीं, बेवजह खर्च से बचें। कोई पुराना लेन-देन याद आ सकता है, उसे सुलझाने का समय सही है। रिश्तों में छोटी बातों को तूल न देना ही सही होगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा, बस आपको भी शांत रहना होगा। सिर भारी रह सकता है या नींद पूरी न होने का असर दिखेगा, आज चाय-कॉफी कम रखें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप खुद को अंदर से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कुछ बातें जो लंबे समय से परेशान कर रही थीं, उन पर आपका कंट्रोल बढ़ेगा। घर में मेहमानों के आने से चहल पहल भी बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। काम में आप पूरी पकड़ के साथ रहें और जो काम दिए गए हैं उन्हें समय के अनुसार पूरा कर लेना भी जरूरी होगा। कोई अहम जिम्मेदारी को किसी और पर सौंपना आपको मुश्किल देने वाला हो सकता है। कुछ पैसों का व्यय धार्मिक कामों या सेवा से जुड़े कामों में हो सकता है। प्यार के मामले में आप कुछ उदासीन भी रह सकते हैं इसके पीछे आपकी हेल्थ या घर का माहौल भी जिम्मेदार हो सकता है। खुद को ज्यादा न खींचें, गुनगुने पानी से स्नान और थोड़ी कसरत आपके लिए बहुत फायदेमंद रह सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति काफी विशेष रहने वाली है, काम के लिए घूमने फिरने का मौका है। दोस्तों के साथ मस्ती भरे मौके भी होंगे, इसी के साथ आप कुछ न कुछ नयी चीजों को करने वाली है। काम के मामले में थोड़ा ध्यान बना के रखें, गुप्त शत्रु भी आपके काम पर असर डाल सकते हैं। ऑफिस में आपकी समझदारी से मामला सुलझ सकता है। बिजनेस में रिस्क लेने से बचें। लव लाइफ में दिल की स्थिति खास रहेगी। किसी को लुभाने के लिए आप स्पेशल कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ सीधी और सच्ची बात होगी। शादीशुदा लोगों के लिए आपसी भरोसा मजबूत करने का दिन है। हार्ट और ब्लड प्रेशर से जुड़ी सावधानी जरूरी है। हल्की एक्सरसाइज करें, तला भुना खाना कम रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आप दिमाग से ज्यादा दिल की सुन सकते हैं। कुछ फैसले ऐसे होंगे जिनमें आप अपनी शर्तों पर चलना चाहेंगे। घर या आस-पास के लोगों की बातों का असर आप पर पड़ेगा, इसलिए बेवजह की बहस से दूरी बनाए रखें। काम-काज में नए विचार तो आएंगे पर हर बात पर तुरंत अमल करना सही नहीं होगा। ऑफिस में दोस्तों के साथ काम का अच्छा समय रहेगा या काम का तरीका बदल सकता है। धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। पैसों के मामले में दिन संभला हुआ रहे, इसके लिए अचानक खर्च आ सकता है, लेकिन आप उसे मैनेज कर लेंगे। उधार देने या लेने से बचना बेहतर रहेगा। लव लाइफ में रिश्तों में थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है, साथी आपसे ज्यादा समय या ध्यान चाहता है। बात को टालने की बजाय साफ-साफ बात करें, गलतफहमी दूर हो जाएगी। खुद के लिए थोड़ा समय निकालें, वॉक करें या म्यूजिक सुनें। ज्यादा सोचने से बेचैनी या सिर भारी लग सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सुनहरा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!