पत्रकार रोहित पटेल के पिता शिव बहादुर पटेल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बृज बिहारी दुबे
By -
जौनपुर (मड़ियाहूं) पत्रकार रोहित पटेल के पिता शिव बहादुर पटेल (निवासी -हथेरा नयेपुर) का उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार शिव बहादुर पटेल पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान अचानक उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वर्गीय शिव बहादुर पटेल अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवहार के कारण क्षेत्र में काफी सम्मानित माने जाते थे। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है।  निधन की सूचना मिलते ही पत्रकार साथियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!