शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत माघ माह,
तिथि- तृतीया 24:09:00*,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 22 माघ गते,
नक्षत्र- पूर्वा-फाल्गुनी 22:11:53,
योग- अतिगंड 25:03:34*,
करण- वणिज 12:19:14, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- सिंह राशिगत,
सूर्य- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:08:56,
सूर्यास्त- 18:01:25,
दिन काल- 10:52:28,
रात्री काल- 13:06:53,
चंद्रास्त- 08:35:34,
चंद्रोदय- 20:37:03,
राहू काल- 12:35-13:57, अशुभ,
अभिजित-12:13-12:57, अशुभ,
प्रदोष- 18:01-20:41 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए बातें काफी उलझनों वाली और चिंता को बढ़ा सकती हैं। छोटी छोटी बातों को लेकर बहस से दूर रहना ही अच्छा होगा वर्ना लोग आपको ही कसूरवार बना सकते हैं। बच्चों को लेकर जिद के कारण उन्हें संभाल पाना पेरेंट्स के लिए आसान नहीं होगा। काम के लिहाज से दिन आपकी मेहनत के साथ रचनात्मकता को बढ़ाने वाला है। कोई ट्रैवलिंग का योग भी बन सकता है। कारोबार में विस्तार का समय तो होगा लेकिन संभल कर फैसलों को लेने की जरूरत होगी। पैसों के मामले में ज्यादा खर्च से बचें क्योंकि मन किसी न किसी कारण के चलते ललचाने वाला है। दिल के मामले में शक और दुविधा दोनों ही बातें अपना असर दिखाने वाली हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। पर बच्चों की चिंता या उनके सेहत को लेकर अधिक ध्यान बनाए रखना होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपके घर में कुछ बातें बहस का कारण बन सकती हैं। घर के लोगों की ओर से सहयोग कम ही मिल सकता है। बाहरी कामों में ज्यादा समय लगने से घर के कामों में अटकाव के कारण देरी का असर बना रहने वाला है। काम के साथ साथ कंपटीशन भी बहुत ज्यादा देख सकते हैं, बेकार की बातों के चलते आपका काम बढ़ने और किसी न किसी नए काम के सामने आने की स्थिति बनेगी। कारोबार में आराम का समय कम ही मिलने वाला है। काम के साथ-साथ इनकम की प्राप्ति का योग भी बनेगा। घर पर कोई टूट-फूट के चलते खर्चा बढ़ सकता है। प्रेम संबंध के लिए आपके रिश्ते बाहर आ सकते हैं। अपने रिश्तों को व्यर्थ के मामलों से दूर रखें। सेहत की स्थिति हार्ट से जुड़ी दिक्कतों को दे सकती हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपकी मेहनत बनी रहने वाली है, अपनों के पीछे लगातार लगे रहने से वाद-विवाद भी उभर सकते हैं। अपने छोटे भाई बंधुओं के साथ लड़ाई से बचें जिससे घर में शांति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का प्लान फेल भी हो सकता है। काम-काज को लेकर ज्यादा भागदौड़ से काफी चीजें उलझ सकती हैं। नौकरी के लिए आवेदन करने का समय अनुकूल नहीं है इसे टालना ही बेहतर होगा। कारोबार में नए अनुबंध का अच्छा समय होगा। बैंक में काम करने या फिर किसी लोन के लिए अप्लाई करने के लिए आगे रह सकते हैं जिसका अनुकूल परिणाम मिलेगा। दिल की अगर बात की जाए तो अपने पार्टनर से कोई भी बात न छिपाएं क्योंकि ऐसा होने से बेकार के शक बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, आंखों या गले से जुड़े रोग अपना असर डाल सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति कुछ न कुछ बातों में आपको आगे रखने में मदद कर सकती है। आप कुछ बाहरी लोगों के साथ ज्यादा ही संपर्क में रहने वाले हैं। घर पर बच्चों की मस्ती तो रहेगी लेकिन शायद आप उसे इंज्वाय न कर पाएं। नौकरी के लिहाज से अपने काम में अगर लापरवाह रहेंगे तो इसके चलते परेशानी ही बढ़ सकती है। कारोबारियों को अपने पुराने ग्राहकों की ओर से कुछ बातें सुनने को मिल सकती हैं, क्वालिटी पर नजर बनाए रखें। आर्थिक स्थिति आपको लाभ तो देगी लेकिन ये लाभ किसी और चीज पर खर्च होने का संकेत देता है। प्रेम संबंधों के मामले आप अपने रिश्ते में कुछ ज्यादा ही बातें मनवाने कि कोशिशों में होंगे। सेहत के मामले में आपको अपने से अधिक दूसरों पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में डॉक्टर के चक्कर लग सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति कुछ न कुछ उठा-पटक दे सकती है। मन में बहुत कुछ करने की इच्छा होगी पर हालात हर बात में तुरंत साथ दें ऐसा जरूरी नहीं। घर में माहौल ठीक रहेगा बस छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन आ सकता है। काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए जो भी करें ध्यान से करें। नौकरी में सीनियर की बात अनसुनी न करें। व्यापार में किसी पुराने मुद्दे पर फिर से चर्चा हो सकती है, धैर्य रखें। पैसे आएंगे लेकिन टिकेंगे नहीं क्योंकि कोई न कोई खर्च बना ही रहने वाला है। आप अपनी बात मनवाने के मूड में रह सकते हैं पर शायद सामने वाला उतना तैयार नहीं होगा इसलिए जिद को छोड़ कर थोड़ा झुकना भी गलत नहीं होगा। शरीर से ज्यादा दिमाग थका हुआ महसूस होगा, आराम के साथ-साथ खुद को सकारात्मक बना के रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति मिले-जुले असर दिखा सकती है। आप अपने कामों में होने वाली देरी से परेशान हो सकते हैं, वहीं कुछ न कुछ बातें दिल में बनी रहेंगी, जिसके कारण दिमाग बहुत ज्यादा एक्टिव रहेगा। घर के किसी काम या बात को लेकर मन थोड़ा उलझा रह सकता है। काम को लेकर सीरियस रहेंगे और यही आपको दूसरों से आगे रखेगा पर सहकर्मियों की गलतियों से चिढ़ न दिखाएं उनके साथ मिलकर काम करने की जरूरत होगी। व्यापार में कुछ बाहरी सोर्स अच्छे लाभ दिला सकते हैं। आमदनी ठीक है पर आप कुछ दान पुण्य के कामों में भी शामिल रहेंगे। संपत्ति के कामों में कुछ धन लग सकता है। रिश्तों में ज्यादा टोका-टाकी से बचें, अपने साथी को मदद देने के लिए तैयार रहें, जिससे सामने वाला आपके प्रेम को समझ पाएं। पेट और गैस से दजुड़ी दिक्कत परेशान कर सकती है, बाहर का खाने से बचें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन थोड़ा हल्का-फुल्का रह सकता है, लोगों से मिलना-जुलना अच्छा लगेगा और बातचीत से मन हल्का होगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। घर के कामों में शायद उतना शामिल न होना चाहें पर मन बाहर ज्यादा रहेगा। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी और कोई नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है, थोड़ा संभलकर अपने कामों को करें क्योंकि कुछ मामलों में भूल चूक हो सकती है। व्यापार में पुराने संपर्क फायदा दे सकते हैं। पैसे का लेन-देन सोच समझकर करें, उधार देना सही नहीं रहेगा। सेहत पर भी कुछ धन खर्च हो सकता है। प्यार के मामले में दिन अच्छा है, किसी पार्टनर के साथ हंसी-मजाक का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी बस देर रात तक जागने से बचें और अपने काम में ओवर वर्क को खुद पर न थोपें इससे बचें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन थोड़ा भारी-सा लग सकता है। बाहर से सब ठीक लगेगा, लेकिन अंदर ही अंदर बहुत कुछ चलता रहेगा। मन किसी पुरानी बात में अटका रह सकता है या किसी इंसान के व्यवहार को लेकर दिमाग ज्यादा घूमेगा। काम के मोर्चे पर सतर्क रहना जरूरी है। ऑफिस में कोई आपकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर सकता है, इसलिए जो भी कहें या लिखें, साफ रखें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा लेकिन मेहनत बेकार नहीं जाएगी। कारोबारियों के लिए दिन मिला-जुला है, कोई डील फाइनल होने से पहले अटक सकती है। पैसों के मामले में जोखिम न लें। निवेश, उधार या किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचें। अचानक खर्च परेशान कर सकता है। रिश्तों में शक या चुप्पी दूरी बढ़ा सकती है। मन की बात मन में रखने के बजाय साफ बात करें। मानसिक तनाव, नींद की कमी और सिरदर्द परेशान कर सकता, अगर हो सके तो खुद के लिए कुछ शांत समय निकालें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन थोड़ा भाग-दौड़ वाला लेकिन सीख देने वाला रहेगा। आप कुछ नया करने या अलग सोचने के मूड में रहेंगे। मन खुलेगा पर ध्यान भटकने की भी पूरी संभावना है। घर से जुड़ी कोई बात अचानक प्लान बदलवा सकती है। धैर्य से काम लेंगे तो दिन आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी में अपने आपको साबित करने का मौका मिल सकता है। सीनियर्स आपकी मेहनत नोटिस करेंगे, बस जरूरत से अधिक बोलने से बचें। कारोबारियों के लिए दिन ठीक है, लेकिन कागजी काम और शर्तों को हल्के में न लें। पैसों को लेकर खर्च ज्यादा होने का समय बना हुआ है, बस फिजूलखर्ची से बच सकते हैं तो ही धन संभाल पाएंगे। प्यार के मामले में दिन थोड़ा नाजुक है, मजाक-मजाक में कही बात भी गलत समझी जा सकती है, इसलिए शब्द संभालकर बोलें। थकान और कमर या पैरों में दर्द महसूस हो सकता है, ज्यादा बोझ उठाने से बचें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन थोड़ा काम के चलते मेहनत बढ़ने वाली है। बाहर और घर दोनों तरफ हलचल रहेगी। परिवार के लोग आपसे कुछ उम्मीदें रखेंगे और आप उनके लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने से तनाव कम होगा। नौकरी में काम थोड़ा ज्यादा लगेगा, मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में कोई सहयोगी आपका मूड खींच सकता है, इसलिए बातों को संभालकर कहें। व्यवसायियों के लिए दिन ठीक है नए क्लाइंट से मिलने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, पर अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। घर के रख-रखाव पर पैसे लगने वाले हैं। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, बस आपके साथी की छोटी छोटी आदतें थोड़ी परेशान कर सकती हैं। शरीर थोड़ा थका हुआ महसूस होगा, बुखार या दर्द की शिकायत हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन थोड़ा हल्का-फुल्का और सोशल रहेगा। लोगों से बातचीत का मन करेगा और नए संपर्क आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। खुद को थोड़ा अलग-सा महसूस कर सकते हैं क्योंकि सोच और भावनाएं दोनों सक्रिय रहेंगी। नौकरी में नए आइडिया या जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में आपकी बातों को लोग नोटिस करेंगे। व्यापार में पुराने संपर्क से फायदा होगा लेकिन नए डील में सतर्क रहें। शेयर बाजार में होने वाली उथल पुथल के कारण सेविंग पर असर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में तनातनी के चलते आप एक दूसरे से अलग थलग भी रह सकते हैं ऐसे में तीसरा व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है इसलिए खुद का ध्यान रखें। ज्यादा समय ऑनलाइन पर बिताने या देर रात तक जागने से बचें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन थोड़ा भावुक कर देने वाला हो सकता है। मन में बहुत कुछ चल रहा होगा लेकिन हर बात किसी से शेयर करने का मन नहीं करेगा। आप अकेले में रहकर सोचने को ज्यादा तरजीह देंगे। काम-काज के मामले में आपको बैकफुट पर रहकर चीजें संभालनी पड़ सकती है। ऑफिस में कोई बात आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं चलेगी लेकिन पर्दे के पीछे की मेहनत आगे चलकर काम आएगी। जो लोग विदेश, ऑनलाइन या हॉस्पिटल से जुड़े काम में हैं उनके लिए दिन बेहतर है। खर्च कुछ ज्यादा रह सकता है, ऑनलाइन शॉपिंग या बेवजह के खर्च से जेब ढीली हो सकती है। रिश्तों में भावनाएं ज्यादा हावी रह सकती हैं, साथी से उम्मीदें अधिक होंगी पर उनकी ओर से उन पर खरा उतरना मुश्किल होगा। मन की बेचैनी परेशान कर सकती है, शाम के समय हल्की वॉक फायदेमंद रहेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - क्रीम है।
