शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत माघ माह,
तिथि- द्वितीया 24:40:08*,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 21 माघ गते,
नक्षत्र- मघा 22:09:48,
योग- शोभन 26:38:04*,
करण- तैतुल 13:11:12, पश्चात-गर,
चंद्र- सिंह राशिगत,
सूर्य- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:09:32,
सूर्यास्त- 18:00:36,
दिन काल- 10:51:04,
रात्री काल- 13:08:19,
चंद्रास्त- 08:03:29,
चंद्रोदय- 19:37:00,
राहू काल- 15:18-16:39, अशुभ,
अभिजित-12:13-12:57, शुभ,
प्रदोष- 18:01-20:40 तक,
गंड मूल- 07:10-22:10 तक अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन भीतर स्थिति गुस्से वाले मोड को ऑन कर देगा। सुबह से ही दिमाग फुल चार्ज रह सकता है और आप कुछ बड़ा करने के मन से कुछ क्रिएटिव वर्क में शामिल होना चाहेंगे। घर में आपकी बातों को सीरियस न भी लिया जाए पर बातें होंगी काफी जरूरी। ऑफिस या काम की जगह आप सबका ध्यान खींचेंगे। कोई ऐसा आईडिया दे सकते हैं जिस पर लोग कहें वाह, ये पहले क्यों नहीं सोचा, नौकरी में तारीफ मिलेगी और बिजनेस में अचानक कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। पैसों के मामले में किस्मत आपकी जेब की दोस्त बनी रहेगी। कहीं से छोटा लेकिन खुश कर देने वाला फायदा मिल सकता है। प्यार के मामले में आप पूरे रोमांटिक मूड में रहेंगे। साथी के साथ हंसी मजाक फ्लर्ट और मीठी नोक-झोंक दिन को खास बना देगी। सेहत बढ़िया रह सकती है, एनर्जी ऐसी रहेगी कि दूसरों को भी मोटिवेट कर सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन कुछ कारणों से घर पर कामों के लिए व्यस्तता को देने वाला रह सकता है। घर पर कुछ लोगों की मदद से आरामदेह स्थिति भी मिल सकती है। मन करेगा कि सुकून से चाय पियो और दुनिया को थोड़ा स्लो मोड में देखो। काम-काज में आप बिना शोर किए अपना कमाल दिखा सकते हैं, वैसे जो लोग आपको हल्के में लेते थे, वही आपकी काबिलियत नोटिस करेंगे। बिजनेस में कोई पुराना ग्राहक दोबारा जुड़ सकता है। पैसों के मामले में समझदारी काम आएगी, फिजूल खर्च से बच गए तो आने वाले दिनों में खुद पर गर्व होगा। प्रेम जीवन में सुकून भरे पल मिल सकते हैं लेकिन मैरिज लाइफ में इन पलों की कमी आप को परेशान करने वाली है। सेहत ठीक रह सकती है बस ज्यादा आलस न करें। हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग आपको फ्रेश रखने में मदद कर सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन सोशली संपर्क बढ़ने का आपको संकेत देता दिखाई दे सकता है। फैमिली में आपकी बातों से माहौल हल्का और खुशहाल रहेगा। कोई पुराना दोस्त अचानक संपर्क कर सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। काम के मामले में आप स्मार्ट प्ले करेंगे। कॉल, ईमेल के जरिये कम्युनिकेशन स्किल कुछ सहायक हो सकती है। नौकरी में स्थान बदलाव का समय दिखाई देता है। आगे चलकर प्रमोशन का रास्ता भी खुल सकता है। पैसा आएगा भी और जाएगा भी घबराने की जरूरत नहीं, अगर खर्च सोच समझकर किया तो आगे चलकर इसका फायदा जरूर मिलेगा। प्यार में बातों का जादू चलने का समय है तो कोई आपकी बातों से इंप्रेस हो सकता है। रिलेशन में हैं तो देर रात की बातें रिश्ते को और गहरा बना देंगी। मेंटली एक्टिव रहेंगे लेकिन दिमाग को थोड़ा ब्रेक देना जरूरी है। स्क्रीन टाइम कम करें और नींद पूरी लें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप थोड़ा इमोशनल लेकिन बहुत ही सेंसिटिव और समझदार रहेंगे। छोटी छोटी बातों में भी आपको मतलब दिखेगा, घर परिवार से जुड़ा कोई पल दिल को छू सकता है और आपका मूड बदल देगा। काम-काज में आप जिम्मेदारी से भरे रह सकते हैं, ऑफिस में कोई आपसे सलाह ले सकता है और आपकी राय को अहमियत मिलेगी। जो लोग क्रिएटिव या केयर से जुड़े काम करते हैं उनके लिए दिन खास है। पैसों को लेकर थोड़ा प्लानिंग मोड में रह सकते हैं, घर या परिवार के लिए खर्च हो सकता है लेकिन मन को सुकून मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनाएं गहरी रह सकती हैं, साथी से दिल की बात कहने का सही समय है। सेहत ठीक रहेगी लेकिन थकान हो सकती है, खुद को थोड़ा समय देने की कोशिश करें जिससे बेकार बातें अपना असर न डाल सकें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन रॉयल एटीट्यूड देने वाला हो सकता है। जहां जाएंगे लोग नोटिस करेंगे चाहे बोलें या नहीं। आत्मविश्वास हाई रहेगा और आप खुद को किसी से कम नहीं समझेंगे। कोई तारीफ या सम्मान आपका दिन बना सकता है। खुद पर भरोसा रखें क्योंकि सितारे आपके साथ हैं। करियर में लीडरशिप रोल निभाने का मौका मिलेगा। बॉस या सीनियर आपके फैसलों पर भरोसा करेंगे, बिजनेस में रिस्क लेने का मन करेगा और सोच समझ कर लिया गया रिस्क फायदेमंद भी साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। कोई अटका हुआ पैसा या पुराना फायदा दे सकता है, जिससे कॉन्फिडेंस और बढ़ेगा। प्यार में ड्रामा भी होगा और रोमांस भी, साथी आपका ध्यान चाहता है, थोड़ा टाइम देंगे तो रिश्ता और चमक उठेगा। एनर्जी भरपूर रहेगी लेकिन गुस्से और जल्दबाजी से बचें हल्की एक्सरसाइज या वॉक आपको बैलेंस में रखेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन एकदम प्लानिंग वाला होगा। जो काम बाकी पड़े थे उन्हें सलीके से निपटाने का समय रहेगा। आप छोटी छोटी बातों पर भी ध्यान देंगे और यही आदत आपको दूसरों से आगे रखेगी। काम-काज में आपकी मेहनत साफ नजर आएगी, ऑफिस में कोई जरूरी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। अकाउंट, टेक्निकल या मैनेजमेंट से जुड़े हुए काम अच्छे रह सकते हैं, इसमें जो लोग शामिल होना चाहते हैं वो भी इस समय सफल रहेंगे। पैसों के मामले में आप स्मार्ट फैसले ले सकते हैं, बचत और खर्च के बीच सही बैलेंस बना पाएंगे। प्यार में आप थोड़े प्रैक्टिकल रह सकते हैं ज्यादा दिखावा न ही करें, क्योंकि सच्ची फीलिंग्स रिश्ते को मजबूत करने वाली होगी। जीवन साथी आपकी केयर को महसूस करेगा। सेहत ठीक रहेगी बस ओवरथिंकिंग से बचें जिससे मन अधिक विचलित न रहे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप हर चीज में बैलेंस बनाने की कोशिश करना चाहेंगे। दोस्तों या परिवार के साथ बैठकर कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है, जिससे दिन हल्का और खुशनुमा रह सकता है। दिल और दिमाग के बीच भी। आपका चार्म कुछ अलग ही लेवल पर रहेगा, लोग आपसे बात करना पसंद करेंगे। काम-काज में आपको टीमवर्क से फायदा मिल सकता है, किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का मौका मिलेगा और आपकी डिप्लोमेसी सबको इम्प्रेस करेगी। क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए दिन शानदार है। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत होगी, इसके अलावा कोई अच्छी डील या ऑफर मिल सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस और समझदारी का सुंदर मेल रहेगा, साथी के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलेगा। कोई खास व्यक्ति ध्यान खींच सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। मन को खुश रखने के लिए अपनी पसंद का कुछ म्यूजिक, मूवी या शॉपिंग करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपके काम के लिहाज से दिन की शुरुआत कुछ मिले जुले असर वाली होगी। जो काम लेंगे उसे करके ही दम लेंगे। किसी पुराने मामले पर अचानक आपकी पकड़ मजबूत हो सकती है। दोस्तों के बीच आपकी मौजूदगी लोगों को सुरक्षित महसूस कराएगी भले ही आप कम बोलें। करियर में आप स्ट्रॉन्ग पोजीशन में रहने के लिए मेहनत को अधिक बनाए रखने की जरूरत है। ऑफिस में कोई सीक्रेट या खास जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। बिजनेस में रिसर्च और प्लानिंग का फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति के मामले में शेयर या संपत्ति के लिहाज से कुछ लाभ अच्छा मिल सकता है। प्यार में गहराई बनी रहे इसके लिए खुद को भी समर्पित रखें। साथी के साथ दिल से जुड़ी बातें होंगी थोड़ा पॉजीटिव महसूस कर सकते हैं बस कंट्रोल में रहें। बस अंदर की टेंशन को बाहर निकालना जरूरी है, इसके लिए खुद को नेचर से जोड़ कर अच्छा रखना होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके अंदर घूमने-फिरने, कुछ नया सीखने और थोड़ा रिस्क लेने का मूड रहेगा। एक ही जगह बैठे रहना आपके बस का नहीं है। मन में कोई नई प्लानिंग चल सकती है, जिसे आप दूसरों के साथ शेयर भी करेंगे। काम-काज में आप एक्सपेरिमेंट करने के मूड में रह सकते हैं। काम को लेकर आप पर दबाव बना रहने वाला है। कारोबार करने वालों को नए काम शुरू करने का मन बन सकता है। पैसों के मामले में किस्मत सपोर्ट कर सकती है। कोई छोटा लेकिन खुश कर देने वाला फायदा मिल सकता है। प्यार में फन और फ्रेंडशिप वाला टच रह सकता है, साथी के साथ खुलकर हंसी मजाक होगा। ट्रैवल या सोशल सर्कल से जुड़ा इंसान ध्यान खींच सकता है। सेहत बढ़िया रह सकती है, बस जल्दबाजी में खुद को थकान से बचाएं और ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन कुछ स्पेशल रहेगा। परिवार में आपकी बातों को गंभीरता से लिया जा सकता है। आप पूरी तरह फोकस मोड में रह सकते हैं। घर के कामों को जिम्मेदारी से पूरा न कर पाएं, कुछ बातों में आप अड़ियल भी रह सकते हैं। करियर के लिहाज से आपका दिन मजबूत है, ऑफिस में आपकी मेहनत दिखेगी और सीनियर्स आप पर भरोसा कर सकते हैं। किसी प्रमोशन या बदलाव का इंतजार कर रहे थे तो पॉजिटिव संकेत मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति कंट्रोल में रहेगी। आप भविष्य को ध्यान में रखकर पैसे से जुड़े फैसले लेंगे। प्रेम जीवन में आप कम बोलेंगे लेकिन जो करेंगे दिल से करेंगे। साथी को आपकी सच्चाई और भरोसा महसूस होगा, किसी सीरियस रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं। सेहत ठीक रहेगी लेकिन काम के दबाव से स्ट्रेस हो सकता है, इसलिए थोड़ा ब्रेक लेना जरूरी है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपका दिमाग सबसे अलग चलेगा। आप वही सोचेंगे जो बाकी लोग नहीं सोच रहे। नए विचार, नई सोच और अलग नजरिया आपकी पहचान बनेगा। दोस्तों के साथ बातचीत या सोशल मीडिया से जुड़ा कुछ मजेदार अनुभव मिल सकता है। करियर में कुछ अलग करने का मौका मिलेगा। टेक्नोलॉजी, क्रिएटिव या सोशल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। ऑफिस में आपकी सोच को सराहा जाएगा। पैसों के मामले में थोड़ा अप-डाउन रहेगा। अचानक खर्च आ सकता है, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। नई इनकम आइडिया पर सोच शुरू हो सकती है। प्यार में आजादी और स्पेस की बात रहेगी, साथी से खुलकर बात करेंगे तो गलतफहमी नहीं होगी। दोस्त प्यार के रूप में आपकी लाइफ में एंट्री ले सकता है। सेहत का ख्याल रखना होगा। कुछ न कुछ डाइट में बदलाव के होने से दिक्कत बढ़ सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप थोड़े सपनों की दुनिया में रहेंगे, लेकिन यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। छोटी छोटी चीजों में खुशी ढूंढ लेने से ही आपको कुछ राहत मिल सकती है। कोई ऐसा पल मिल सकता है जो दिल को छू जाए। घर परिवार में आपसे जुड़ी कोई बात मन पर असर कर सकती है। काम-काज में आपका क्रिएटिव साइड अच्छे से दिखाई दे सकता है, ऑफिस में आपके साथ काम कर रहे लोग काम में कुछ मदद कर सकते हैं। काम की तलाश में सफलता का दिन बना रह सकता है। पैसों के मामले में थोड़ा भावुक होकर फैसला लेने से बचना चाहिए, पैसा आएगा लेकिन खर्च भी दिल से होगा। प्यार में फीलिंग्स बहुत गहरी रहने वाली है, साथी के साथ इमोशनल बॉन्ड मजबूत होगा। कुछ बातों के चलते मन थोड़ा भारी हो सकता है, सेहत की स्थिति आपको प्रभावित करने वाली होगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।
