केंद्र सरकार का बजट: गरीबों के साथ धोखा*

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट - भोला ठाकुर 



पटना, बिहार - केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को गरीबों के साथ छलावा करार देते हुए डॉ. उर्मिला ठाकुर, विधान पार्षद बिहार ने कहा कि यह बजट गरीब, महिला, छात्र और अनुसूचित जाति के लोगों के साथ धोखा है।

बजट में SC/ST/OBC योजनाओं के बजट में कटौती की गई है, जिससे इन वर्गों के लोगों को भारी नुकसान होगा। PM अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना में 890 करोड़ की कटौती की गई है, जबकि OBC/EBC/DNT छात्रवृत्ति में 360 करोड़ की कटौती की गई है।

इसके अलावा, SC पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में 360 करोड़ की कटौती की गई है, जबकि ST विकास कार्यक्रम में 1559 करोड़ की कटौती की गई है। खाद्य सुरक्षा, यूरिया सब्सिडी, गरीबों के लिए LPG योजना और फसल बीमा योजना सहित अन्य राष्ट्रीय सुरक्षा में भी कटौती की गई है।

डॉ. उर्मिला ठाकुर ने कहा कि केंद्र की सरकार सिर्फ अमीरों के बारे में सोचती है और गरीब, महिला, छात्र और अनुसूचित जाति के लोगों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बजट एक धोखा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!