दैनिक राशिफल ०२ फरवरी २०२६ परम पूज्य डाॅ आचार्य आदर्श भास्कर जी मोबाइल नंबर +919454083995

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 02-02-2026 सोमवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत माघ माह,
तिथि- प्रथम 25:51:48*,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 20 माघ गते,
नक्षत्र- आश्लेषा 22:46:50, 
योग- आयुष्मान 07:19:41, पश्चात-सौभाग्य,
करण- बालव 14:41:07, पश्चात-कौलव,
चंद्र- कर्क 22:46:50, पश्चात-सिंह राशिगत,
सूर्य- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:10:07, 
सूर्यास्त- 17:59:48,
दिन काल- 10:49:40, 
रात्री काल- 13:09:44,
चंद्रोदय- 18:33:28,
चंद्रास्त- 31:31:13*,
राहू काल- 08:31-09:53, अशुभ,
अभिजित-12:13-12:57, शुभ,
प्रदोष- 17:59-20:40 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र की हानि होती है।
    
   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके काम के लिहाज से स्थिति काफी अनुकूल रहेगी। घर परिवार में बातों के चलते छोटे मोटे काम आप जल्द से पूरे कर सकते हैं। घर पर स्त्री पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दोस्तों के साथ दिन मिलने-जुलने के साथ-साथ नई बातों को शेयर करने का दिन होगा। नौकरी में लगे लोगों के साथ दिन काफी खास होने वाला है। कुछ नए लोग आपके साथ काम में जुड़ सकते हैं। पर छोटे मोटे काम बने रहने वाले हैं, लेकिन कुछ आवश्यक चीजों की शुरुआत के लिए अधिकारियों का सहयोग भी काफी हेल्प देने वाला है। पैसों के लिहाज से आपके लिए स्थिति अनुकूल रहने वाली है और साथ में किसी की ओर से कुछ लाभ भी प्राप्त होते दिखाई देता है। प्रेम के लिहाज से आप अपने साथी के लिए कुछ न कुछ नया करने के मूड में रह सकते हैं। सेहत की स्थिति आपके लिए खास रहेगी और साथ में आप खुद को एनर्जेटिक अनुभव कर पाएंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ वृषभ राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत काम की अधिकता वाली रहेगी। परिवार में हर किसी को किसी न किसी चीज की जरूरत बनी रहेगी, जिसके चलते आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ने वाली है। आप भाई बहनों के साथ घर के कामों को पूरा करने के लिए सहयोगी भी रहेंगे। कारोबार में आपके लिए दिन परिश्रम वाला रहेगा, इसलिए मेहनत के लिए तैयार रहें। कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं, इसके अलावा समय पर चीजों को निपटाना आसान नहीं होगा, पर फिर भी कुछ न कुछ कामों में आप सफल भी रहेंगे। दोस्तों की ओर से भी आपको सपोर्ट मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति नार्मल रहने वाली है। आप अपने छोटे भाई बंधुओं के लिए कुछ न कुछ खर्च के मूड में रह सकते हैं। प्यार के मामले में आपको अपने पार्टनर से कुछ बातें सुनने को मिल सकती हैं, पर आप अपनी कोशिशों से इनको प्रेम में बदल ही लेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी, आप ज्यादा समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने से कमर और गर्दन में दर्द की शिकायत से परेशान हो सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन चंद्रमा का गोचर आपके मन के भावों को जुबान पर लाने का मौका देगा, बातों में कुछ ज्यादा ही बड़बोले हो सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ मिलकर कुछ मस्ती भरी बातों को करना चाहेंगे और घर पर भी कुछ अलग ही करने के चलते काम को बढ़ा सकते हैं। काम के लिहाज से दिन की शुरुआत काफी भागदौड़ वाली होगी, जिसके चलते किसी एक काम पर ध्यान दे पाना आसान नहीं होगा। कुछ जरूरी काम के चलते आपको अपने कारोबार में बदलाव की स्थिति से प्रभावित होना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति के मामले में किसी अपने की ओर से कुछ सहायता मिल सकती है। किसी जरूरी चीजों की खरीदारी बनी रहेगी। रिश्तों के लिहाज से काफी उठा-पटक से भरा हुआ दिन रहने वाला है, अपनों के लिए आप समय की कमी के चलते परेशान हो सकते हैं, पर शांत रहते हुए स्थिति को संभाल लेना अनुकूल ही होगा। सेहत का ख्याल रखें, दांत दर्द या चेहरे पर कोई समस्या परेशान कर सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके लिए चंद्रमा का गोचर कुछ न कुछ मन में भटकाव को देने वाला होगा। आप अपनी मन मर्जी के कारण परेशान होंगे, ऐसे में बड़ों की ओर से कुछ कठोर बातें भी सुनने को मिल सकती हैं। पुरानी यादें आपको प्रभावित करने वाली हैं। काम को लेकर ज्यादा सोच विचार से बचें, कुछ लोगों के साथ आपकी चर्चाएं बनी रहने वाली हैं। मीटिंग या फिर किसी के साथ मुलाकात के लिए ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ न कुछ बातें आपके बजट से बाहर भी रह सकती हैं। दिलों के मामले में आप उदास न हों, कुछ लोगों को नए रिश्ते मिलेंगे जो अपना रंग देने वाले हैं। सेहत की स्थिति को लेकर दिन भागदौड़ थका देने वाली है और आपका मूड भी कुछ खराब हो सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप बेकार के कामों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं जिसके चलते अपने काम भी समय पर नहीं कर पाएंगे। आपको घर के बाहर जाकर कामों को करने का जिम्मा मिल सकता है। छात्र अपनी एजुकेशन के लिए काफी दौड़ धूप कर सकते हैं। काम-काज में अपनी ओर से सभी चीजों को सही से करने की जरूरत होगी क्योंकि कुछ कमियां परेशान कर सकती हैं। बिजनेस में काम के लिहाज से टास्क बढ़ने वाले हैं, संभल कर काम करें। आर्थिक स्थिति को लेकर दिन खर्चों में वृद्धि के योग दिखाई देते हैं। आनलाइन मुलाकात दिल पर असर डाल सकती है, किसी का आकर्षण आपको प्रभावित करने वाला है। स्वास्थ्य के मामले में अपना विशेष ध्यान रखें, क्योंकि मन में कई बातें अपना असर डाल सकती हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति काफी मायनों में अपनों के साथ मुलाकात और बातों का समय देगी। घर के कामों को करने साथ ही अपनों के साथ मस्ती का मौका भी आपके पास होगा। छात्रों को आज को गुरुजनों का साथ मिलेगा। काम के लिहाज से आपको दूसरों की ओर से अधिक जिम्मेदारी मिलने वाली है। ट्रैवलिंग के जरिये आप अपने कामों को विस्तार दे सकते हैं। जो लोग मैनेजमेंट में लगे हुए हैं उनकी मेहनत बढ़ने वाली है। आर्थिक स्तर पर आप सेटिंग में अचानक से कुछ वृद्धि देख सकते हैं। घर के बड़ों के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी होने का दिन है। प्यार को लेकर ज्यादा बातें न करें किसी की नजर लग सकती है। मैरिज लाइफ में रिश्तों के लिए काफी एक्टिव रहने वाला दिन है। सेहत की स्थिति खास होने वाली है, आप अपने साथ-साथ दूसरों की देखभाल के लिए भी तैयार रहेंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको काम की अधिकता बनी रह सकती है। आप अपने पुराने कामों को भी पूरा करने में काफी प्रयासशील होंगे। घर के बड़ों का सुझाव आपको बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है, जिससे आप कई कामों को आसानी से कर पाएंगे। काम को लेकर अभी जल्दबाजी बनी रहने वाली है, कुछ अधिकारियों की ओर से नए निर्देश भी मिल सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए दिन कुछ टास्क में विस्तार को देने वाला है। आर्थिक कंडीशन बेहतर रहने वाली है। अपने रुके हुए कामों को पैसों के माध्यम से पूरा कर पाना संभव होगा। प्रेम संबंधों की स्थिति आपको कुछ खास अनुभव दे सकती है। आप किसी की ओर आकर्षण से भरे रह सकते हैं। सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी, बस अपने खान पान में देरी या लापरवाही न करें क्योंकि उसी का असर परेशान कर सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप कुछ मामलों में भाग्य का सहयोग देख पाएंगे। दोस्तों के साथ कुछ अच्छे पलों का मजा ले सकते हैं। किसी करीबी से बातचीत के दौरान मन की उलझनें दूर हो सकती हैं। काम-काज के लिहाज से आपके लिए स्थिति सामान्य से बेहतर बनी रहेगी। नौकरी में लगे लोगों के लिए दिन मेहनत वाला रहेगा। काम को लेकर कुछ बातें होने वाली हैं जिसके कारण जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पैसों के लिहाज से दिन मिला-जुला रह सकता है, अनावश्यक खर्चों से बचने की जरूरत है। प्रेम जीवन में भावनाओं में बहने से बचें। आपको अपने फैसलों को मजबूती के साथ लेने की जरूरत होगी। साथी से खुलकर बात करने से रिश्तों में बना कोई संदेह भी दूर होगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, थकान या तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए आराम और सही खान-पान पर ध्यान दें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके लिए पॉजिटिव ऊर्जा का समय हो सकता है, पर ख्याल रखें कि कुछ बातें अचानक से आपके मूड पर गहरा असर डालने वाली होंगी। परिवार में सुख शांति कुछ न कुछ कारण से खराब भी हो सकती है। लड़ाई झगड़े से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। करियर के लिहाज से दिन आपके लिए मतभेदों के संकेत लेकर आ सकता है। किसी के कारण से आपके काम विफल भी हो सकते हैं, चिंताओं के चलते आप कुछ कामों पर बहुत अधिक फोकस न कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति खर्चों के चलते उतार-चढ़ाव से प्रभावित रहने वाली है। प्रेम जीवन में दिन बेकार की बातों के कारण से खराब न हो जाए, इसके लिए खुद को शांत रखना होगा। सेहत के लिहाज से दिन तनाव ओर सिर दर्द या माइग्रेन की दिक्कत को बढ़ा सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको घर पर किसी न किसी की ओर से मदद मिल पाएगी। आपके लिए घर के काम-काज के मामले में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। घर परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी भूमिका अहम रहेगी। आप अपने अनुभव और समझदारी से कई कामों को सही दिशा दे पाएंगे। करियर के लिहाज से दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत को सराहा जायेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी नए ऑर्डर या डील की संभावना है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, हालांकि आवश्यक चीजों पर किया गया खर्च फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में धैर्य बनाए रखना जरूरी है, साथी के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है बातचीत से समाधान निकल आएगा। सेहत के लिहाज से खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। थकान या नींद की कमी महसूस हो सकती है, पर फिर भी आराम को प्राथमिकता दें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - स्लेटी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए नए विचारों और योजनाओं से भरा रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आप कुछ अलग करने की सोच में रह सकते हैं। काम के सिलसिले में साझेदारी के काम बेहतर होंगे और मिलकर कुछ कारोबार भी आगे बढ़ सकता है, आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार में नई तकनीक या नए तरीके अपनाने से लाभ होगा। पैसों के लिहाज से दिन ठीक ठाक रह सकता है, बस किसी फाइन के चलते परेशानी न हों, इसके लिए नियमों का ख्याल रखें। प्रेम के लिहाज से दिन मिला-जुला रह सकता है, साथी से जुड़ाव तो रहेगा, लेकिन कुछ न कुछ बातों के चलते रूठना मनाना भी बना रहेगा। सेहत सामान्य रह सकती है, मानसिक तनाव से बचने के लिए जरूरी है कि व्यर्थ के पचड़ों से खुद को दूर रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप अपने आस-पास के माहौल के लिए ज्यादा ही इमोशनल हो सकते हैं। किसी करीबी से सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप अपने मन की बातों को आसानी से दूसरों के सामने रख पाएंगे। करियर के लिहाज से दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए कोई नई योजना शुरू करने का सही समय है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी, आय में वृद्धि के योग हैं और किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में दिन खुशनुमा रहेगा, किसी के साथ दिल ज्यादा ही जुड़ाव महसूस कर सकता है। सेहत के लिहाज से आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, मानसिक शांति बनी रहेगी और दिन भर एक्टिव रहेंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - बैंगनी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!