मुंबई के मुलुंड में मेट्रो-4 निर्माण के दौरान कंक्रीट स्लैब गिरा, कई घायल

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट शिवेंद्र राजन सिंह 

मड़ियाहूं के प्रधान की मुंबई में मौत



मुंबई के मुलुंड स्थित एलबीएस मार्ग पर मेट्रो-4 के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन साइट पर अचानक कंक्रीट स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान मड़ियाहूं (जौनपुर) निवासी, समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष व ग्राम सभा भरथानी के प्रधान रामधनी यादव के रूप में हुई है। वह भांडुप में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। घटना की सूचना मिलते ही मड़ियाहूं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

लापरवाही पर सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का समुचित पालन नहीं किया जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी में निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग

घटना के बाद दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, निर्माण कार्यों का दोबारा ऑडिट और मृतक व घायलों के परिवार को अधिकतम मुआवजा देने की मांग तेज हो गई है।

प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

 मड़ियाहूं ने अपने जनप्रतिनिधि को खो दिया, क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!